चना, जौ, गेंहू के सत्तू पाउडर व सत्तू शरबत बनाने की विधि । Chana Sattu, Barley Sattu & Wheat Sattu

📅 6 मई 2019 👁 1.4 लाख बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 2.2 (3)

गर्मियाें के लिए काफी अच्छा रहता है सत्तू का शरबत। हमने आज तीन तरह के सत्तू के शरबत बनाए है ये टेस्टी के साथ हेल्दी होते है। 

आवश्यक सामग्री

  • चने- 2 कप भुने हुए
  • जौ का दलिया- 1 कप
  • गेंहू का दलिया- 1 कप भूना हुआ
  • चीनी का पाउडर- 1/2 कप
  • काला नमक- 1/2 टी स्पून
  • नींबू का रस - 2
  • नमक- 1/4 टी स्पून
  • जीरा- 1/4 टी स्पून
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • पुदीने की पत्तियां

विधि

चने का सत्तू

सत्तू बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप भुने हुए चने ले लीजिए और अगर चने छिलके वाले है तो चनो को फटक कर छिलको को अलग कर दीजिए। भुने  हुए चनो का मिक्सर में डाल कर बारीक पीस लीजिए। चने के पाउडर को निकाल कर अच्छे से छान लीजिए

जौ का सत्तू

जौ का सत्तू बनाने के लिए 1 कप जौ के दलिया को मध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक चलाते हुए भून लीजिए दलिया के भुन जाने के बाद उसे एक प्लेट में ठंड़ा होने रख दीजिए व ठंड़ा हो जाने के बाद दलिया को मिक्सर में डाल कर बारीक पीस लीजिए।

गेंहू का सत्तू

गेहू का सत्तू बनाने के लिए 1 कप भुना हुआ गेंहू का दलिया ले लीजिए और उसे मिक्सर में बारीक पीस लीजिए।इन सभी सत्तू को आप किसी एयर टाईट क्न्टेनर में रख कर 1 से 2 महीने तक आराम से इस्तेमाल कर सकते है

/images/Drink-Sattu.jpg

मीठा सत्तू

मीठा सत्तू बनाने के लिए 1/2 कप चने का सत्तू किसी बर्तन में निकाल लीजिए अब सत्तू में थोड़ा सा पानी मिला कर उसका चिकना घोल बना लीजिए अब इस घोल में 2 बड़े चम्मच चीनी का पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लीजिए इतने सत्तू के घोल को बनाने में 5 टेबल स्पेन पानी लगा हैं।  

सत्तू का मीठा शरबत

सत्तू का मीठा शरबत बनाने के लिए एक कटोरे में 1/2 कप सत्तू में थोड़ा सा पानी डाल कर सत्तू का चिकना घोल बना लीजिए अब इस घोल में 2 बडे़ चम्मच चीनी का पाउडर डाल कर अच्छे से मिला लीजिए अब इस घोल में एक चुटकी काला नमक, 1/2 नींबू का रस और 1.5 कप पानी डाल कर अच्छे से मिला दीजिए। सत्तू का मीठा शरबत तैयार हैं।

सत्तू का नमकीन शरबत

सत्तू का नमकीन शरबत बनाने के लिए 1/2 कप चने का सत्तू ले लीजिए और उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर चिकना घोल बना लीजिए अब इस घोल में 1/4 छोटा चम्मच सफेद नमक, 1/4 छोटी चम्मच काला नमक, 1/4 छोटी चम्म्च जीरा पाउडर, 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च,1/2 नींबू का रस, 1.5 कप पानी और थोड़ी सी पूदीने की पत्तियां डाल कर मिक्स कर लीजिए। अब सत्तू को एक गिलास में पलट लीजिए और उपर से एक-दो पुदीने की पत्ती रख दीजिए। आप का नमकीन सत्तू शरबत तैयार हैं।

जौ का मीठा सत्तू

जौ का मीठा सत्तू बनाने के लिए एक प्याले में 1/2 कप जौ का सत्तू ले लीजिए और उसमें थोड़ा सा पानी डाल कर चिकना घोल बना लीजिए अब इस घोल में 2 छोटी चम्मच चीनी पाउडर, 1 चुटकी काला नमक,1/2 नींबू का रस और एक कप पानी डाल कर मिक्स कर के एक गिलास में निकाल लीजिए। आप का जौ का मीठा सत्तू तैयार है।

गेंहू का शरबत

गेंहू का शरबत बनानें लिए एक बर्तन में 1/2 कप गेंहू का सत्तू निकाल लीजिए और थोड़ा सा पानी डाल कर एक चिकना घोल बना लीजिए, अब घोल में 2 छोटे चम्म्च चीनी पाउडर, 1/2 नींबू का रख, एक चुटकी काला नमक और एक कप पानी डाल कर अच्छे से मिला लीजिए अब शरबत को एक गिलास में निकाल लीजिए शरबत सर्व करने को तैयार है।

सुझाव

जौ के सत्तू के लिए आप साबुत जौ या जौ का दलिया भी इस्तेमाल कर सकते हैं

आप चाहें तो नमकीन सत्तू में हरी मिर्च को स्कीप भी कर सकते है

आप अपने स्वादानुसार शरबत में नमक- चीनी ले सकते है

चना, जौ, गेंहू के सत्तू पाउडर व सत्तू शरबत बनाने की विधि । Chana Sattu, Barley Sattu & Wheat Sattu

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.2 / 5 (3 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anita jain
Do u sell sattu?
NishaMadhulika
No Anita jain ,