मक्के के आटे की इडली - Cornmeal Idli Recipe

📅 15 जनवरी 2013 👁 3.7 लाख बार देखी गई 💬 55 कमेंट ★ 3.5 (5468)


मक्के के आटे में फाइबर, कैल्सियम और बहुत सारे मिनरल्स और विटामिन होते है यह शरीर को गरमाहट भी देता है. सर्दियों के मौसम में हम मक्के के आटे से रोटी, परांठे तो बनाते ही हैं. मक्के के आटे की इडली भी बह्त स्वादिष्ट बनती है.

Read: Cornmeal Idli Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cornmeal Idli

  • मक्के का आटा - 1 कप
  • दही - 1 कप ( फैट लीजिये)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
  • करी पत्ता - 10-12
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • चना दाल - 1 छोटी चम्मच
  • उरद दाल - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक काट लीजिये
  • अदरक - 1/2 - 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस कर लीजिये
  • नमक - 1 छोटी चम्मच नमक (स्वादानुसार नमक)
  • ईनो फ्रूट साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच (पोना छोटी चम्मच

विधि - How to make Spicy Cornmeal Idli

पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़कने के बाद, चने की दाल और उरद की दाल डाल दीजिये. दालें हल्की ब्राउन होने के बाद हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ता डाल दीजिये हल्का सा भूनिये, और अब मक्के का आटा डालिये. मक्के के आटे को लगातार चलाते हुये, 2-3 मिनिट तक भून लीजिये.

भुने मक्के के आटे को प्याले में निकाल लीजिये. दही और नमक डालकर मिक्स कीजिये, हरा धनियां भी डालकर मिक्स कर दीजिये. मिश्रण को इतना पतला बनाना है, जितना कि दाल चावल की इडली का मिश्रण होता है, आधा कप पानी मिला लीजिये, अगर मिश्रण गाढ़ा लग रहा हो, तो 1-2 टेबल स्पून पानी और मिला दीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट रख दीजिये.


कुकर में 2-3 कप पानी डालकर गरम होने रख दीजिये. इडली स्टेन्ड के खांचों में तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. मिश्रण फूल कर तैयार हो गया है, सारी तैयारी के बाद मिश्रण में इनो फ्रूट साल्ट डाल कर, चमचे से चलाते हुये मिक्स कर लीजिये. खाचों में थोड़ा थोड़ा मिश्रण डाल कर स्टेन्ड में लगा लीजिये.

कुकर के पानी में उबाल आने के बाद इडली स्टेन्ड को कुकर में रख दीजिये और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये, और 12-14 मिनिट इडली को पकने दीजिये, गैस की प्लेम इतनी जलती रहे कि कुकर में के पानी में हमेशा गैस बनती रहनी चाहिये. 14 मिनिट बाद कुकर का ढक्कन खोलिये, और चाकू इडली में गढ़ाकर चैक कीजिये, मिश्रण चाकू से चिपक कर नहीं आता. इडली पक कर तैयार हो गई हैं.

इडली स्टेन्ड को कुकर से निकाल कर खांचे अलग करके रख दीजिये. इडली ठंडी होने के बाद चाकू की सहायता से खांचो से निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट स्पंजी मक्के के आटे की इडली बन कर तैयार है. मक्के के आटे की इडली को मूंगफली के दाने की चटनी या नारियल की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • सारी तैयारी के बाद ही मिश्रण में इनो फ्रूट साल्ट मिलाइये.
  • ईनो फ्रूट साल्ट की जगह खाने का सोडा भी डाला जा सकता है.
  • मिश्रण में अपनी मन पसन्द सब्जिया बारीक काट कर, डालकर सब्जी वाली मक्के की इडली बना सकते हैं.

Cornmeal Idli Recipe Video - Makke ke Aate ki Idli Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (5468 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (55)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

MUKUL
mam aapki dish mujhe bahut pasand aai. kya mam hum besan ki idli bana sakte hai.
निशा: मुकुल, बेसन की इडली बना सकते हैं, बेसन में आधा भाग सूजी मिक्स कर सकते हैं, चावल का आटा मिक्स कर सकते हैं, इडली और भी ज्यादा अच्छी बनेंगी.
Priyanka Shukla
Thanks a lot Nisha Ji
Priyanka Shukla
Nishaji Kya market me koi aisa equipment available hai electronic jisme hum idly, dhokla aur Momos ye sub steam kar sake.. agar hai to please bataiye.. itni sare recepies padne ke baad bus banate banate rah jati hun mai, kynki har chees ko alag se purchase karna aur sambhal ke rakhana bada mushkil hai..
निशा: प्रियंका, मुझे इस बारे में पता नहीं हैं, लेकिन ढोकला कुकर में बना सकते हैं, मोमोज को किसी भी बर्तन मे पानी भर कर छलनी में रख स्टीम किया जा सकता है, इडली के लिये इडली स्टेन्ड की आवश्यकता तो होगी ही.
chitra
i tried this recipe and ye idlis bhut hi jaldi ban gayi aur delicious bani thi.....me bhut tension me thi cooking k liye but now am very happy....thnks alot...mam....
निशा: चित्रा, बहुत बहुत धन्यवाद.
चेतना
क्‍या चिकिन ब्रियानी आपको आती है क्‍यों कि मेरे पति को यह बहुत पंसंद है पर मुझे बनाना नहीं आती है क्‍या आप मुझे सिखायगी.
निशा: चेतना, मैं सिर्फ वेजिटेरियन ही बनाती हूँ.
priyanka singhsingh
Very innovative and easy to make dish. Nisha mam u r great, I wish there is a mobile app of ur amazing website
निशा: प्रियंका, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
abhishek
super cool dish
Ruchi
Thankyou so much ! Will give it a try now.
alima
kya ham chana urad ki dal pisi hui use kar sakta ha

निशा: अलीमा, जी हां अवश्य पिसी चना और उरद दाल के साथ चावल और डालें और इडली बनायें, बहुत अच्छी इडली बनेंगी.
Ruchi
Thankyou Aunty for this awesome recipe.I have 2 question- 1. Here in Germany,we get Makke ki sooji also...jaise normal sooji, can this be used insted of aata?

