मक्के के आटे की इडली - Cornmeal Idli Recipe

📅 15 जनवरी 2013 👁 3.7 लाख बार देखी गई 💬 55 कमेंट ★ 3.5 (5468)


मक्के के आटे में फाइबर, कैल्सियम और बहुत सारे मिनरल्स और विटामिन होते है यह शरीर को गरमाहट भी देता है. सर्दियों के मौसम में हम मक्के के आटे से रोटी, परांठे तो बनाते ही हैं. मक्के के आटे की इडली भी बह्त स्वादिष्ट बनती है.

Read: Cornmeal Idli Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cornmeal Idli

  • मक्के का आटा - 1 कप
  • दही - 1 कप ( फैट लीजिये)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून
  • करी पत्ता - 10-12
  • राई - आधा छोटी चम्मच
  • चना दाल - 1 छोटी चम्मच
  • उरद दाल - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक काट लीजिये
  • अदरक - 1/2 - 1 इंच टुकड़ा, कद्दूकस कर लीजिये
  • नमक - 1 छोटी चम्मच नमक (स्वादानुसार नमक)
  • ईनो फ्रूट साल्ट - 3/4 छोटी चम्मच (पोना छोटी चम्मच

विधि - How to make Spicy Cornmeal Idli

पैन में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, तेल में राई डाल दीजिये, राई तड़कने के बाद, चने की दाल और उरद की दाल डाल दीजिये. दालें हल्की ब्राउन होने के बाद हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ता डाल दीजिये हल्का सा भूनिये, और अब मक्के का आटा डालिये. मक्के के आटे को लगातार चलाते हुये, 2-3 मिनिट तक भून लीजिये.

भुने मक्के के आटे को प्याले में निकाल लीजिये. दही और नमक डालकर मिक्स कीजिये, हरा धनियां भी डालकर मिक्स कर दीजिये. मिश्रण को इतना पतला बनाना है, जितना कि दाल चावल की इडली का मिश्रण होता है, आधा कप पानी मिला लीजिये, अगर मिश्रण गाढ़ा लग रहा हो, तो 1-2 टेबल स्पून पानी और मिला दीजिये. मिश्रण को 10 मिनिट रख दीजिये.


कुकर में 2-3 कप पानी डालकर गरम होने रख दीजिये. इडली स्टेन्ड के खांचों में तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. मिश्रण फूल कर तैयार हो गया है, सारी तैयारी के बाद मिश्रण में इनो फ्रूट साल्ट डाल कर, चमचे से चलाते हुये मिक्स कर लीजिये. खाचों में थोड़ा थोड़ा मिश्रण डाल कर स्टेन्ड में लगा लीजिये.

कुकर के पानी में उबाल आने के बाद इडली स्टेन्ड को कुकर में रख दीजिये और कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये, ढक्कन के ऊपर सीटी मत लगाइये, और 12-14 मिनिट इडली को पकने दीजिये, गैस की प्लेम इतनी जलती रहे कि कुकर में के पानी में हमेशा गैस बनती रहनी चाहिये. 14 मिनिट बाद कुकर का ढक्कन खोलिये, और चाकू इडली में गढ़ाकर चैक कीजिये, मिश्रण चाकू से चिपक कर नहीं आता. इडली पक कर तैयार हो गई हैं.

इडली स्टेन्ड को कुकर से निकाल कर खांचे अलग करके रख दीजिये. इडली ठंडी होने के बाद चाकू की सहायता से खांचो से निकाल कर प्लेट में रख लीजिये. गरमा गरम बहुत ही स्वादिष्ट स्पंजी मक्के के आटे की इडली बन कर तैयार है. मक्के के आटे की इडली को मूंगफली के दाने की चटनी या नारियल की चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:

  • सारी तैयारी के बाद ही मिश्रण में इनो फ्रूट साल्ट मिलाइये.
  • ईनो फ्रूट साल्ट की जगह खाने का सोडा भी डाला जा सकता है.
  • मिश्रण में अपनी मन पसन्द सब्जिया बारीक काट कर, डालकर सब्जी वाली मक्के की इडली बना सकते हैं.

