झटपट कलाकन्द - Instant Kalakand Sweets

पारम्परिक तरीके से कलाकन्द बनाने में और समय भी अधिक लगता है. 2 बर्तन में अलग अलग बराबर -2 दूध लेकर गरम करते हैं, एक दूध का खोया बनाया जाता है और दूसरे दूध को फाड़ कर पनीर बनाया जाता है और इन्हैं मिलाकर कलाकन्द बनाया जाता है, लेकिन तुरत फुरत कलाकन्द ( Instant Kalakand Sweets) के लिये डेयरी से तैयार मावा और पनीर लेकर और दोंनों को भूनकर पाउडर चीनी मिला कर बहुत ही जल्दी कलाकन्द बनाया जा सकता है.
Read - Instant Kalakand Sweet Recipe In English
आवश्यक सामग्री: - Ingredients for Instant Kalakand Sweets
- मावा (खोया) - 250 ग्राम ( लगभग 1 कप )
- पनीर - 250 ग्राम ( लगभग 1 कप)
- घी - 2 छोटे चम्मच
- पाउडर चीनी - 200 ग्राम (1 कप )
- छोटी इलाइची - 5-6 छीलकर पाउडर बना लीजिये
- बादाम - 10-12 पतले पतले लम्बे काट लीजिये
विधि: - How to make Instant Kalakand Sweets
भारी तले की कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, घी मेल्ट होने पर घी को कढ़ाई में चारों ओर लगा दीजिये, इससे मावा भूनते समय कढ़ाई में नहीं चिपकेगा. मावा को क्रम्बल करके गरम कढ़ाई में डालिये, और लगातार चलाते हुये धीमी आग पर मावा को पूरी तरह मेल्ट होने और अच्छी सुगन्ध आने तक भून लीजिये.
अब पनीर को क्रम्बल करके मावा के ऊपर ही डाल दीजिये और लगातार चलाते हुये, मावा और पनीर के अच्छी तरह मिलने. और ड्राई होने तक भून लीजिये, यानि कि लगभग 6-8 मिनिट भून लीजिये. भूनने के बाद कढ़ाई को नीचे उतार कर रख लीजिये, और मिश्रण को ठंडा होने दीजिये.

मिश्रण के ठंडा होने के बाद, मिश्रण छूने में इतना ठंडा लगे कि बस इतना महसूस हो कि मिश्रण को हमने भूना है, अब इसमें पाउडर चीनी और इलाइची पाउडर डालिये और चलाते हुये अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये.
किसी भी प्लेट या ट्रे को थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिये, चिकनी की हुई प्लेट में मिश्रण डालिये और एक जैसा फैला दीजिये, ऊपर से कतरे हुये बादाम डालकर चम्मच से दबा दीजिये. कलाकन्द को जमने के लिये फ्रिज में रख दीजिये, 2-3 घंटे में कलाकन्द जमकर तैयार हो जाता है.
कलाकन्द (Instant Kalakand Sweets) जमने पर अपने मनपसन्द आकार के टुकड़ों में काट लीजिये, बहुत ही अच्छा कलाकन्द बन कर तैयार है, परोसिये और खाइये, बचा हुआ कलाकन्द किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और 3-4 दिन में खतम कर दीजिये.
सुझाव:
कलाकन्द बनाते समय थोड़ा सा ध्यान रखिये, मावा और पनीर का मिश्रण जो भूनकर तैयार किया है, उसे ठंडा होने दीजिये, अगर गरम मिश्रण में चीनी पाउडर मिला दिया जाय, तो चीनी के मेल्ट होने के कारण मिश्रण पतला हो जायेगा और कलाकन्द जमना मुश्किल हो जायेगा. अगर मिश्रण पतला हो गया है तो उसमें आधा कप मिल्क पाउडर डालकर मिला दीजिये और कलाकन्द को दूसरी प्लेट में जमा दीजिये, अच्छा कलाकन्द जम कर तैयार हो जायेगा.
यदि मिश्रण बहुत ज्यादा ठंडा हो जाय और उसके बाद चीनी पाउडर मिलाया जाय तो मिश्रण बिखर सकता है, और कलाकन्द जमना मुशिकल होगा. अगर मिश्रण बिखर रहा है तो उसको हल्की गरम कढ़ाई में डालकर, चलाते हुये अच्छी तरह मिक्स कर दीजिये, मिश्रण हल्का गीला हो जायेगा और मिश्रण को चिकनी की हुई प्लेट में जमा दीजिये, कलाकन्द अच्छा जम कर तैयार हो जायेगा.
