वेज मन्चूरियन - Vegetable Manchurian Recipe

वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian) आज की बहुत पसंद की जाने वाली रेसीपी में से एक है. वेज मन्चूरियन लगभग मिक्स वेज कोफ्ते के लिये बानाई गये कोफ्ते की तरह ही बनाया जाते है, लेकिन वेज मन्चूरियनके लिये जो सास बनाया जाता है, उसमें सोया सास, टमाटर सास, विनेगर और अजीनोमोटो प्रयोग किया जाता है, जिससे इसका स्वाद एकदम अलग होता है.
Read: Vegetable Manchurian Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian
मन्चूरियन बाल -Ingredients for Veg Manchurian Balls
- बन्द गोभी - 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- गाजर - 1 कप (कद्दूकस की हुई)
- शिमला मिर्च - 1 कद्दूकस की हुई
- हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)
- काली मिर्च - 2 पिंच
- कार्न फ्लोर - 4-5 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच (आप्शनल)
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
- तेल - मन्चूरियन बाल तलने के लिये
मन्चूरियन सास - Ingredients for Manchurian Sauce
- तेल - 2 टेबल स्पून
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च -1- 2 (बारीक कटी हुई)
- कार्न फ्लोर 2-3 टेबल स्पून
- सोया सास - 1 टेबल स्पून
- टमाटो सास - 2 टेबल स्पून
- चिल्ली सास - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- वेजिटेबल स्टाक - 1 कप
- चीनी - 1/2 - 1 छोटी चम्मच
- अजीनोमोटो - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- विनेगर - 1 छोटी चम्मच
- हरा धनियाँ - 1 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ

विधि - How to make Veg Manchurian
कद्दूकस की हुई सब्जियों (grated vegetables) को हल्का सा उबालिये - किसी बर्तन में 1 कप पानी डाल कर उबलने के लिये रख दीजीये. सब्जियों को उबलते पानी में डालिये और 3 मिनिट ढककर उबाल लीजिये, सब्जियां एकदम नरम न हों. सब्जियों के ठंडा होने पर उन्हैं छान लीजिये और दबा कर सब्जियों से निकले पानी यानी कि वेजिटेबल स्टाक निकाल कर अलग रख दीजिये, इस वेजीटेबल स्टाक को हम मन्चूरियन सास बनाने के लिये प्रयोग में लायेंगे और सब्जियों से मन्चूरियन बाल बना लेंगे.
हल्की उबाली हुई सब्जियों में कटे हरी मिर्च, काली मिर्च, कार्न फ्लोर, सोया सास, अजीनोमोटो, हरा धनियां और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाइये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण निकाल कर छोटे छोटे गोले (एक छोटे नीबू के बराबर) बना कर किसी प्लेट में रख लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में एक मन्चूरियन बाल तलने के लिये डालिये, यदि यह बाल फट कर तेल में बिखर रहा हो तब मिश्रण में 1-2 टेबल स्पून कार्न फ्लोर और डालकर अच्छी तरह मिला दीजिये और मि़श्रण से छोटे छोटे बाल बना कर तैयार कर लीजिये. 5-6 मन्चूरियन बाल गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, किसी प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. सारे मन्चूरियन बाल इसी तरह तल कर निकाल लीजिये. मन्चूरियन बाल तैयार है, अब हम इनके लिये मन्चूरियन सास बनायेंगे.

