बेसन कढ़ी बनाईये माइक्रोवेव में - Besan Pakoda Kadhi recipe in Microwave.

बेसन पकोड़ा कढ़ी सभी को बहुत पसन्द आती है, लेकिन कढ़ी बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है. कढ़ी को माइक्रोवेव में बड़ी आसानी से बहुत जल्दी बनाया जा सकता है, माइक्रोवेव में कढ़ी उतनी ही स्वादिष्ट बनती है, जितनी कि गैस पर बनती हैं. कढ़ी के लिये जो पकोड़े बना रहे हैं वह भी माइक्रोवेव में बिना तेल के बहुत अच्छे बनेंगे यदि आपको कम तेल खाना पसन्द हैं, तो माइक्रोवेव पर बेसन पकौड़ा कढी अवश्य बनाईयेगा.
Read - Besan Pakoda Kadhi recipe in Microwave In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Pakoda Kadhi recipe in Microwave
- बेसन - 1 कप
- दही - 1 कप
- तेल - 2 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 10-12
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या कद्दूकस किया हुआ अदरक
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- नमक - 1 .25 छोटी चम्मच (सवा छोटी चम्मच) या स्वादानुसार
- मेथी दाने - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/4 चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- ईनो फ्रूट साल्ट - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Besan Pakoda Kadhi recipe in Microwave
सबसे पहले किसी प्याले में बेसन और आधा कप से थोड़ा कम पानी डालकर, गुठलियां खतम होने तक चिकना घोल बना लीजिये, घोल की कनसिसटेन्सी पकोड़े के घोल की कनसिसटेन्सी जैसी होनी चाहिये. घोल को अच्छी तरह 3-4 मिनिट फैट लीजिये. आधा घोल एक अलग प्याली में निकाल कर रख लीजिये जिसकी पकोड़िया बनायेंगे.
आधा बेसन के घोल में दही फैट कर और चार कप पानी मिलाकर कढ़ी का घोल बनालीजिये.
पकोड़ियां बनाइये: How to make Pakora for Kadhi in Microwave
आधा बेसन का घोल जो अलग प्याली में निकाल कर रख लिया है, उसमें इनो फ्रूट साल्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, घोल को माइक्रोवेव सेफ इडली स्टन्ड के चार खांचों में भर कर , इडली स्टेन्ड को माइक्रोवेव में रखिये और 1.5 (डेड़) मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, और बाहर निकाल लीजिये. माइक्रोवेव में बिना तेल की पकोड़ियां बन कर तैयार हो गई हैं, इन्हैं ठंडा होने दीजिये.

कढ़ी बनाइये - How to make Kadhi in Microwave.
माइक्रोवेव सेफ बड़ा प्याला लीजिये. बेसन और दही का घोल प्याले में डालिये, हल्दी पाउडर, अदरक ,हरी मिर्च और आधा लाल मिर्च पाउडर डालकर घोल में अच्छी तरह मिला दीजिये. प्याले को माइक्रोवेव में रखिये, और अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. प्याला बाहर निकालिये और कढ़ी को चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये.
प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिये और कढ़ी को 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, प्याला बाहर निकालिये और कढ़ी को चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये. प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिये और 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, कढ़ी में हल्का सा उबाल आ गया है, प्याले को बाहर निकालिये, कढ़ी की वह स्टेज है जो गैस पर कढ़ी बनाते समय चमचे से लगातार चलाते हुये उबाल आने तक हो जाती है.
तैयार पकोड़ी जो आकार में बड़ी बड़ी है, ठंडी हो चुकी है, उनको चार -चार टुकड़ों में काटिये. कढ़ी में पकोड़ियां और नमक डालकर मिला दीजिये. कढ़ी को ढककर 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. प्याला बाहर निकालिये, कढ़ी बन चुकी है.
तड़का लगाइये:
छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में मेथी दाने और जीरा डालिये, मेथी दाने और जीरा भुनने पर, गैस बन्द कर दीजिये, करी पत्ता को छोटा छोटा काट कर डालिये और बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये. तड़के को कढ़ी में डाल कर मिक्स कर दीजिये. माइक्रोवेव में बहुत अच्छी कढ़ी बन कर तैयार है. कढ़ी को चावल, रोटी, परांठा या पूरी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- बेसन का घोल चिकना यानि कि गुठलियां रहित बनायें. दही को अवश्य फैटे. दही, बेसन और पानी अच्छी तरह मिक्स करके घोल बनायें.
- अगर इडली स्टेन्ड न हों तो पकोड़ियां माइक्रोवेव सेफ प्यालियां या आइसक्रीम क्यूब ट्रे में भी बना सकते हैं.
कमेंट (44)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
aunty aap apni website pe 1 naya section add kijiye " Diet Recipes" for people who want to loose weight and eat light...
aur usmein please kuch light food recipes add kijiye..waise to website pe bahut saari salads aur bhinn bhinn prakar ki light food recipes hain , magar aap unko 1 alag section mein karwa dijiye aur inke alawa aur bhi diet reipes add kijiye...aaap to khane ke baaren mein bahut jankari rakhti hain,inse jo log motape ka shikar hain , unko bahut fayda milega aur woh thoda wight loose karke aapke heavy duty food recipes ka bhi maza le payenge...mera sujhav kaisa laga , please batayen ...dhanyavad..
