शिकंजी मसाला व शिकंजी बनाने की विधि । Shikanji Masala & Nimbu Shikanji Recipe

📅 22 मई 2019 👁 1.4 लाख बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 3.8 (5)

गर्मियाें में शरीर में पानी की कमी ना हो इस लिए गर्मी में पानी का रूप बदल-बदल कर पानी पीते हैं गर्मी में लोग सबसे ज्यादा शिकंजी पीना पसंद करते है बार-बार शिकंजी बनाने में सब काे आलस आता हैं तो आइए आज हम बनाएगें शिकंजी बनाने का झटपट तरीका जिससे आप जब मन चाहे शिकंजी बना कर पी सकते हैं।

आवश्यक सामग्री

  • काला नमक- 3 टेबल स्पून (45 ग्राम)
  • जीरा- 2 टेबल स्पून (14 ग्राम)
  • सौंफ- 1 टेबल स्पून (7 ग्राम)
  • काली मिर्च- 1 टेबल स्पून (7 ग्राम)
  • हरी इलायची- 1 टेबल स्पून (7 ग्राम)
  • दालचीनी के टुकड़े- 2 इंच
  • चीनी- 1 कि़लो ग्राम
  • पिसी हुई चीनी- ½ किलो ग्राम
  • सोडा- 1 गिलास
  • पुदीने की पत्तियां- गार्निशिगं के लिए
  • बर्फ के टुकड़े -  गार्निशिगं के लिए

विधि

शिकंजी का मसाला

शिकंजी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में 2 बड़ी चम्मच जीरा डाल कर मध्यम आंच पर भून लीजिए( ध्यान दीजिए कि हमे जीरे को ज्यादा ब्राउन नही भुनना है)  जीरे के हल्के भुन जाने के बाद उसे एक प्लेट में ठंड़ा होने रख दीजिए। जीरे के ठंडे हो जाने के बाद एक मिक्सर में ये भुना हुआ जीरा 3 बड़े चम्मच काला नमक, 2 इंच दालचीनी के टुकड़े, 1 बड़ी चम्मच हरी इलायची,1 बड़ी चम्मच सौंफ और 1 बड़ी चम्मच काली मिर्च डाल कर बारीक पीस लीजिए। मसाले के पिस जाने के बाद उसे अच्छे से छान लीजिए। शिकंजी मसाला तैयार हैं।

शिकंजी सिरप

शिकंजी सिरप तैयार करने के लिए एक बर्तन में 1 किलो चीनी में 2 कप पानी डाल कर धीमी आंच पर चीनी घुलने तक पकाए। अब ½ किलो नींबू ले लीजिए और उसमें से रस निकाल लीजिए। चीनी के घुल जाने के बाद चीनी के पानी में तैयार किया हुआ मसाला डाल दीजिए और इस सिरप को ठंड़ा होने रख दीजिए। सिरप के ठंड़ा हो जाने के बाद इसमें नींबू का रस मिला दीजिए। नींबू मिलाने के बाद इसे छान लीजिए। शिकंजी सिरप तैयार है। आप इस सिरप को 1 महीने तक किसी टाइट कंटेनर में स्टोर कर रख सकते हैं।

/images/Lemonade-syrup.jpg

मसाले से शिकंजी

शिकंजी मसाले से शिकंजी बनाने के लिए एक गिलास में ½ छोटा चम्मच शिकंजी मसाला, 2 बड़े चम्मच  चीनी पाउडर,1 नींबू का रस और थोड़ा सा पानी डाल कर मिला दीजिए मसाले के घुल जाने के बाद गिलास में पानी भर लीजिए ऊपर से पुदीने की पत्तियां, बर्फ के टुकड़े और एक नींबू के स्लाइस डाल दीजिएं । ये हमारी मसाला शिकंजी तैयार हैं ।

शिकंजी सिरप से शिकंजी

शिकंजी सिरप से शिकंजी बनाने के लिए एक गिलास ठंड़े पानी में 2 बड़े चम्मच शिकंजी सिरप मिला दीजिए अब  इसमें ऊपर से थोड़े से पुदीने की पत्तियां, बर्फ के टुकड़े और एक नींबू की स्लाइस डाल दीजिए। शिकंजी सिरप से बनी शिकंजी तैयार हैं।

क्लब सोडा शिकंजी

एक गिलास में 2 बड़े चम्मच शिकंजी सिरप डाल कर उसमें सोडा डाल कर मिक्स कर लीजिए अब इसमें पुदीने की पत्तियां, बर्फ के टुकड़े और एक नींबू की स्लाइस डाल दीजिए। शिकंजी सोडा तैयार हैं।

शिकंजी मसाला व शिकंजी बनाने की विधि । Shikanji Masala & Nimbu Shikanji Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.8 / 5 (5 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mamta
Mam Maine aapki hai recipi watch ki,air try BHI ki Aaj Maine shikanji banai thank you mam
NishaMadhulika
Mamta ,You are most welcome
Aruna kakus
Dahi wale tinde recipe video plz
NishaMadhulika