ठंडी चाय - Iced Tea Recipe

जब भी गर्मी का पारा चढे, मचचाहे फ्लेवर व स्वाद में ठंडी चाय बना कर पीजिये. फ्लेवर के लिये छोटी इलाइची, दाल चीनी, जायफल, पोदीना और तुलसी जो भी पसन्द हो वह डाला जा सकता है. चाय में अलग अलग स्वाद के लिये नीबू, आम का क्रस, पाइन एपल क्रस या संतरे का जूस या पाइनएपल जूस लिया जा सकता है.
Read - Iced Tea Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ice Tea
- चाय की पत्ती - 1 छोटी चम्मच
- चीनी - 2 - 3 छोटी चम्मच
- छोटी इलाइची - 2 छील कर पाउडर बना लीजिये
- मेन्गो क्रस - 3-4 टेबल स्पून
- नीबू - 1/2 नीबू का रस निकाल लीजिये और 4 नीबू के पतले कटे वेजेज
विधि - How to make Iced Tea at home?
किसी बर्तन में 2 कप पानी डालकर उबलने रख दीजिये. पानी में उबाल आने पर चीनी, चाय की पत्ती, और इलाइची पाउडर डालिये, गैस बन्द कर दीजिये. ढककर 2-3 मिनिट चाय को बर्तन में ही रख कर, चाय को ब्रू कर लीजिये. अब चाय को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये और फ्रिज में रखकर ठंडी कर लीजिये

चाय ठंडी हो जाने पर, चाय में आधा नीबू का रस मिला लीजिये. 2 लम्बे गिलास लीजिये, प्रत्येक गिलास में 7-8 टुकड़े बर्फ के डालिये, 1.5- 2 टेबल स्पून मेन्गो क्रस डाल दीजिये, ठंडी की हुई चाय को दोंनो गिलास में आधा आधा डाल दीजिये. नीबू के वेजेज 2 प्रत्येक गिलास में डाल दीजिये, तैयार है कार्डामोम मेन्गो आइस्ड टी. ठंडी चाय पीजिये और तराबट लीजिये.
सुझाव:
- चाय को ब्रू करते समय चाय को ज्यादा देर तक न उबालें चाय का स्वाद अच्छा नहीं रहता.
- ठंडी चाय अगर नीबू के स्वाद में बना रहे हैं तो 2 गिलास ठंडी चाय में 1 नीबू का रस डालकर मिलायें और चीनी 3-4 छोटी चम्मच कर दीजिये.
- ठंडी चाय को अगर संतरे का स्वाद में बना रहे हैं तो 2 कप ब्रू की हुई चाय में, आधा नीबू का रस और आधा कप संतरे का जूस डालिये.
- ठंडी चाय को अगर पाइन एपल के स्वाद में बना रहे हैं तो 2 कप ब्रू की हुई चाय में, आधा नीबू का रस और आधा कप पाइन एपल जूस डालें या 3-4 टेबल स्पून पाइन एपल क्रस डाल कर बनायें.
कमेंट (65)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: हर्ष जी, सुझाव के लिए धन्यवाद मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
चाय का मसाला कैसे बनाया जाता ह
निशा: विनोद जी, मै जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: प्रदीप जी, इसे मेन्गो का गाढ़ा शर्बत जैसा होता है.
निशा: अमित जी दिन में एक या दो ये हैल्थ के लिये बिलकुल हार्मफुल नहीं होती.
mujhe ye puchna h ki jo hot coffee me cofee powder dalte h kya wahi cofee powder cold cofee me use hota h
निशा: जोनी जी, आप सही समझ रही हैं, एक ही प्रकार का काफी पाउडर दोंनो काफी में यूज होता है.
निशा: राहुल जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आपको आलू के परांठे की रेसिपी मिल जाएगी.
Green tea ki recipe apke channel par to h par apki website pe ni mil rahi
mam mujhe cold coffe achche swad me banana hai jo mere hausband ko psand aaye
nisha ji muje apki website sahi tarah nhi malun he so plz btaiye or green tea ghar par kese bnaye ye bhi btaiye plz
निशा: वैशाली जी, वेबसाइट तो आप देख ही रही हैं, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च किया जा सकता है. क्या आप ड्राई ग्रीन टी के लिये कह रही हैं?
निशा: प्रतिक्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिव्यांश जी, वेबसाइट पर सर्दी के मौसम में खाने के लिये बहुत सारी रेसिपी उपलब्ध हैं, गोंद के लड्डू, अलसी की पिन्नी, गुड़ मेवा के लड्डू, बाजरा की रोटी, परांठे और हलवा सर्दी में खाने के लिये बहुत ही अच्छे हैं. मक्का के आटे की रोटी, परांठे बहुत सारी चीजें है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सुषमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
YOUR RECIPES ARE VERY HELPFUL . THANKS A LOT
निशा: दिव्यांशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
your recipes world best .Thanks a lot
I love. U
निशा: स्वीटी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शमा जी, बहुत सारे बेबी दूध ही पीना पसन्द करते हैं, अगर उसे दूध पसन्द है तब आप उसे दूध में दलिया, साबूदाना या सूजी की खीर या फिर ग्लूकोज बिस्किट दूध में डालकर खिला सकती हैं, बेबी को जो आप खाते हर स्वाद खिलाते रहें जो भी उसे पसन्द होगा उसे वह प्यार से खाने लगेगा, बेबी धीरे धीरे खाना खाना सीख लेगा.
Thx
Mene hot tea ki recipe poochi he plz rply
निशा: स्वीटी इसके लिये हमने आपको रिप्लाई दे दिया है. हम इसे बनाने की कोशिश करते हैं.
Main apki regular follower hoon .Aur fan bhi.apki recipes se meri cooking bahut acchi ho gai he.Thank you very-very much.
Meri ek mushkil he mujhse chai (tea) bilkul bhi acchi nahi banti kabhi usme sugar jada ho jati he to kabhi kam reh jati he .PLZ mujhe perfect chai ki recipe bata digiye.
Iam waiting
निशा: स्वीटी, 1 कप चाय के लिये, 3/4 कप पानी, 1/3 या 1/4 कप दूध और 1 छोटी चम्मच चीनी, और आधा छोटी चम्मच से थोड़ी सी अधिक चाय पत्ती ये रेशो मेरे हिसाब से सही रहता है.
mere har khane ka svad ek lagta hai,
asa mere husband kehte hai.
निशा: नीता खाने में अलग अलग मसाले डालकर उसके स्वाद को थोड़ा बदला जा सकता है, जैसे सब्जी को खट्टा स्वाद देने के लिये, टमाटर, कभी अमचूर कभी दही और कभी नीबू यूज में लाये जा सकते हैं.