वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

📅 3 अगस्त 2012 👁 37.9 लाख बार देखी गई 💬 676 कमेंट ★ 3.2 (67149)


 वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग  किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.

Read:  Vegetable Manchurian Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian

मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls

  • बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
  • हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च - 2 पिंच
  • कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये

मन्चूरियन सास  - Ingredients for Manchurian Sauce

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
  • कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
  • सोया सास - 1 टेबल स्पून
  • टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
  • चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
  • चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
  • अजीनोमोटो - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian

कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये -  किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.

हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.

कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.

इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.

वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.

सुझाव: एसा  कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.

Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (67149 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (676)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

hetal
Ajinomoto & vinegar kya hota hai

निशा: हेतल जी, अजीनोमोटो, MSG (mono sodium glutamate)है, इसको स्टार्च, सुगर केन को फरमेन्ट करके बनाया जाता है, और भी कई चीजों से बनता है, ये एक प्रकार का साल्ट हो जो रैसिपी में स्वाद को बढ़ाने के लिये यूज किया जाता है. और विनेगर सिरका को कहा जाता है, किराना दुकान से आप इसे ले सकते हैं.
pooja bharadwaj
thank u so mch for dis amazing recipe....... nishaji u r jst to gud..... maine apki recipe padhkr manchurian bnaya jo mere husband ko kafi pasand aya..... its so easy n prfct

निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
रौशन कुमार
दीदी बिनेगर क्या है

निशा: रौशन जी, विनेगर सिरका को कहा जाता है, किराना दुकान से आप इसे ले सकते हैं.
Fatima Khan
Wow....this waz so yummy recipe

निशा: फातिमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
ankita
kya gravi m cornfrour ki jgh besan daal skte h

निशा: अंकिता जी, इसकी ग्रेवी में गाढ़ापन के लिये कार्नफ्लोर ही यूज किया जाता है.
rudrakumar
I liked the recipe
It was just supercalifragilisticexpalidocious.

निशा: रूद्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kavita
Thanks for the recepie

निशा: कविता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
chinkee jaiswal
thanks mam

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद आपको भी.
monika rajpurohit
Manchurian balls mai maida use kar sakte hai

निशा: मोनिका जी, कर सकते हैं.
Amrita Achal krishan
Hii.
Nisha ji. My self Amrita . I like your all dishes to much. Thanks for help us..

निशा: अमृता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
harry jha
Great mam you helps to each who want to home made recipe thanks alot i also use this web

निशा: हैरी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
raut jyoti
How are you
Shivani singh
Thanku so much Nisha ji

निशा: शिवानी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Jyoti
Agar manchurian me tomato sos jyada ho jae to?
निशा: ज्योति जी, टमाटर सास अगर थोड़ा सा अधिक है तो चला लीजिये, या फिर 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर पानी में घोल कर मिलायें और नमक- मसाले एडजैस्ट करें.
Nisha Maurya
Hello mam main aap ki recipe first time try ki h or wo bahut achi bani h mere husband or family ke sabhi members ko pasand aai............isliya thank u very much

निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
swati pruthi
hello mam
mujhko apki website se bht sari recipe shikne ko mili hai thank u so much and god bless.............

निशा: स्वाती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
santosh
Which flour actually contents in manturian balls making ?

निशा: संतोष जी, कार्न फ्लोर का उपयोग किया गया है.
NEHA GUPTA
The Manchurian is looking good

निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
shefali
Mam meri Manchurian balls jyada tite ho rahi h m aisa kya kru jisse vo soft ho jaye
निशा: शेफाली जी, मिश्रण में अधिक कार्न फ्लोर मिलाने से एसा हो सकता है.
alka singh
aap ne manchurian ki recipe bhut easy btai h thanks

निशा: अलका जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Richa
Hamari gravy sabji ki terhe
bun jati hai
Please give me suggestions
निशा: रिचा जी प्लीज इसके लिये मंचूरियन का वीडियो देखें और सेम इन्ग्रीडियेन्ट यूज करें, बहुत अच्छे मंचूरियन बनेंगे.
Dimpy
Too good dish.

निशा: डिम्पी जी, बहुत बहुत धन्यवाद
rina tembhare
ajinomoto nhi dalenge to kya dis testy nhi banegi kya .batayo plz

निशा: रीना जी, आप इसके बिना भी इसे बना सकती हैं स्वाद में अंतर नहीं पड़ेगा.
rani sharma
How to download or save the PDF page
Jayshree Kothari
If we dont put agino moto and vinegar in manchurian sauce then its kk

निशा: जयश्री जी, आप इन दोनों के बिना भी इसे बना सकती हैं. पर स्वाद में थोडा़ अंतर तो रहेगा ही.
china
isme kya meda use kr skte h ? ?
निशा: कार्न फ्लोर अच्छा रहता है.
mayur solanki
How to make a Dragon Poteto?
निशा: मयूर जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
priya singh
Dear mam I like ur recipe its good and taste and I made and all my frnds eat

निशा: प्रिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mahak
ma'm y ozinomoto kya hota h???

निशा: महक जी, अजी-नो-मोटो एक तरह का नमक है. यह देखने में क्रिस्टल की तरह होता है. यह इन्डो चाइनीज खाने में प्रयोग किया जाता है.
grishma chouhan
mem corn flor or corn starch alg alg hota hai kya plz btaiye
निशा: ग्रीश्मा जी, ये दोंनो चीज है.