राजस्थानी स्टफ्ड बाटी ओवन में - Stuffed Baati recipe in OTG

बाटी तंदूर में तो अच्छी बनतीं हीं हैं, ओवन में भी इन्हें बनाया जा सकता है. अगर बाटी आलू मटर भरी मसाला बाटीं हों तो इनका जबाब ही नहीं. तो आईये आज हम ओवन में मसाला बाटी (Dal bati recipe in OTG) बनायें
Read : Masala Dal Bati recipe in OTG in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Masala Dal bati
बाटी के लिये आटा लगाने के लिये
- गेहूं का आटा - 2 कप
- सूजी - आधा कप
- घी - 1/3 कप
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
बाटी में स्टफिंग के लिये
- आलू - 2 उबले हुये
- हरे मटर के दाने - 1/4 कप
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 1 - 2 बारीक कटी हुई
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Stuffed Dal Bati in OTG
किसी प्याले में आटा और सूजी मिक्स कर लीजिये, नमक, अजवायन, बेकिंग सोडा और आधा घी (2 टेबल स्पून घी) डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर चपाती के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूथ कर तैयार कीजिये, बाटी के लिये आटा मसल मसल कर चिकना मत कीजिये, आटे को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. इतना आटा लगाने में एक कप से थोड़ा सा कम पानी लगा है, गुथे आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
स्टफिंग - Stuffing for Masala Dal Bati
स्टफिंग के लिये आलू छील कर बारीक तोड़ लीजिये, पैन में तेल डालकर गरम करने रखिये. गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुनने पर अदरक और हरी मिर्च डालिये थोड़ा सा भूनिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और मटर के दाने डालकर 2 मिनिट तक भून लीजिये, बारीक किये हुये आलू डालिये, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनियां डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स होने तक पका लीजिये, स्टफिंग तैयार है.
आधा घंटे बाद हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे को हल्का सा मसल कर चिकना कर लीजिये. बाटी बनाने के लिये आटा तैयार है.
आटे से लोइयां तोड़कर तैयार कीजिये, जितना चपाती बनाने के लिये लोई तोड़ते हैं उतनी बड़ी लोई तोड़ लीजिये (इतने आटे में 12 लोइयां बन गई हैं). एक लोई हाथ में उठाकर उंगलियों की सहायता से 2-3 इंच के व्यास में आटे को बड़ा लीजिये, और इसके ऊपर 1- 1.5 छोटी चम्मच स्टफिंग रखिये, चारों ओर से आटा उठा कर स्टफिंग को बन्द कीजिये, और बाटी को गोल आकार दीजिये, गोल बाटी को बेकिंग ट्रे में लगाइये, इसी तरह एक एक करके सारी लोइयां भर कर, गोले बनाकर, तैयार करके, थोड़़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये.

बाटी बेक कीजिये - Bake Dal Bati in Oven
ओवन को 230 डि.से. पर प्रीहीट कर लीजिये. बाटी की ट्रे को ओवन की मिडिल रैक पर रखिये और ओवन को 230 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 10 मिनिट बाद बाटी को ओवन से बाहर निकालिये और चैक कीजिये, बाटी थोड़ी हल्की ब्राउन है, बाटी को उसी तापमान पर 2 मिनिट के लिये ओवन में रखकर निकाल लीजिये. बाटी गोल्डन ब्राउन हो गई हैं, बाटी बनकर तैयार हैं.
गरम गरम बाटी को एक एक करके घी में डिप करके निकाल कर रख लीजिये, बाटी सर्व करने के लिये तैयार हैं. गरमा गरम स्टफ्ड बाटी को मिक्स दाल या अरहर की गाड़ी दाल और चटनी के साथ सर्व कीजिये.
सुझाव:
- स्टफिंग अपनी पसन्द के अनुसार मटर पनीर, मिक्स सब्जियां, ड्राई फ्रूट पनीर या दालों से बना कर तैयार करके भर सकते हैं.
- अलग अलग ओवन में बाटी पकने में समय का अन्तर आटा है, इसलिये पहले बाटी को 10 मिनिट बाद चैक कीजिये इसके बाद बाटी को गोल्डन ब्राउन सिकने तक चैक करते हुये, समय देकर पकाइये.
How to make Dal Bati in Oven video
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thank you nishaji
Ek bar mere brother ne ye bati boat sal pehle uske friend k gar test k thi to usne muje gar ake btaya k kya tu esi bati bna sakti hai but uski koi recipe nhi thi me salo se search kar rhi thi but aj mil gai so I would like to thank u from the bottom of my heart k mera barso ka intjar khatm hua
निशा: आशमी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
I like this so much.My friends' mother used to make this.And I ate this.But now I want to make this in my home & as I don't have oven please tell me how to make bati in pressure cooker.Waiting for your reply............
निशा: श्रेया मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: नैन्सी, जी हां आप 200 डि.से. पर ही बाटी बना सकती है, समये थोड़ा सा अधिक लग जायेगा.
निशा: नेहा, तंदूर में बाटी बनाने के लिये, तंदूर गरम कीजिये, गोले तंदूर में रखिये, 2मिनिट बाटी को सेकिये, ट्रे बाहर निकाल कर बाटी चैक कीजिये, ट्रे को वापस अन्दर कीजिये, तंदूर का तापमान ज्यादा होता है, बीच बीच में तंदूर को बन्द कीजिये, क्यों कि उसमा तापमान कम नहीं कर सक्ते, लगातार बाटी को चैक करते हुये पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये, रैसिपी डिटेल देखने के लिये, सर्च बटन पर दाल बाटी लिखिये और क्लिक कीजिये, आप बाटी तंदूर में देख सकेंगे.