Cornmeal Idli Recipe Video - Makke ke Aate ki Idli Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (5468 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (55)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Manisha kujur
Aapka alag alag Palawan dekh ke acha lagta hai aur sikhne ka mauka milta hai. Aur usse ghar par try karte rahti hu. Aisahi naya naya pakwan sikhate rahiye. Thanks
NishaMadhulika
Manisha kujur जी, आपके इस सहयोग और प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
shraddha
Makki ka aata bhunana kyo zaruri hai

निशा: श्रद्धा जी, मक्की का आटा भूनने से इसमें कच्चा स्वाद नही रहता. इसलिए इसे भूनकर ही डालें.
Anuradha
Nisha ji mere banai makki ki idli pakte wqt to fuli lekin baad me pichak gayi aur fluppy b nai Hui.aisa kyo?

निशा: अनुराधा जी, बैटर पतला हो या ईनो फ्रूट साल्ट अधिक हो तब एसा हो सकता है. ईनो फ्रूट साल्ट डालकर बैटर को हल्का सा फैंटिए, ज्यादा न फैंटिए और तुरंत इडली को पकने के लिये रख दीजिए, इडली अच्छी और फूली बनेगी.
kanchan
agar idli me yogurd nahi dala to chalega ka didi

निशा: कंचन जी, इडली को फूलने के लिये इनो फ्रूट साल्ट या बेकिंग सोडा यूज किया जाता है और ये तभी काम करता है जब कि रेसिपी में कुछ खट्टी चीज मिली हो, दही खट्टा होता है और रेसिपी को अच्छा स्वाद भी देता है, इसलिये दही का यूज किया जाता है, अगर आप दही नहीं यूज करना चाहते तो दही की जगह नीबू के रस का यूज कर सकते हैं.
राकेश चानना
मक्की का आटा इस इडली से पहले कभी इतना सुपाच्य नहीं था।
साधारण इडली की तरहं यदि सोडा प्रयोग न करना हो तो क्या फर्मेंटेशन करके बना सकते हैं।
निशा: राकेश जी, सूजी, चावल के आटे या बेसन या मक्के के आटे से इडली इसी तरह इनो या बेकिंग सोडा डालकर बनाई जाती हैं.
anita
Makka Ki idli khati bhut bani or much idli kachi rah gyi

निशा: अनीता जी, दही की मात्रा थोडी़ कम कर लीजिए और बैटर की कंसीस्टेंसी सही न हो साथ ही वो अच्छे से पके नहीं तो इडली सहीं से नहीं बन पाती है.
sunaina
Hlo mam, bina dhai k idli ban skti h kya.

निशा: जी हां आप इसे बिना दही के भी बना सकते हैं.
mamta aggarwal
namaste nisha ji main phli baar aapse baat kr rhi hu.aapki recipes simple n kmaal ki h.lekin meri makki ki idli bhut gili rhi kafi steaming ke baad bhi.atte ko fry krne ke danda hone ke baad curd milane h kya??? maine hot me milaya tha pls answer

निशा: बैटर की कंसीस्टेंसी सही न होने के कारण इडली सहीं से नहीं बन पाती है.
Vishnu bsf

