स्पाइसी शेजवान नूडल्स, दिल्ली वाला स्ट्रीट फूड Schezwan Veg Chowmein Recipe without Onion Garlic

📅 22 अगस्त 2022 👁 4.7 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

तीखी और चटपटी नूडल्स खाने का अपना ही एक स्वाद है.  आज हम बनाने जा रहे हैं दिल्ली का फेमस स्ट्रीट फूड शेज़वान नूडल्स.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाती है.  इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है, इतना कि इसे एक बार खाएं आप बार-बार बना कर खाना पसंद करेंगे.  तो आप भी शेज़वान नूडल्स बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

शेजवान नूडल्स के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Schezwan Noodles

नूडल्स - Noodles - 200 ग्राम

नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच

तेल - Oil - 1 छोटी चम्मच

पत्ता गोभी - Cabbage

शीमला मिर्च - Green Capsicum

गाजर - Carrot

शीमला मिर्च - Red Capsicum

तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच

अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेटेड

हरी मिर्च - Green Chilli - 1 छोटी चम्मच, बारीक कटी हुई

सोया सॉस - Soya Sauce - 1 बड़े चम्मच

सिरका - Vinegar - 1 बड़े चम्मच

शेज़वान सॉस - Schezwan Sauce - 2 बड़े चम्मच

टमाटर सॉस - Tomato Sauce - 2 बड़े चम्मच

नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच

काली मिर्च - Black Pepper - 1/4 छोटी चम्मच, कुटी हुई

हरा धनिया - Coriander Leaves

शेज़वान नूडल्स बनाने की विधि Process of making Schezwan Noodles

भगोने में 4 कप पानी, 1 छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच तेल डाल कर इसमें उबाल आने दीजिये.  उबाल आने पर इसमें 200 ग्राम नूडल्स डाल कर 5-7 मिनट उबलने दीजिये.  समय पूरा होने पर इन्हें चेक कीजिये, ये कट रही होंगी, फ्लेम बंद कर दीजिये.

इन्हें छलनी में छान लीजिये और खाली बाउल के ऊपर छलनी रख दीजिये.  अब नूडल्स पर ठंडा पानी डालिये, फिर इन पर थोड़ा तेल डाल कर हल्का मिला दीजिये.  अब इन्हें ठंडा होने के लिये रख दीजिये.  इस बीच 1 पत्तगोभी, 1 हरी शिमला मिर्च, 1 लाल शिमला मिर्च और एक गाजर को अच्छे से धो कर सुखा लीजिये.

अब इन्हें पतला और लम्बा काट लीजिये, शिमला मिर्च के बीज हटा दीजिये.  अब पेन में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर अच्छा गरम कीजिये.  पेन को घुमा कर तेल को चारों ओर लगा दीजिये.  गरम तेल में 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक और 1 छोटी चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल कर तेज फ्लेम पर हल्का भूनिये.

भुन जाने पर इसमें कटी हुई सब्जियां डाल कर लगातार चलाते हुए तेज फ्लेम पर 1 मिनट भूनिये.  1 मिनट बाद इसमें 1 बड़े चम्मच सोया सॉस, 1 बड़े चम्मच सिरका, 2 बड़े चम्मच शेज़वान सॉस, 2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस, 3/4 छोटी चम्मच नमक और 1/4 छोटी चम्मच दरदरी कुटी काली मिर्च डालिये.

इन्हें अच्छे से मिलाते हुए 1-1.5 मिनट भूनिये.  भुन जाने पर इसमें उबाले हुए नूडल्स डाल कर हल्के हाथ से इन्हें अच्छे से मिलाएं.  मिल जाने पर शेज़वान नूडल्स बनकर तैयार हो जाएगी.  इन्हें परोसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिये.

सुझाव Suggestions

पानी में अच्छा उबाल आने पर ही नूडल्स उबलने के लिये डालने हैं.

नूडल्स उबल जाने पर इन्हें छान कर इनपर ठंडा पानी और तेल ज़रूर डालें.

स्पाइसी शेजवान नूडल्स, दिल्ली वाला स्ट्रीट फूड Schezwan Veg Chowmein Recipe without Onion Garlic

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।