Instant Kalakand Recipe video in Hindi
कमेंट (48)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वेद प्रकाश जी, अगर आप इसमें शुगर फ्री का यूज करें तो ये शुगर फ्री बन कर तैयार हो जायेगा.
निशा: अमित जी, टेस्ट लगभग पारंपरिक तौर पर बने कलाकंद जैसा ही होता है.
निशा: नूपुर जी, बनाकर देखें और बतायें कि कैसा बना?
निशा: किरन जी, अगर गरम मिश्रण में चीनी पाउडर मिला दिया जाय, तो चीनी के मेल्ट होने के कारण मिश्रण पतला हो जायेगा और कलाकन्द जमना मुश्किल हो जायेगा.
Hello Nishaji,
Apki recipes bahut acchi hain. Maine kuch try kiye hain. Sabse acchi baat yeh hai ki aapke videos me anek pyaar, utsah aur lagan jhalakta hain. Apke yeh videos dekhne me khoob mazaa ata.
Thank you so much.
Regards,
Moumita
निशा: मौमिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
isha ji m apki bhot sari recipe bnati hu or wo bhot achi banti h aj mene klakand bnaye wo bhi bhot ache bne thank u
निशा: रश्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
aapse bahut kuchh sikha hai hamne. aapki website hum roz follow karte hain, n thanx ki aap itne aasaan tarike se recipie batati hain. hamne bahut si recipies aapse sikhi hain aur jab bhi ghar mein banayi hain sabhi ne bahut tareef ki hai. thnx a lot.
is really wonderful.my 5 year kid..love to eat sweet..i tried dis...i wana give. Thankx to you..for dis easy and instant sweet dish recipe
निशा: पुष्पा जी, कलाकन्द को फ्रिज में रखा जा सकता है.
निशा: कविता जी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, मावा को भारी तले की कढ़ाई में धीमी और मीडियम आग पर बनाया जाये तो वह व्हाइट बनता है, दूध भैंस का होना चाहिये, गाय का दूध मिक्स होने से भी मावा ब्राउन बनता है.
निशा: प्रीतम जी, कलाकन्द मिल्क और पनीर दोंनो से ही बनाया जाता है, अकेले मिल्क से मिल्क केक और मावा बर्फी बनाई जाती है.
निशा: चिंकी जी, मिल्क पाउडर से मावा बनाने के लिये, 1 कप मिल्क पाउडर ले रहीं हैं तो उसमें आधा कप क्रीं डालिये और मिक्स करते हुये पकाइये, गाढ़ा होने तक पका लीजिये, मावा बनकर तैयार हो जायेगा.
निशा: चिंकी, मिल्क पाउडर में क्रीम मिलाकर उसका मावा बना लीजिये और पनीर या छैना मिलाकर कलाकंन्द बना लीजिये.
निशा: राधिका मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: राधिका जी, मिल्क से कलाकन्द बनाने का तरीका वेबसाइट पर दिया गया है, सर्च बटन पर कलाकन्द लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नीतू, बहुत बहुत प्यार और बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंतिम जी नेचुरल आइसक्रीम किस तरह की आप पसन्द करते हैं? वेबसाइट पर कई तरह की आइसक्रीम रेसिपी उपलब्ध है, प्लीज आप उन्हैं देख सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: सुनील, बहुत बहुत धन्यवाद.
.
निशा: शिखा, मिश्रण को थोड़ा सा और गाढ़ा करके जमाते तो कलाकन्द जम जाता, अगली बार आप जमा हुआ कलाकन्द बना लेंगी, धन्यवाद.
:-)
निशा: जूली, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निम्मी जी, मिल्क पाउडर से बर्फी बनाने के लिये, मेरी डबल कलर में बनी मिल्क पाउडर बर्फी का वीडियो देखिये, बड़ी आसानी से मिल्क पाउडर बर्फी बन जाती है और बहुत अच्छी बनती है.
निशा: उसमान जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: देव, इसमें दूध नहीं पड़ता.