निशा: आरजू, मुझे आप सब लोग बहुत प्यार करते हैं, मैं भी आपको बहुत प्यार करती हूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
mere pass wirlpool ka 20c mech microwave h.isme temp k mode keep warm,defrost,450w,550w,max, grill aur fc hain.toh isme bati ya cake banane k liye kaun sa mode kitni der use karna h.........pls reply ..........
निशा: प्रियंका, इस तरह कुछ भी समझ नहीं आता है, माइक्रोवेव के साथ जो बुक दी हुई है उसे पढ़िये सारी चीजें समझ आ जायेंगी, और कम्पनी के इंजिनीयर से भी पूछा जा सकता है, वे भी समझाने में मदद करते हैं.
निशा: दीक्षा, जी हां बाटी किसी भी ओवन में इसी तरह बनाई जा सकती हैं.
निशा: इशा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वंदना, कुकर में बनाई जा सकती हैं.
naraj mat hona. aap ne tau muche nahi bataya ki aap kon sa micowave otg oven use karti hai. par muche pata lag gaya hai ye hai morphy richards mr 40 rc ss model hai. chalo muche detail mil gai ab mai le lungi. thanks for no reply.
निशा: सोनिया, मुझे अच्छा लगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
आपकी राजस्थानी बाटी खा खा कर मजा आ गया ओर मेरा वज़न भी बड़ गया |
बहुत शुक्रिया
फरहान हुसैन
राजस्थान - उदयपुर
निशा: फरहान जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ईशा, ये बाटी हमने ओटीजी में बनाई हैं.
thank you nishaji
निशा: डिम्पल, बहुत बहुत धन्यवाद.
jst wanted to clear ur doubt
bati is a baked dish so we can not make it in microwave.it will be baked only
Baati made in tandoor is very tempting but it can also be prepared in oven. If baati is stuffed with potato-peas then it gets more appetizing. Today we will make baati in oven.
Ingredients for Stuffed Masala Dal baati
For dough:
Wheat flour -2 cup
Semolina - ½ cup
Ghee - 1/3 cup
Salt - ¾ tsp
Carom seeds - ½ tsp
Baking soda - ¼ tsp
For stuffing:
Potato - 2 (boiled)
Green peas - ¼ cup
Green coriander - 2 tbsp
Oil - 1 tbsp
Asafoetida - 1 pinch
Cumin seeds - ¼ tsp
Ginger - ½ inch piece (grated)
Green chilly - 1-2 (finely chopped)
Mango powder - ¼ tsp
Coriander powder - ½ tsp
Salt - ½ tsp (as per taste)
Turmeric powder - ¼ tsp
Red chilly powder - ¼ tsp
How to make Stuffed Dal Bati in OTG
Mix flour and semolina in a big utensil. Also add salt, carom seeds, baking soda and ½ amount of ghee (2 tbsp ghee) and mix all ingredients nicely. Add little water at a time and knead dough. Don’t make dough too soft just mix it really well. To knead this much quantity of dough we have used less then 1 cup water. Cover the dough and keep it aside for ½ hour for fermenting.
Stuffing for Masala Dal Baati
Peel potatoes and mash them finely. Heat oil in a pan. When oil gets hot add cumin seeds and asafoetida and sauté for few minutes. Now add ginger, green chilly, turmeric powder, coriander powder and peas. Sauté for 2 minutes. Also add potatoes, salt, mango powder, red chilly powder and green coriander. Mix all ingredients nicely. Stuffing is ready.
After ½ hour grease hands with ghee and knead the dough again. Dough for making baati is also ready.
Make balls from dough. Keep the size equal to the size of ball required for making chapatti (we can make 12 balls from this much dough). Take one ball and flatten it into 2-3 inch diameter circle with help of your hands and place 1-1.5 tsp stuffing on it. Seal it from all sides giving it a round shape. Place the baati on baking tray. Like wise prepare all baati’s.
Bake Dal Bati in Oven
Preheat oven at 230 degree centigrade. Place tray at middle rack of the oven and set it on 230 degree centigrade for 10 minutes. After 10 are over take them out and check. It is little brown in color; bake it for 2 more minutes on same temperature. Baati has become golden brown, it is now ready.
Dip piping hot baati in ghee and place back on the tray. Baati for serving is ready. Serve piping hot baati with mix dal or Arhar dal and chutney.
Suggestion:
You can make stuffing from peas-paneer, mix vegetables, dry fruits or dal accordingly.
Baking time may vary with different oven models. So bake baati for 10 minutes and then check. Bake until baati gets golden brown.
निशा: मीनू, राजस्थानी स्टफ्ड बाटी के लिये माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर 230 डि. से. पर प्री हीट कीजिये, बाटी ओवन में डालिये, 10 मिनिट के लिये सैट कर बाटी सिकने दीजिये, चैक कीजिये, और समय 5 मिनिट इसके बाद 2-4 मिनिट चैक करते हुये बाटी सेकिये, माइक्रोवेव में 230 डि. से. में बाटी 17- 20 मिनिट में सिक जाती है( बाटी की मात्रा कम ज्यादा होने पर समय भी कम ज्यादा हो जाता है).