राजस्थानी स्टफ्ड बाटी ओवन में - Stuffed Baati recipe in OTG

बाटी तंदूर में तो अच्छी बनतीं हीं हैं, ओवन में भी इन्हें बनाया जा सकता है. अगर बाटी आलू मटर भरी मसाला बाटीं हों तो इनका जबाब ही नहीं. तो आईये आज हम ओवन में मसाला बाटी (Dal bati recipe in OTG) बनायें
Read : Masala Dal Bati recipe in OTG in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Masala Dal bati
बाटी के लिये आटा लगाने के लिये
- गेहूं का आटा - 2 कप
- सूजी - आधा कप
- घी - 1/3 कप
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच
बाटी में स्टफिंग के लिये
- आलू - 2 उबले हुये
- हरे मटर के दाने - 1/4 कप
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- अदरक - आधा इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 1 - 2 बारीक कटी हुई
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
- हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Stuffed Dal Bati in OTG
किसी प्याले में आटा और सूजी मिक्स कर लीजिये, नमक, अजवायन, बेकिंग सोडा और आधा घी (2 टेबल स्पून घी) डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये और थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर चपाती के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूथ कर तैयार कीजिये, बाटी के लिये आटा मसल मसल कर चिकना मत कीजिये, आटे को अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. इतना आटा लगाने में एक कप से थोड़ा सा कम पानी लगा है, गुथे आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
स्टफिंग - Stuffing for Masala Dal Bati
स्टफिंग के लिये आलू छील कर बारीक तोड़ लीजिये, पैन में तेल डालकर गरम करने रखिये. गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा भुनने पर अदरक और हरी मिर्च डालिये थोड़ा सा भूनिये, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और मटर के दाने डालकर 2 मिनिट तक भून लीजिये, बारीक किये हुये आलू डालिये, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हरा धनियां डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स होने तक पका लीजिये, स्टफिंग तैयार है.
आधा घंटे बाद हाथ पर थोड़ा सा घी लगाकर आटे को हल्का सा मसल कर चिकना कर लीजिये. बाटी बनाने के लिये आटा तैयार है.
आटे से लोइयां तोड़कर तैयार कीजिये, जितना चपाती बनाने के लिये लोई तोड़ते हैं उतनी बड़ी लोई तोड़ लीजिये (इतने आटे में 12 लोइयां बन गई हैं). एक लोई हाथ में उठाकर उंगलियों की सहायता से 2-3 इंच के व्यास में आटे को बड़ा लीजिये, और इसके ऊपर 1- 1.5 छोटी चम्मच स्टफिंग रखिये, चारों ओर से आटा उठा कर स्टफिंग को बन्द कीजिये, और बाटी को गोल आकार दीजिये, गोल बाटी को बेकिंग ट्रे में लगाइये, इसी तरह एक एक करके सारी लोइयां भर कर, गोले बनाकर, तैयार करके, थोड़़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये.

बाटी बेक कीजिये - Bake Dal Bati in Oven
ओवन को 230 डि.से. पर प्रीहीट कर लीजिये. बाटी की ट्रे को ओवन की मिडिल रैक पर रखिये और ओवन को 230 डि. से. पर 10 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. 10 मिनिट बाद बाटी को ओवन से बाहर निकालिये और चैक कीजिये, बाटी थोड़ी हल्की ब्राउन है, बाटी को उसी तापमान पर 2 मिनिट के लिये ओवन में रखकर निकाल लीजिये. बाटी गोल्डन ब्राउन हो गई हैं, बाटी बनकर तैयार हैं.
गरम गरम बाटी को एक एक करके घी में डिप करके निकाल कर रख लीजिये, बाटी सर्व करने के लिये तैयार हैं. गरमा गरम स्टफ्ड बाटी को मिक्स दाल या अरहर की गाड़ी दाल और चटनी के साथ सर्व कीजिये.
सुझाव:
- स्टफिंग अपनी पसन्द के अनुसार मटर पनीर, मिक्स सब्जियां, ड्राई फ्रूट पनीर या दालों से बना कर तैयार करके भर सकते हैं.
- अलग अलग ओवन में बाटी पकने में समय का अन्तर आटा है, इसलिये पहले बाटी को 10 मिनिट बाद चैक कीजिये इसके बाद बाटी को गोल्डन ब्राउन सिकने तक चैक करते हुये, समय देकर पकाइये.
How to make Dal Bati in Oven video
कमेंट (88)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Fan symbol
Without fan both line
Fan with lower line
Fan with both lines etc
Please mam
Reply me as soon as possible
निशा: अरूणा जी, एक लाईन ऊपर और एक लाईन नीचे बनी होती है Conventional heating सामान्य बेकिंग के लिए होती है. क्या आपके पास otg बुक नहीं है क्योंकि उस बुक में सभी ऑप्शन एवं उनका उपयोग दिया होता है.