सास बनाइये: - How to make Sauce for Veg Manchurian
कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अदरक, हरी मिर्च डालिये, थोड़ा सा भूनिये, भुने मसाले में सोया सास, टमाटो सास, मसाले को हल्का सा भूनिये.
कार्न स्टार्च को वेजिटेबल स्टाक में गुठलियां खतम होने तक घोलिये, घोल को मसाले में डालिये, उबाल आने पर, चिल्ली सास, चीनी, नमक, विनेगर और अजीनोमोटो डाल दीजिये. हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये, मन्चूरियन तरी में उबाल आने के बाद, तरी को धीमी आग पर 2 मिनिट तक पकने दीजिये. तरी में मन्चूरियन बाल डालिये और 1 - 2 मिनिट तक पका लीजिये.
इन्डो चाइनीज वेज मन्चूरियन (Vegetable Manchurian - Indian Chinese Dish) तैयार हैं, गरम गरमवेज मन्चूरियन परोसिये और खाइये.
वेज मन्चूरियन में आप प्याज और लहसन का स्वाद चाहते हैं तब 1 प्याज और 5-6 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, और तेल गरम करके सबसे पहले बारीक कटे प्याज और लहसन डालिये, प्याज को पारदर्शक होने भून लीजिये, अदरक, हरी मिर्च सभी मसाले उपरोक्त तरीके से डालकर वेज मंचूरियन बना लीजिये.
सुझाव: एसा कहा जाता है कि अजीनो मोटो गर्भवती महिलाओं और शिशुओं के लिये हानिकारक है.
Vegetable Manchurian Recipe video in Hindi
कमेंट (676)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सुप्रिया जी, इसका मतलब है की जब आप घोल बना रहे हों तो एकदम पतला हो दानेदार न हो
निशा: तेजस जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सपना जी, कॉर्न प्लोर इनमें से कुछ नहीं होता है. यह कॉर्न का स्टार्च होता है, किराना शौप पर आसानी से मिल जाता है.
निशा: रागिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनीष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: माही जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मनाली जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ma'am Kya corn starch dalna important hai??
निशा: शालु जी, मंचूरियन बाल बनाने के लिये मिश्रण तैयार करते समय आप कार्नफ्लोर या मैदा डाल सकती हैं, ग्रेवी उसके बिना बना सकती हैं.
निशा: अभी जी, कई बार कार्नस्ट्राच या अरारोट की मात्रा ज्यादा हो जाने से ऎसा हो जाता है.
निशा: सोनी जी, थोड़ा सा कार्न फ्लोर या मैदा डालना पड़ता है, नहीं तो मंचूरियन तलते समय फट जायेंगे.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राज जी, स्टफिंग में चीज का उपयोग करें.
निशा: देवता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, सब्जियों को उबाल कर, छानने के बाद जो सब्जियों का पानी मिलता है उसे वेजिटेबल स्टाक कहते हैं, वेजीटेबल स्टोक बनाने की रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, उसे आप देख सकते है.
निशा: हिमानी जी, कॉर्नफ्लोर के कारण ऎसा हो सकता है.
निशा: प्रज्ञा जी, आप इसी तरह कॉर्न बॉल भी बना सकती हैं.
निशा: दीपेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तनवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Is Vinegar compulsory in Manchurian or any other substitute for vinegar ..?
निशा: आप इसके बिना भी इसे बना सकती हैं.
Kya Mai Jan skti Hu yha pr ajeenomoto kya h????
निशा: जागृति जी, अजी-नो-मोटो एक तरह का नमक है. यह देखने में क्रिस्टल की तरह होता है. यह इन्डो चाइनीज खाने में प्रयोग किया जाता है. इसका प्रयोग स्वाद बढाने के लिये सीजनिंग के रूप में प्रयोग किया जाता है.
i like ur recipe of veg manchurian vry much.. thnx alot for dis amazing n easy recipie
निशा: लवलीन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
good after noon!!!!!!!!
nishaji ajjinomotto ky hai aur vinegar kaya hai aur kaha se ise purchase kar sakete hain aur pls. ye bhi batayie ki corn flour kaha mita hai. pls. batayie
pooja
निशा: पूजा जी, अजी-नो-मोटो एक तरह का नमक है जिसका अपना खास स्वाद है. यह देखने में क्रिस्टल की तरह होता है. यह इन्डो चाइनीज खाने में प्रयोग किया जाता है. वेनेगर को सिरका कहा जाता है और कार्नफ्लोर समेत यह सभी चीजें आपको किसी भी अच्छे किराना स्टोर पर आसानी से मिल सकती हैं.
निशा: दीपिका जी, यहां कार्न फ्लोर का उपयोग किया गया है.
निशा: रिंकी जी, गुनगुने पानी में घोलना है.