बेसन वाली शिमला मिर्च - Besan Wali Shimlamirch recipe

बेसन वाली शिमला मिर्च सब्जी बहुत स्वादिष्ट होती है, और बड़ी आसानी से बहुत जल्द बन जाती है. टिफिन में पैक करने के लिये बेसन वाली शिमला मिर्च बहुत ही अच्छी सब्जी है. सब्जी (Capsicum with Besan) को साइड डिश के रूप में परोसिये.
Read: Besan Wali Shimlamirch recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Capsicum with Besan
- शिमला मिर्च - 3 (300 ग्राम)
- बेसन - 2 टेबल स्पून
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (पेस्ट बना लीजिये)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच से थोड़ा सा ज्यादा )
विधि - How to make Rajasthani besan ki shimla-mirch recipe
शिमला मिर्च को धोकर, पोंछकर काट लीजिये, डंठल और बीज हटा कर आधे इंच से लेकर एक इंच के चौकोर टुकड़ों मे शिमला मिर्च काट कर तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई गैस पर रखिये और बेसन डालकर लगातार चलाते हुये, बेसन का हल्का रंग बदलने तक रोस्ट करके प्याली में निकाल लीजिये, अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरक पेस्ट डालकर हलका सा भूनिये, अब कटी हुई शिमला मिर्च डालिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर, सोंफ पाउडर, भुना हुआ बेसन और अमचूर पाउडर, गरम मसाला भी डाल दीजिये और सब्जी को कलछी से चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि शिमला मिर्च के ऊपर मसाले की कोटिंग न आ जाय.

सब्जी को ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर पकाइये, सब्जी को खोलिये और अच्छी तरह चला दीजीये. अब सब्जी को फिर से ढककर 2 मिनिट के लिये पकने दीजिये, सब्जी को खोलिये और शिमला मिर्च को चैक कीजिये, अभी शिमला मिर्च नरम नहीं हुई है, सब्जी को ढककर और 2 मिनिट तक पका लीजिये, सब्जी को चैक कीजिये, शिमला मिर्च थोड़ी नरम हो गई है, हमें शिमला मिर्च को ज्यादा नरम नहीं करना है, शिमला मिर्च थोड़ी क्रन्ची ही रहनी चाहिये.
बेसन वाली शिमला मिर्च (Besan ki Shimla Mirch) तैयार है, सब्जी को प्याले में निकाल लीजिये, सब्जी को चपाती, परांठे, या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
- 3-4 सदस्यों के लिये
- समय - 15 मिनिट
कमेंट (124)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: ग्लेन जी, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: योगेन्दर जी, मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: योगेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: छवि जी, मुझे बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
shimla mirch Ki sabji banani to ati Thi bt exactly nai..
thanx for ur website..
tomorrow m gng to make it.. :) thankyou so much...
निशा: शोभा, बहुत बहुत धन्यवाद.
main besan vali shimla mirch bna rh hu jaise hi shumla mirch ke baad besan dala ro vo shimla mirxh ke saath saath sari kadhai pe bh chipak gaya.... to mujhe kya karna chagiye....
निशा: शालू जी, कलछी की सहायता से कढ़ाई से बेसन निकाला जा सकता है.
निशा: शामभवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
U r so sweet
निशा: गरिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
muze aapki sabi receipe acchi lagti hai.
so thanx..
निशा: सोनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कोमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका, तवे को गरम कीजिये थोड़ा सा तेल लगाकर, नेपकिन पेपर से या कपड़े से अच्छी तरह फैला दीजिये, गैस धीमी करके तवे मीडियम गरम रहने पर बैटर डालिये और चमचे से गोल गोल घुमाते हुये फैलाइये, गैस तेज कर दीजिये, दोसे को निचली साइड पर अच्छी तरह सिकने के बाद पलटिये, दोसा बिलकुल नहीं फटेगा, धन्यवाद.
besan tho milaya par test nahi aaya khya karo
निशा: निशारानी, बेसन की मात्रा थोड़ी अधिक ले लीजिये.
निशा: बलजीत जी, आलू शिमला मिर्च की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, ये बेसन वाली शिमला मिर्च है, आप चाहें तो जीरा भुनने के बाद 1 बारीक प्याज कटी हुई डाली जा सकती है.
निशा: वर्षा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राधिका, शिमला मिर्च में बहुत अधिक पानी होता है, अगर बिलकुल धीमी आग पर उसे पकायें तो उसके अन्दर का जूस बाहर आ जाता है और सब्जी अपने ही जूस में धीरे धीरे पकती है, जलती नहीं है. तेल थोड़ा गरम होने पर ही जीरा डालते हैं, तभी जीरा जल्दी से अच्छी तरह भुन जाता है.
I just love your recipes. I am a big fan of your and you remind me of my mother. After bumping into your website I am trying new recipes and my husband also loves it. Keep up the good work and help newly weds like us who cant run to their mother for all the things. Thanks and regards.
I M a newly married & mujhe kuch b banana nahi aata but ab mai every saturday Nisha ji ki website se new recipes dekhti hu or fir banati hu. and kisi se kuch b puchana nahi padta....
Thanks Nisha ji........................
निशा: सुरभि, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीक्षित जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: साम्या, छैना के लिये गाय का दूध सबसे अच्छा रहता है, फुल क्रीम भैस का सामने निकला दूध या अमूल का फुल क्रीम दूध यूज कर सकते हैं.