बेसन कढ़ी बनाईये माइक्रोवेव में - Besan Pakoda Kadhi recipe in Microwave.

बेसन पकोड़ा कढ़ी सभी को बहुत पसन्द आती है, लेकिन कढ़ी बनाने में थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है. कढ़ी को माइक्रोवेव में बड़ी आसानी से बहुत जल्दी बनाया जा सकता है, माइक्रोवेव में कढ़ी उतनी ही स्वादिष्ट बनती है, जितनी कि गैस पर बनती हैं. कढ़ी के लिये जो पकोड़े बना रहे हैं वह भी माइक्रोवेव में बिना तेल के बहुत अच्छे बनेंगे यदि आपको कम तेल खाना पसन्द हैं, तो माइक्रोवेव पर बेसन पकौड़ा कढी अवश्य बनाईयेगा.
Read - Besan Pakoda Kadhi recipe in Microwave In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Pakoda Kadhi recipe in Microwave
- बेसन - 1 कप
- दही - 1 कप
- तेल - 2 टेबल स्पून
- करी पत्ता - 10-12
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या कद्दूकस किया हुआ अदरक
- हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
- नमक - 1 .25 छोटी चम्मच (सवा छोटी चम्मच) या स्वादानुसार
- मेथी दाने - 1/4 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/4 चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- ईनो फ्रूट साल्ट - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Besan Pakoda Kadhi recipe in Microwave
सबसे पहले किसी प्याले में बेसन और आधा कप से थोड़ा कम पानी डालकर, गुठलियां खतम होने तक चिकना घोल बना लीजिये, घोल की कनसिसटेन्सी पकोड़े के घोल की कनसिसटेन्सी जैसी होनी चाहिये. घोल को अच्छी तरह 3-4 मिनिट फैट लीजिये. आधा घोल एक अलग प्याली में निकाल कर रख लीजिये जिसकी पकोड़िया बनायेंगे.
आधा बेसन के घोल में दही फैट कर और चार कप पानी मिलाकर कढ़ी का घोल बनालीजिये.
पकोड़ियां बनाइये: How to make Pakora for Kadhi in Microwave
आधा बेसन का घोल जो अलग प्याली में निकाल कर रख लिया है, उसमें इनो फ्रूट साल्ट डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, घोल को माइक्रोवेव सेफ इडली स्टन्ड के चार खांचों में भर कर , इडली स्टेन्ड को माइक्रोवेव में रखिये और 1.5 (डेड़) मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, और बाहर निकाल लीजिये. माइक्रोवेव में बिना तेल की पकोड़ियां बन कर तैयार हो गई हैं, इन्हैं ठंडा होने दीजिये.

कढ़ी बनाइये - How to make Kadhi in Microwave.
माइक्रोवेव सेफ बड़ा प्याला लीजिये. बेसन और दही का घोल प्याले में डालिये, हल्दी पाउडर, अदरक ,हरी मिर्च और आधा लाल मिर्च पाउडर डालकर घोल में अच्छी तरह मिला दीजिये. प्याले को माइक्रोवेव में रखिये, और अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. प्याला बाहर निकालिये और कढ़ी को चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये.
प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिये और कढ़ी को 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, प्याला बाहर निकालिये और कढ़ी को चमचे से अच्छी तरह चला दीजिये. प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिये और 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, कढ़ी में हल्का सा उबाल आ गया है, प्याले को बाहर निकालिये, कढ़ी की वह स्टेज है जो गैस पर कढ़ी बनाते समय चमचे से लगातार चलाते हुये उबाल आने तक हो जाती है.
तैयार पकोड़ी जो आकार में बड़ी बड़ी है, ठंडी हो चुकी है, उनको चार -चार टुकड़ों में काटिये. कढ़ी में पकोड़ियां और नमक डालकर मिला दीजिये. कढ़ी को ढककर 2 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. प्याला बाहर निकालिये, कढ़ी बन चुकी है.
तड़का लगाइये:
छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में मेथी दाने और जीरा डालिये, मेथी दाने और जीरा भुनने पर, गैस बन्द कर दीजिये, करी पत्ता को छोटा छोटा काट कर डालिये और बचा हुआ लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिये. तड़के को कढ़ी में डाल कर मिक्स कर दीजिये. माइक्रोवेव में बहुत अच्छी कढ़ी बन कर तैयार है. कढ़ी को चावल, रोटी, परांठा या पूरी किसी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
- बेसन का घोल चिकना यानि कि गुठलियां रहित बनायें. दही को अवश्य फैटे. दही, बेसन और पानी अच्छी तरह मिक्स करके घोल बनायें.
- अगर इडली स्टेन्ड न हों तो पकोड़ियां माइक्रोवेव सेफ प्यालियां या आइसक्रीम क्यूब ट्रे में भी बना सकते हैं.