निशा: शैलेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रेरणा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji aaj cake try Kiya bahut accha bana pahle Sirf bottom aur for top bottom dono
Nisha cookies k liye BHI dono rod on karun Sirf bottom Kiya Jal gai..
निशा: प्रेरणा जी,कुकीज के लिये भी दोंनो रोड ओन करनी होती हैं, और फैन भी ओन कर लिजिये और चैक करते हुये बैक करें, आप कुकीज भी अच्छी बना लेंगी.
Par jab cake bhi dono top bottom rod on kar k banaya the uppar se accha brown hua par neeche se aur side se brown nahi hua..Got very upset..170 degree 45 mins chalaya
Aap plz batayenge ki cake k liye Konsa rod on Karna hai aur nankhati k liye Konsa aur temp BHI...
निशा: प्रेरणा जी, केक को भी इसी तरह बेक करते हैं, केक ऊपर की रोड के नजदीक हो जाता है और ऊपर से जल्दी बेक हो जाता है, नीचे की रोड से दूर होने के कारण हो सकता है कि उसे हीट कम लग रही हो और वह नीचे कम बेक हुआ हो अगर एसा होता है तो ऊपर की रोड बन्द करके नीचे की रोड चालू रखकर केक 10-12 मिनिट बेक करते हैं. अगर आपके ओवन में फैन हे तो आप बेकिंग करते समय फैन ओन करके रखें इससे सभी ओर एक जैसी बेकिंग होती है.
Mujhe ye puchna tha ki aapne ek Comment mein Kaha ki baking Mein upper down dono rod on karni hai par mere pass Morphy Richards r OTG hai ussme bake mode mein Sirf lower rod on Hoti hai.. toast mode mein dono toh konsa option. L
निशा: प्रेरणा जी, आप दोनों वाला मोड यूज करेंगी तो बाटी ऊपर नीचे दोंनों ओर से अच्छी सिक कर तैयार होंगी.
please reply
निशा: प्रियंका जी, बाटी को तंदूर में, गैस पर बाटी ओवन में और उपले में भी बनाया जा सकता है.
निशा: वंदना जी, ये बाटी ओवन में ही बनाई गई है.
निशा: तृप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिट्टू जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: दी़क्षा जी, आप इतने समय पर बना सकती हैं.
निशा: प्रदीप जी, अवश्य ये बाटी गैस ओवन में बनाई जा सकती हैं.
निशा: मनीषा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: गैरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरिता जी, बाटी बेक करने के लिये माइक्रोवेव को कन्वेक्सन मोड पर सैट करना है.
Mam mene rajasthani stuff bati morning m baneye thi. Mam m ushe kaise phir se garam karu guest k liye evening m
निशा: सोनल जी, आप उसे माइक्रोवेव या ओवन में रख कर गरम कर सकती हैं.
I don't have any items so I want to buy but I confused which one is better ?pls reply
निशा: बाटी बनाने के लिए तंदूर और ओटीजी दोनों ही बेहतर हैं.
MEM APKI SABHI RECIPES BAHUT ACCHI H BUT WIFE KO PADHNE KE LIYE PRINT CHAHIYE HOTA H KYOKI WO HOUSE WIFE H AUR GAR PAR INTERNET NAHI H. SO PLEASE RECIPE KI HINDI MAI PDF FILE BHI UPLOAD KARA KIJIYE.
THANKS
Nishaji,namaste!
Mujhe aap please beetroot ki kuch receipes bataiyega jaroor.kyonki beetroot bahot Hi aache hote hai sehat ke liye.lekin agar usaki kuch receipes banayi jaye to bahut accha rahega.so please please mam jaldi bataiyega.
Hello Nisha Ji,
namaste...
Mere pass OTG hai and usme 3 option hai Broil,Bake or Toast. Mujhe konsa select krna hai and Bati ki tray ko konse rack pe rakhna hai?
निशा: मोहित जी, बाटी को बेक मोड पर बनाइये.
निशा: मंजू जी, बाटी ओवन में बनती है, लेकिन आप तंदूर में भी तापमान को सैट करते हुये बाटी बना सकते हैं. स्टफिंग को भरते समय आटे को अच्छी तरह सील कीजिये, और बाटी के लिये आटे में तेल थोड़ा कम डालेंगी तो तेल नहीं निकलेगा.
निशा: निशा जी, ओवन को 230 डि. से. पर प्रीहीट अवश्य कीजिये, बाटी बेक होने के लिये रखिये और 10-12 मिनट के लिये सैट कर दीजिये, बाटी को चैक कीजिये, बाटी हल्दी सिकी हैं तब बाटी को तापमान बढ़ाते हुये अच्छी गोल्डन ब्राउन होने तक सेकिये. अलग अलग ओवन में बाटी सिकने का अलग अलग समय हो जाता है, अगली बार आप अच्छी बाटी अवश्य बनायेंगे.
निशा: आरती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दिलीप जी, बहुत बहुत धन्यवाद.