बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan Wali Shimlamirch recipe

बेसन वाली शिमला मिर्च सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है, और बड़ी आसानी से बहुत जल्द बन जाती है. टिफिन में पैक करने के लिये बेसन वाली शिमला मिर्च बहुत ही अच्छी सब्जी है. सब्जी (Capsicum with Besan) को साइड डिश के रूप में परोसिये.
Read: Besan Wali Shimlamirch recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Capsicum with Besan
- शिमला मिर्च - 3 (300 ग्राम)
- बेसन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (पेस्ट बना लीजिये)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा )
विधि - How to make Rajasthani besan ki shimla-mirch recipe
शिमला मिर्च को धोकर, पोंछकर काट लीजिये, डंठल और बीज हटा कर आधे इंच से लेकर एक इंच के चौकोर टुकड़ों मे शिमला मिर्च काट कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखिये और बेसन डालकर लगातार चलाते हुये, बेसन का हल्का रंग बदलने तक रोस्ट करके प्याली में निकाल लीजिये, अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालकर हलका सा भूनिये, अब कटी हुई शिमला मिर्च डालिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर, सोंफ पाउडर, भुना हुआ बेसन और अमचूर पाउडर, गरम मसाला भी डाल दीजिये और सब्जी को कलछी से चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि शिमला मिर्च के ऊपर मसाले की कोटिंग न आ जाय.

सब्जी को ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर पकाइये, सब्जी को खोलिये और अच्छी तरह चला दीजीये. अब सब्जी को फिर से ढककर 2 मिनिट के लिये पकने दीजिये, सब्जी को खोलिये और शिमला मिर्च को चैक कीजिये, अभी शिमला मिर्च नरम नहीं हुई है, सब्जी को ढककर और 2 मिनिट तक पका लीजिये, सब्जी को चैक कीजिये, शिमला मिर्च थोड़ी नरम हो गई है, हमें शिमला मिर्च को ज्यादा नरम नहीं करना है, शिमला मिर्च थोड़ी क्रन्ची ही रहनी चाहिये.
बेसन वाली शिमला मिर्च (Besan ki Shimla Mirch) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, सब्जी को चपाती, परांठे, या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 15 मिनिट
कमेंट (124)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
u knw mai last 2 years se Besan Wali Shimlamirch ki sabji ko bht miss kar rhi thi meri ek frnd ofc m le k aati thi thn usne ofc se change le liya aur mai yeh sabji kaise banti hai ptahi ni kar payi ....but nx apki help se abh mai is sabji ko bna sakti hun.....tnx alooot mam.
निशा: मनीषा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: चौपरा जी बेसन की भरवां मिर्च की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बेसन की भरवां मिर्च लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Main khana khana bahut pasand karta hu aur iske liye main apni bibi ko paresan karta rahta hu. Aur meri bibi hamesa nayi recipes ko khojti rahti hai aur me and my wife are too much happy with your site.
Thank you mam once again.
निशा: जितेन्द्र जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद और प्यार.
kaman ko acchi tarah se fulane ke liye kin kin baaton ko dhyan mein rakha hoga.
निशा: गरिमा, सवाल को उसे सम्बन्धित रैसिपी पर लिखेंगी तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
निशा: दिनेश जी आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, शिमला मिर्च को बेसन वाली बनाना है तो उन्हैं बिना आलू के ही बनायें, उसमें बिलकुल पानी भी नहीं डालना है, तभी बेसन सभी जगह एक जैसा फैला रहेगा और स्वादिष्ट भी होगा.
निशा: नूपुर पहले तेल में जीरा भूनने के बाद, बारीक कटी प्याज और 3-4 कली लहसन बारीक कटा हुआ, डालिये और हल्के गुलाबी होने तक भून लीजिये, इसके बाद इसी तरह से सारे मसाले डालते हुये सब्जी बनाइये.
mai hamesha aaloo shimla mirch ki sabji bnati thi lekin aaj aapki recipie se shimla mirch bnai to meri family ko bhaut pasand aayi. sabne aapki or meri taarif ki. iske liye aapko bhaut bhaut dhanyavaad. nishaji mere yahaan bhaut saari baalushahi aayi hui hai jise koi nhi khata. kya inse koi or cheez bhi ban sakti hai. agar ban sakti hai to plz jaldi bta dijiye. dhanyavaad
निशा: रजनी जी, आप इन्हैं चूरा करके थोड़ा और भून कर, इसमें ड्राई फ्रूट डालकर और बूरा मिलाकर इनके लड्डू बना सकती है, मिश्रण को भर कर गुझिया बना सकती है, लेकिन आपके घर में क्या ये सब कुछ खाया जायेगा, यदि नहीं तो इन्हैं बांटकर खतम करबा दीजिये.
निशा: सौम्या, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मुकेश, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
U r the best! and a "Mother" of every one who wanna try something new or another.
निशा: पूनम, आपके इतने अच्छे कमेन्ट से मेरा काम करने का उत्साह बढ़ जाता है, बहुत बहुत धन्यवाद.
में आलू शिमला ही बनाता था पर आपकी इस डिश को में बनाकर देखूगां. धन्याबाद
निशा:स्वागतम नितिन, और इसे बनाकर अपने अनुभव अवश्य शेयर कीजियेगा.
निशा: स्वागतम अनु, मुझे आपकी बात से और प्रेरणा मिली
निशा: कोमल आप मिक्स वेज कोफ्ते की रेसिपी के लिये पूंछ रही हैं, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: रितुराज, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Aap ki style ki simla banai it is very tasty, Actually i am same line but now a days more variety in Indian food, your recipe is more help to me. Thanks Nisha ji
निशा: विजय, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दर्शना, बेसन डालकर जो सब्जी बनाई जाती है, उसमें टमाटर डालें तो वह सब्जी गीली हो जाती है. शिमला मिर्च और बेसन सूखी सब्जी है वह एकदम अलग है.
निशा: नमिता, ये बहुत ही खुशी की बात है, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha mam I have learned so many recipes from you
निशा: नेहा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गिरधर जी, गोलगप्पे बनाने की रैसिपी वेबसाइट पर पहले से उपलब्ध है, सर्च बटन पर गोलगप्पे लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.