राजस्थानी स्टफ्ड बाटी ओवन में - Stuffed Baati recipe in OTG

बाटी तंदूर में तो अच्छी बनतीं हीं हैं, ओवन में भी इन्हें बनाया जा सकता है. अगर बाटी आलू मटर भरी मसाला बाटीं हों तो इनका जबाब ही नहीं. तो आईये आज हम ओवन में मसाला बाटी (Dal bati recipe in OTG) बनायें
Read : Masala Dal Bati recipe in OTG in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Masala Dal bati
बाटी के लिये आटा लगाने के लिये
- गेहूं का आटा - 2 कप
- सूजी - आधा कप
- घी - 1/3 कप
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
बाटी में स्टफिंग के लिये
- आलू - 2 उबले हुये
- हरे मटर के दाने - 1/4 कप
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 1 - 2 बारीक कटी हुई
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Stuffed Dal Bati in OTG
किसी प्याले में आटा और सूजी मिक्स कर लीजिये, नमक, अजवायन, बेकिंग सोडा और आधा घी (2 टेबल स्पून घी) डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर चपाती के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूथ कर तैयार कीजिये, बाटी के लिये आटा मसल मसल कर चिकना मत कीजिये, आटे को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. इतना आटा लगाने में एक कप से थोड़ा सा कम पानी लगा है, गुथे आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
स्टफिंग - Stuffing for Masala Dal Bati
स्टफिंग के लिये आलू छील कर बारीक तोड़ लीजिये, पैन में तेल डालकर गरम करने रखिये. गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुनने पर अदरक और हरी मिर्च डालिये थोड़ा सा भूनिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और मटर के दाने डालकर 2 मिनिट तक भून लीजिये, बारीक किये हुये आलू डालिये, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनियां डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स होने तक पका लीजिये, स्टफिंग तैयार है.
आधा घंटे बाद हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे को हल्का सा मसल कर चिकना कर लीजिये. बाटी बनाने के लिये आटा तैयार है.
आटे से लोइयां तोड़कर तैयार कीजिये, जितना चपाती बनाने के लिये लोई तोड़ते हैं उतनी बड़ी लोई तोड़ लीजिये (इतने आटे में 12 लोइयां बन गई हैं). एक लोई हाथ में उठाकर उंगलियों की सहायता से 2-3 इंच के व्यास में आटे को बड़ा लीजिये, और इसके ऊपर 1- 1.5 छोटी चम्मच स्टफिंग रखिये, चारों ओर से आटा उठा कर स्टफिंग को बन्द कीजिये, और बाटी को गोल आकार दीजिये, गोल बाटी को बेकिंग ट्रे में लगाइये, इसी तरह एक एक करके सारी लोइयां भर कर, गोले बनाकर, तैयार करके, थोड़़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये.

बाटी बेक कीजिये - Bake Dal Bati in Oven
ओवन को 230 डि.से. पर प्रीहीट कर लीजिये. बाटी की ट्रे को ओवन की मिडिल रैक पर रखिये और ओवन को 230 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 10 मिनिट बाद बाटी को ओवन से बाहर निकालिये और चैक कीजिये, बाटी थोड़ी हल्की ब्राउन है, बाटी को उसी तापमान पर 2 मिनिट के लिये ओवन में रखकर निकाल लीजिये. बाटी गोल्डन ब्राउन हो गई हैं, बाटी बनकर तैयार हैं.
गरम गरम बाटी को एक एक करके घी में डिप करके निकाल कर रख लीजिये, बाटी सर्व करने के लिये तैयार हैं. गरमा गरम स्टफ्ड बाटी को मिक्स दाल या अरहर की गाड़ी दाल और चटनी के साथ सर्व कीजिये.
सुझाव:
- स्टफिंग अपनी पसन्द के अनुसार मटर पनीर, मिक्स सब्जियां, ड्राई फ्रूट पनीर या दालों से बना कर तैयार करके भर सकते हैं.
