इन्दौर की मशहूर शाही शिकंजी Special Shahi Shikanji with dahi, rabdi and dry fruits

इन्दौर में काफी शाही चीज़ें मशहूर हैं, ऐसी ही एक शाही पेय है इन्दौर की शाही शिकंजी. ये बहुत ही स्वादिष्ट होती और और पीने के साथ-साथ ये देखने में भी शाही होती है. इसे बनाना बहुत ही आसान है, इसमें दही, रबड़ी और ड्राइ फ्रूट्स सबका स्वाद होगा. तो आप भी इन्दौर की इस शाही ड्रिंक को बनाएं और एक शाही अंदाज़ में इसका आनंद लें.
शाही शिकंजी के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Shahi Shikanji
दही - Curd - 1 कप
बादाम - Almond - 10-12, भीगे हुए
काजू - Cashews - 10-12, भीगे हुए
किशमिश - Raisins - 1 बड़े चम्मच, भीगे हुए
दूध - Fresh Cream Milk - 1 लीटर
केसर के धागे - Kesar Strands - 15-20
चीनी - Sugar - 4 बड़े चम्मच
इलायची - Cardamom - 4, दरदरी पिसी हुई
शाही शिकंजी बनाने की विधि Process of making Shahi Shikanji
बाउल पर छलनी रखिए, उसके ऊपर एक कपड़ा रखिए. अब इस पर 1 कप ताज़ा दही रख कर ऐसे ही छोड़ दीजिए. दही का सारा पानी इससे निकल जाएगा, याद रखिए एकदम ताज़ा दही लेना है. इस बीच 10-12 बादाम और काजू गरम पानी में भिगो कर रखिए. 1 बड़े चम्मच किशमिश भी पानी में भिगो कर रखिए.
कढ़ाही को थोड़ा पानी से भिगो कर धोएं, फिर इसमें 1 लीटर फुल क्रीम दूध डालिए. इसे तेज़ फ्लेम पर उबाल आने तक पकाएं, फिर चलाते हुए दूध को मीडियम-हाई फ्लेम पर अच्छा गाढ़ा होने तक पकाएं. एक कटोरी में 15-20 केसर के धागे को कढ़ाही में से थोड़ा दूध निकाल कर भिगोएं. दूध के गाढ़ा हो जाने पर केसर दूध को इसमें डाल कर मिलाएं. थोड़ा पका कर जब दूध लगभग आधा रह जाए फ्लेम बंद करके इसे ठंडा कर लीजिए.
लगभग 15 मिनट बाद दूध ठंडा हो गया होगा. अब दही को भी अलग बाउल में निकाल लीजिए, उसका पानी निकल चुका होगा. काजू, बादाम और किशमिश को भी पानी से निकाल कर रख लीजिए. याद रखिए बादाम छील लेने हैं.
जूसर मिक्सर जार में काजू, बादाम, दही और 4 बड़े चम्मच चीनी डाल कर एकदम बारीक पीसिए. अगर ये अच्छे से पिसे ना तो इसमें थोड़ा सा दूध डाल कर इसे पीस लीजिए. पीसने के बाद इसमें बचा हुआ दूध और 4 दरदरी पिसी हुई इलायची डाल कर इन्हें वापस पीसिए. पीस लेने पर इसमें भिगोई हुई किशमिश साबुत डालिए, इस तरह इन्दौर की शाही शिकंजी बनकर तैयार हो जाएगी. इसे फ्रिज में रख कर ठंडा परोसिए और इस शाही स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव Suggestions
दूध को पकाते समय उसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहिए.
इन्दौर की मशहूर शाही शिकंजी Special Shahi Shikanji with dahi, rabdi and dry fruits
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।