2.I dont have Idli moulds but Microwave idli maker, can this be cooked in micriwave.Many Thanks & Regards,Ruchi.
निशा: रुचि, जी हां मक्के की सूजी से इडली बना सकते हैं. इडली को माइक्रोवेव में भी बनाया जा सकता है. माइक्रोवेव में इडली बहुत जल्द बन जायेंगी, धन्यवाद.
shruti
puneet kaisi bani apki idli ye toh bataya hi nai...
puneet jain
nisha ji me aaj ye recipe banane jaa raha hu...wish me luck...!!!
निशा: पुनीत, आप बहुत अच्छा बनायेंगे, धन्यवाद.
archana prasad
nisha jee apki dis testy hai .
simran
hi mam ,
isme mam jo daal h wo bhun k dali h usko mam pisana to nahi h kyoki mam ye daal kachi to nahi lage gi kya ...

pl rly me
निशा: सिमरन, वह दाल भून कर डाली है, वह कच्ची नहीं लगती, उसे पीसने की आवश्यकता नहीं हैं.
kavita
nisha ji mene ye idli banayi thi but ye kachi reh gayi ander se aur taste bhi accha nhi laga gili gili si bani thi aisa kyu hua..?
plz reply
निशा: कविता,इडली का घोल थोड़ा सा गाढ़ा रखें, और इडली को 12 - 15 इतनी आग पर पकायें कि पानी में अच्छी भाप निकलती रहे, इडली अच्छी बनेंगी.
riya
ur dish very testy
निशा: रिया, बहुत बहुत धन्यवाद.
Darshana
baking soda made idlis RED...pls tell me why
निशा: दर्शना, बेकिंग सोडा डालने से इडली लाल तो नहीं होती, आप ईनो फ्रूट डाल सकती हैं.
Dev
It is nice.
indukamboj
nisha mam kya isme ino ki jrurt b he?
निशा: इंदुकम्बोज जी इसमें ईनो साल्ट या बेकिंग सोडा कुछ तो डालना ही होगा.
anju
avashay try karongi aur phir batongi ki kaisi bani
Taruna
Nisha ji can we prepare it in microwave?
निशा: तरुन, माइक्रोवेव सेफ इडली स्टेन्ड में इन्है माइक्रोवेव में भी बनाया जा सकता है.
[email protected]
Very tasty mam u r great I m ur fen
निशा: पूर्वी, बहुत बहुत धन्यवाद.
alka bhatnagar
thanks nishaji,for this tasty idli.nish aji kya borosil wale utinsels convection modepr rekh sakte hai

निशा: अल्का, कन्वेक्सन मोड पर मेटल के बर्तन यूज किये जा सकते हैं, कांच और बोरोसिल यूज करने की आवश्यकता नहीं है.
sugandha
this recipe in English

Maize flour is full of fibre, calcium and many other minerals and vitamins which provide warmness to body. During winter we often make roti, parantha with maize flour but idle made with it also comes out yummy.

Ingredients for Cornmeal Idli
Maize flour - 1 cup
Curd - 1 cup (whisked)
Oil - 2 tbsp
Green coriander - 2-3 tbsp
Curry leaves - 10-12
Rei - ½ tsp
Chana dal - 1 tsp
Urad dal - 1 tsp
Green chilly - 1-2 (finely chopped)
Ginger - ½ - 1 inch baton (grated)
Salt - 1 tsp (as per taste)
Eno fruit salt - ¾ tsp

How to make Spicy Cornmeal Idli

Take 2 tbsp oil in pan and place it on flame for heating. Add rei in oil and sauté for while. When rei crackles add chana dal and urad dal and roast until they turn little brown in color. Now add green chilly, ginger and curry leaves and sauté for few minutes. Also add maize flour. Stir constantly and roast for 2-3 minutes.

Take out the roasted flour in bowl. Add curd, salt and mix well. Also add green coriander and mix well. The batter should have same consistency like that of dal chawal batter used for making idli. Add ½ cup water in batter. If batter appears to be thick add 1-2 tbsp more water. Keep it aside for 10 minutes.



Add 2-3 cup water in pressure cooker and place it on flame for heating. Grease the idli stand molds with some oil. Batter has become puffy. After doing all preparations add eno salt in the batter and mix with help of a spoon. Pour little amount of batter in every mold of stand.

After water starts boiling, place idli stand in the cooker and close with help of lid (without whistle). Cook for 12-14 minutes. Keep the flame to a point so that there is constant boiling of water. After 14 minutes open the lid of cooker and insert knife in idle for checking it. Batter is not sticking to knife, idle is now ready.

Take out idle stand from cooker and separate out the molds. After idli gets frigid with help of knife take out the idli’s and place them on plate. Piping hot and lip smacking spongy maize flour idli is ready. Serve maize flour idli with peanut chutney, coconut chutney or green coriander chutney and enjoy eating.

Suggestion:

Add eno salt after doing all preparations.
You can also use consumable soda instead of eno fruit salt.
You can also use any vegetables of your choice; chop them and make vegetable maize flour idli.