कमेंट (44)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Mene microwave me first time kadi banai bahut hi tasty bni thi jaise gas par bnate hai muje to pta hi nhi tha microwave me itne kam time me itni tasty kadi ban sakti hai.
Thanks to you
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, आप दही को गर्म स्थान पर अधिक समय के लिए रखें इससे यह खटा हो जाएगा.
mere ghar mai gril microvave hai usay kaise use karu
isha ji , kadhi me kabhi bhi ithna besan nahi padta. One fourth besan and one cup curd .kadhi means kadhana .jitna jyada besan hoga utani bekar banagi.aapki sari recipes good hai lakin kadhi nahi.
निशा: पूनम जी, हमारे यहां कढ़ी गाढ़ी बनाई जाती है, और आप इस इन्ग्रीडियेन्ट से कढ़ी ट्राई कीजिये आपको पसन्द आयेगी, ये राजस्थानी कढ़ी रेसिपी है.
निशा: पुर्निमा जी, ये तो इन्ग्रीडियेन्ट रेसिपी में दी गई हैं, प्लीज वीडियो अच्छी तरह देख लीजिये और रेसिपी भी पढ़ लीजिये, आप अच्छी कढ़ी बना लेंगी.
निशा: सीमा, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kadhi pakora bina microwave k bataiye na plllzzzzzz
Watng 4 reply
निशा: सुधा, कढ़ी पकोड़ा बिना गैस पर रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कढ़ी पकोड़ा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Tuwea deal Ki microwevs recipe batayiye na mere liye oven new he....
Apke vedios she mene bhara huva bengan Ki sabji banai ,bahothi achhi bani thi aur sablog ungli chatke kha gaye.....
Thanks to your videossss
निशा: अशोक जी, माइक्रोवेव की अपेक्षा कुकर में दाल आसानी से और जल्दी बन जाती है, भरवां सब्जियां माइक्रोवेव में बहुत अच्छी और जल्दी बनती है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank you so much for your amazing recipes.
निशा: हिमांशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कनिका, मैं कुकरी क्लास नहीं लेती हूँ, मेरी रेसिपी वीडियो यूट्य़ूव चैनल पर देखे जा सकते हैं, इन्हैं देखकर आप बनाइये, कोई प्रोबलम नहीं होगी, धन्यवाद.
Thnks mam receip dene ke liye
निशा: जयप्रकाश जी वेबसाइट पर गैस पर कढ़ी की रैसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर कढ़ी पकोड़ा लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: लता जी हां अवश्य.
निशा: सोफिया, इसके लिये रैसिपी जो नीचे इंगलिश में दी हुई है, और वीडियो में टाइटल दिये हुये वह पढ़ सकते हैं.
निशा: अल्का, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुस्कान, ये रैसिपी यहां तो नहीं मिलती लेकिन मुझे यदि मिलती है तो मैं इसे अवश्य बनाऊंगी, धन्यवाद.
रोज, सूखी बर्फी को खाया जा सकता है, उसे आप नहीं खा पा रहे हैं, तो समोसे, कचौरी स्टफ करके बना लीजिये या आप उसे बरकर्स को बांट कर खिला दीजिये, धन्यवाद.
Q2. आटे के बिस्कुट बनाने के लिए क्या हम आपकी कूकीज बनाने वाली रेसिपी में मैदा की जगह आटा डालकर बना सकते है ?
निशा: जी हां मैदा की जगह आटा यूज कर सकते हैं, घी या मक्खन की मात्रा थोड़ी अधिक कर लीजिये.
Very very Thanks for your concern...
Please reply..
निशा: लर्न, माइक्रोवेव को हमेशा अधिकतम तापमान पर यूज किया गया है, और बड़ी आसानी से बहुत जल्द कढ़ी बन जाती है.
निशा: नेहा, जी हां बिस्किट से केक बनता है, मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: शिवानी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लर्न आपका सवाल क्या था प्लीज आप फिर से लिख दीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शिवानी, माइक्रोवेव में एपल स्पंज केक बनाइये, वेबसाइट पर उपलब्ध है, आप अच्छा केक बना लेंगी.
निशा: शिवानी, जो लोग नया कुछ ट्राई करते हैं तो कुछ कुछ खराब बन जाता है कोई बात नहीं, माइक्रोवेव में हमने एपल केक बनाया है, वो आप ट्राई कीजिये इसके बाद आप मफिन भी बना सकेंगी, धन्यवाद.
निशा: नियति, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: श्रुति, मैं अवश्य बनाऊंगी.
निशा: शिवानी, मफिन्स के लिये गिलास यूटेन्सिल नहीं आते, सिलीकोन के मफिन्स सांचे आते हैं, जो माइक्रोवेव सेफ है, चीनी मिट्टी के कप जो प्लेन हैं उनमें भी आप मफिन बना सकते हैं, उसी तरह की प्याली में भी मफिन बना सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.