ठंडी चाय - Iced Tea Recipe

📅 17 जुलाई 2013 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 65 कमेंट ★ 3.7 (4205)


जब भी गर्मी का पारा चढे, मचचाहे फ्लेवर व स्वाद में ठंडी चाय बना कर पीजिये. फ्लेवर के लिये छोटी इलाइची, दाल चीनी, जायफल, पोदीना और तुलसी जो भी पसन्द हो वह डाला जा सकता है. चाय में अलग अलग स्वाद के लिये नीबू, आम का क्रस, पाइन एपल क्रस या संतरे का जूस या पाइनएपल जूस लिया जा सकता है.

Read - Iced Tea Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ice Tea

  • चाय की पत्ती - 1 छोटी चम्मच
  • चीनी - 2 - 3 छोटी चम्मच
  • छोटी इलाइची - 2 छील कर पाउडर बना लीजिये
  • मेन्गो क्रस - 3-4 टेबल स्पून
  • नीबू - 1/2 नीबू का रस निकाल लीजिये और 4 नीबू के पतले कटे वेजेज

विधि - How to make Iced Tea at home?

किसी बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिये. पानी में उबाल आने पर चीनी, चाय की पत्ती, और इलाइची पाउडर डालिये, गैस बन्द कर दीजिये. ढककर 2-3 मिनिट चाय को बर्तन में ही रख कर, चाय को ब्रू कर लीजिये. अब चाय को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये और फ्रिज में रखकर ठंडी कर लीजिये


चाय ठंडी हो जाने पर, चाय में आधा नीबू का रस मिला लीजिये. 2 लम्बे गिलास लीजिये, प्रत्येक गिलास में 7-8 टुकड़े बर्फ के डालिये, 1.5- 2 टेबल स्पून मेन्गो क्रस डाल दीजिये, ठंडी की हुई चाय को दोंनो गिलास में आधा आधा डाल दीजिये. नीबू के वेजेज 2 प्रत्येक गिलास में डाल दीजिये, तैयार है कार्डामोम मेन्गो आइस्ड टी. ठंडी चाय पीजिये और तराबट लीजिये.

सुझाव:

  • चाय को ब्रू करते समय चाय को ज्यादा देर तक न उबालें चाय का स्वाद अच्छा नहीं रहता.
  • ठंडी चाय अगर नीबू के स्वाद में बना रहे हैं तो 2 गिलास ठंडी चाय में 1 नीबू का रस डालकर मिलायें और चीनी 3-4 छोटी चम्मच कर दीजिये.
  • ठंडी चाय को अगर संतरे का स्वाद में बना रहे हैं तो 2 कप ब्रू की हुई चाय में, आधा नीबू का रस और आधा कप संतरे का जूस डालिये.
  • ठंडी चाय को अगर पाइन एपल के स्वाद में बना रहे हैं तो 2 कप ब्रू की हुई चाय में, आधा नीबू का रस और आधा कप पाइन एपल जूस डालें या 3-4 टेबल स्पून पाइन एपल क्रस डाल कर बनायें.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (4205 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (65)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ashok desai
nishaji chay ka achcha sugandhit masala kysy bnaya jata hy
निशा: अशोक जी मैं इसे बनाने की कोशिश करती हूँ.
shrushti
your recipe r to good
Mamata
Thanks a lot for this method. Nishaji ab to har roj apki site check karna ek adat ban gayi hai...Dil karta hai ki apne off day ke din kuchh na kuchh naya try karu...Apse bina mile hi lagta hai jaise aap samne khadi hokar bata rahi ho ki kya kaise karna hai...lots of luv to u...
निशा: ममता, आपको भी मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
sonal
how to make green tea @ home???
निशा: सोनल मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Sunanda
Iced tea Recipe
When it's sizzling hot, make and drink your favorite flavored Iced tea. To add flavor you can add green cardamom, cinnamon, nutmeg, peppermint leaves and basil leaves, or whatever you wish to add you can add that. You can add lemon juice, Mango crush, Pineapple crush, orange juice or pineapple juice.

Ingredients for iced tea
Tea leaves - 1 teaspoon
Sugar - 2-3 teaspoon
Green cardamom - 2 (peel it and make it's powder)
Mango Crush - 3-4 tablespoon
Lemon - 1/2 Lemon's juice and 4 lemon wedges.

How to make Iced tea at Home?
Take any container and boil water in it. When the water boils add sugar, tea leaves, and green cardamom, then turn off the gas. Cover with a lid for 2-3 minutes and keep it in it. Then after that brew the tea, then sieve the tea and keep it in a container and let it cool (you can keep it in a freezer and cool it).

When the tea cools down, then add the lemon juice in it. Take two tall glasses and pour it. Add 7-8 ice-cubes, 1.5-2 tablespoon mango crush, pour the cold iced tea into the glasses. Cardamom mango iced tea is ready to drink. Drink this iced tea and be refreshed!
Suggestions:
While brewing the tea, don't boil the tea too much because it would not taste good.
If you are making lemon flavored iced tea then add 1 lemon's juice in 2 glasses and add 3-4 teaspoon sugar.
If you want to make to make orange flavored iced tea then add 1/2 lemon's juice and 1/2 cup orange juice in the tea.
If you want to make pineapple flavored iced tea then add 1/2 lemon's juice and 1/2 cup pineapple juice in the brewed tea. Instead of pineapple juice you can also add 3-4 tablespoon pineapple crush.