- अलग अलग ओवन में बाटी पकने में समय का अन्तर आटा है, इसलिये पहले बाटी को 10 मिनिट बाद चैक कीजिये इसके बाद बाटी को गोल्डन ब्राउन सिकने तक चैक करते हुये, समय देकर पकाइये.
How to make Dal Bati in Oven video
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शुभांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
OTG/microwave with grill/microwave with convection.
निशा: रवी जी, बाटी को किसी भी ओवन में बनाया जा सकता है, ओटीजी लिया जा सकता है और माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर भी बाटी अच्छी बनती हैं.
निशा: ब्रिजेश जी, खाने में अगर सिर्फ बाटी और चूरमा ही है तब इतने लोंगो के लिये 3 - 4 किग्रा आटे की बाटी और 1.5 किग्रा आटे का चूरमा और दाल 1.5 किग्रा. बनाया जा सकता है.
निशा: चन्द्र शेखर जी, केक पहले फूल जाता है और बाद में पिचक जाता है, उसका कारण है बैटर पतला होना, बैटर में बेकिंग सोडा या बेकिंग पाउडर अधिक होना या फिर उसमे बाइन्डर इन्ग्रीडियेन्ट कम होना.
thanks
Mam
u r to good meri mom aapki dishes banati hai lekin iss bar maine apki dish stuff baati banai jo superb thi. I LOVE YOUR DISHES AND ONCE AGAIN THANKS A LOT
This was a superrrrrrrrrrb dish.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your recipe inspires me to cook.
निशा: अनामिका, बहुत बहुत धन्यवाद.
Di ovan /OTG me uper niche do rod hoti h..aapne kabi ye nhi bataya k kon c rod pr baking krni h..kya dono hi rod pr baking krte h...plz rply me
निशा: सोनियां जी, दोंनो ही रोड पर बेकिंग की जाती है, मिडिल रेक पर बेकिंग ट्रे रखते हैं, यदि ऊपर से डिश जलती लग रही है तो ऊपर की रोड को बन्द कर सकते हैं और नीचे से ज्यादा हो रहा हो तो नीचे की रोड को बन्द कर सकते हैं.
निशा: इंदूजी, मुझे लगता है कि इससे घर में बेकिंग का काम हो जाता है, अलग से ओटीजी की आवश्यकता नहीं है.
निशा: शानू, बाटी को ओवन में, तंदूर में या बाटी ओवन में बनाया जाता है, बाटी को तल कर बिना ओवन के भी बनाया जाता है, और बाटी को उपलों में भी बनाया जाता है.
निशा: पारुल, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सूनीता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
thnku so much.. bcz my mom its make in tantor.. but i can't make in tantor.. its easly make in own..
निशा: भारती जी, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरषी जी, ओवन में तो तापमान सैट करके बाटी को बेक कर सकते हैं, माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड पर बाटी को बेक कर सकते हैं.
निशा: आशा, माइक्रोवेव को प्रीहीट नहीं किया जाता. ओवन को तापमान सैट करके 4-5 मिनिट के लिये ओन कर दीजिये, प्रीहीट हो जाता है.
निशा: गनेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I want to know how to make chutney?
Thank u so much for the recipe.
निशा: शाहिदा, ढोकला गैस पर भाप में बनाया जाता है,रैसिपी वेबसाइट के सर्च बटन पर ढोकला लिखकर सर्च कर सकते हैं. दाल बाटी गैस पर गैस तंदूर में बनाई जा सकती है, और दाल बाटी उपले पर भी बनाई जा सकती है.
निशा: जोशी जी, माइक्रोवेव में माइक्रोवेव सेफ ग्लास या प्लास्टिक प्याले रखे जाते हैं, मैटल के बर्तन माइक्रोवेव में यूज नहीं होते.
On which mode i keep baati (convection,grill,micro or combi).
Shall i keep it on middle rack only or i have to keep on tawa?
Is different nonstick tawa required or use same which i use on gas.
निशा: नीलम जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रुचि, बाटी बनाने के लिये ओवन को कन्वेक्सन मोड पर यूज कीजिये.