Namaste nishaji


idali hamne banai thi lekin hard ho jati hai


निशा: विश्नू जी, बैटर को गाढ़ा घोले और इनो फ्रूट साल्ट तभी डालें जब इडली पकने के लिये रख रहे हों, ईनो साल्ट डालने के बाद, बैटर को बहुत देर तक चलायें नहीं, बहुत अच्छी इडली बनेंगी.
swati
hello nisha ji..mam first time aisa hua h ki mujhse apki batai hui recipe nahi bann payi..pata nahi kya kami reh gyi pr ye idli bani hi nahi..battar bhi patla nahi tha or eno bhi dala tha..phr bhi wo nhi fuli or sponge bhi nahi aya..why?
निशा: स्वाति जी, बैटर पतला होने पर या ईनो साल्ट कम होने पर या ईनो फ्रूट साल्ट डालकर देर तक फैटने से इडली नही फूलती या स्पंजी नहीं होती.
aruna solanki
Nisha ji yadi makki ke dano ko lambe time ke liye store karke rekhna ho soup vagereh me dalne ke liye to kya rekha ja sakta hai or kaise?
निशा: अरुना जी, मक्का के आटे को 15- 20 दिन तक रख सकते हैं, और अधिक रखने से इसका स्वाद हल्का कड़्वा होने लगता है.
Anita Tiwari
Hi, Nisha aunty, yadi bhutte jyda din hone ke karan yadi halke sakht ho jain ya uska duddheya pan khatam ho jai to aise bhutte ko upyog kaise karen?kya inse koi acchi recipe banai ja sakti hai?Plz reply sooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooooon!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!
निशा: अनीता जी, भुट्टे हल्के सूखने पर उनके दाने निकाल कर धोकर, बारीक पीस कर आटे में गूथ कर परांठे बनाये जा सकते हैं.
JYOTI
MAM, MAIN 1 HI BAAT KO LE KAR THODA CONFUSE HOON KI IDLI K LIYE DAHI NORMAL HONI CHAHIYE YA KHATTI (JO HUM KADI K LIYE USE KRTE HAI?)
Swati
Namaskar Nisha ji !!
Makka idli is awesome..I made same recipe using oatmeal. How can I make masala oats at home? I leave in USA and I could not find ready masala oat mix.. Nisha mam please teach us some more recipes for oat meal...thanks
निशा: स्वाति जी, मैं कोशिश करती हूँ.
alka adiley
aapki cooking lajawab hai...easy and tasty...
Thanks nisha mam
निशा: अल्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ashwini
mam u r so awesome i am a fan u r great
Bharti
nic recipe nisha ji
anjali
Mam y jo dale isme li he kya wo ubal k leni he ya sabut....
mrudula
hi nishaji
can we use without rosted maize flour?
Anchal Rastogi
Mam please Matar paneer ki recipe bataye.

निशा: आंचल जी, मटर पनीर की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
sonal
nice idlis.
Sunita Solanki
Mai bahut achche makki ke dhokale banati hun aap bataye kaise aur kahan upload karu.
Priyanka
Aunty. aap makke k dhokle jo winters main Rajasthan main banaye jate hai uski bhi recepie dijiye na please.. Thankx in advance
निशा: प्रियंका, जी हां मैं कोशिश करूंगी.
manvi
its wosm dish mam.....so tasty nd easy........
umesh
इडली कैसे बनाई जाती है?
निशा: उमेश, कई प्रकार की इडली बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर इडली लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
Sunita rohilla
Maine upma bnaya suji sek kr sbji dalkr wo bch gai to maine usme dahi ko faint kr,eno dalkr idli stnd me lgaya to gili hogai or nahi bni. Ap btaskte ho ki suji siki hui ti isly uski idli nhi bni.muje pta h ki bina sake suji ki idli bnti hai.lekn kya siki suji me idli ni bnskti? Pls reply mam
निशा: सुनीता, इडली सूजी को सेक कर भी बनाई जाती है, लेकिन इसमें आपने उपमा से इडली बनाई है जो पहले से सूजी फूली और पकी है, सूजी फूलती है तभी वह वाटर को एब्जार्ब करती है, इसलिये वह गीली हो गई.
mrs.sonak
nisha ji,thandi idli ko gas pe garam karne ka kya tarika hai?
Vibha
Today i tried mawa jalebi at home sucessfully... U know i am so happy in first attempt its unbelievelable.. and that is because of u... Thank u so much.. :)
निशा: विभा आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
richa
I like recipes
ajeet mishra
good recepie thanks.............