निशा: श्वेता, धन्यवाद, आपका सुझाव अच्छा है, हम कोशिश करेंगे.
निशा: शिवानी, मफिन्स को माइक्रोवेव में बनाया जा सकता है, पहले मफिन्स को 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, इसके बाद चैक करके 1 मिनिट और माइक्रोवेव कर सकते हैं, 3-4 मिनिट में मफिन बन कर तैयार हो जाने चाहिये.
apki mango muffin, cold coffee ke video youtube se download nahi ho rahe hai. only download ke time par .asf file hi download ke liye dikhata hai. please flv, mp4 format me upload karo. waiting for reponse.
निशा: सोनल, बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: शिवानी, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड है तब आप कन्वेक्सन मोड पर इसी तरह मफिन बना लीजिये, माइक्रोवेव करने के लिये मफिन को माइक्रोवेव सेफ ट्रे में रखकर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, बनाकर देखिये और बताइये कि मफिन कैसे बने.
निशा: सविता, आपने मुझे बहुत बड़ी उपाधि दे दी है, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं आपके लिये नवरतन कोरमा अवश्य बनाऊंगी.
निशा: धर्मेन्द जी, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: आरती मैं कोशिश करूंगी.
निशा: हिमेश, कढ़ी के पकोड़े प्लेन ही बनते हैं, और ये पकोड़े माइक्रोवेव में बने हैं तो इनमें तेल भी नहीं हैं, आप ये कढ़ी बनाकर देखिये और बताइये कि कैसी बनी और कितनी जल्दी बनी, धन्यवाद.
निशा: निधि, बिना पानी के ही पकोड़े अच्छे बन जाते हैं.
maine aapki microwave me kadhi ki recipe try kari hai.kadhi bahut achi aur jaldi ban gayi thi.
maine aapki microwave me ladoo aur bhindi ki recipe bhi try ki thi.dono hi bahut ache bane the.thank u so much for these recipes.
निशा: मैरी, , आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
di plz aap microwave me banne wali aur b aisi reciepes bataiyega
thanks
निशा: सोनिया जी माइक्रोवेव के अधिकतम तापमान यानि कि 100 % पर ही हमने इन्हैं माइक्रोवेव किया है.
Pakora for the kadhi is also made in microwave without using oil. If you like eating oil free food then do try this recipe.
Ingredients for Besan Pakoda Kadhi recipe in Microwave
Gramflour(Besan) - 1 cup
curd - 1 cup
Curry leaves - 10-12 leaves
Oil - 2tbsp
Ginger paste - 1 tsp or grated ginger.
Gree chilly - 1-2 finely chopped
Salt - 1/4 tsp or to taste
Fenugreek seeds - 1/2 tbsp
Cumin seeds - 1/4 tbsp
Asafoetida - 1 pinch
Turmeric Powder - 1/4 tsp
Red chily powder - 1/2 tbsp
Eno fruit salt - 1/4 tsp
How to make Pakoda for kadhi in microwave?
Firstly we will prepare pakora for the kadhi. Take 1/2 cup of gramflour add little amount of water and mix it. The consistency of the batter should be that of the pakora prepared on the flame. The batter should be soft. Whisk the batter for 3-4 minutes. 1/2 cup of gram flour and 4 cup of water iis required to make the mixture.
Add eno fuirt salt in the gramflour. Take one microwave safe idli stand and grease it with oil.Add eno salt in the batter and mix it. Put the batter in idli stand
Now we will microwave the pakora.
Microwave them on maximum temperature for atleast 1.30 minutes.
Pakodas are ready keep them for cooling and meanwhile prepare mixture for the kadhi.
How to make kadhi?
Take microwave safe bowl and put the mixture into it. Add turmeric powder,red chilly powder and mix them. Put curd in a jar of a grinder and whisk it. Now add gramflour in it. Add 4 cup of water in 1/2 cup of gramflour and whisk it nicely.
Place the bowl in microwave. Microwave it on maximum temperature fo atleast 3 minutes. Take out the bowl out. Check the kadhi in between and microwave it again for another 2 minutes. Check the kadhi again and microwvae it for another 2 minutes. Take the bowl out again.
Cut the pakora into 4 small pieces as they are big in size. When we make kadhi on flame we cook it till the time it start getting boiled. Now check the kadhi again. Put the pakora in curry and add salt in it.
Now again microwave it for another 2 minutes.
Kadhi is ready now we have to add tadka in it. Take a small pan and add oil in it. Now add Fenugreek seeds,cumin seeds,Asafoetida and finely chopped curry leaves. Add red chilly. Mix the ingredients well.
Place the bowl in microwave and microwave it for another 2 minutes. Take out the bowl out now nad check the kadhi. Now put this tadka on the kadhi. We will use flame for the tadka. Microwave Besan Pakora Kadhi is ready. It is very delicious in taste and this much of kadhi can be served to 4-5 members in the family. You can also serve it chapati, paranthe,naan or rice.
Suggestions
The batter should be tender and lumps free. Do whisk the curd. Mix the gram flour and water nicely.
You can use microwave proof bowl instead of idli stand.