Stuffed Bhindi Recipe, Bharawan Bhindi, -भरवां भिन्डी

सूखी सब्ज़ियों में भरवां सब्ज़िया सभी को पसन्द आती हैं. भरवां सब्जियां 2 दिन तक रख कर भी खाई जा सकती हैं, यह जल्दी खराब नहीं होती. मेरे परिवार में भरवां भिन्डी (Stuffed Bhindi) बहुत पसन्द की जाती है. भरवा भिन्डी को हम कई तरह से बना सकते हैं, सादा मसाला बनाकर, मसाले में बेसन डाल कर, मसाले में पनीर या आलू मिला कर, प्याज लहसुन भून कर मसाला बनाकर भी भिन्डी में भर कर बनाते हैं, लेकिन आज हम मसाले में बेसन मिला कर भरवां भिन्डी (Stuffed Ladyfingers) बनायेंगे.
Read this recipe in English - Stuffed Bhindi recipe
विधि - How to make Stuffed Bhindi
- भिन्डी- 300 ग्राम ( मीडियम आकार की मुलायम भिन्डी )
- बेसन - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- तेल - 3 - 4 टेबल स्पून
- सौंफ पाउडर- 2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला- एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक- 1इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लें)
- हींग -1 चुटकी
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
विधि - How to make Stuffed Bhindi
भिन्डियों को अच्छी तरह धो लीजिये. पानी हटाइये, भिन्डियों के दोनों तरफ के डन्ठल काट दीजिये और उन्है इस तरह काटिये कि भिन्डी एक ओर से जुड़ी रहें.
हींग और बेसन को छोड़कर, सारे मसाले प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर बेसन डाल कर भूनिये, सारे प्लेट में निकाले हुये मसाले भी इस मसाले में मिला लीजिये, 1 मिनिट भूनिये,गैस बन्द कर दीजिये, भिन्डी में भरने के लिये मसाला तैयार है.
इस मसाले को थोड़ा थोड़ा भिन्डियों में भरिये ( मसाला इस हिसाब से भरें कि सारी भिन्डियां भर जायें ).
कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में मसाले भरी भिन्डी डालिये और धीरे धीरे 2-3 बार चमचे से चलाकर, 5 मिनिट ढककर मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, भिन्डियों को पलटिये, 2-3 मिनिट और ढककर धीमी गैस पर पकाइये. भिन्डियों को खोलें और पलट कर 2 - 3 मिनिट बिना ढक्कन के ही तेज गैस फ्लेम पर पकाइये. भरवां भिन्डियां तैयार हैं.
भरवां भिन्डियों को प्याले में निकाल लीजिये, बेसन वाले मसाले की भरवां भिन्डी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
समय: 25 मिनिट, चार सदस्यों के लिये.
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अर्पिता, बेसन न डालें भिन्डी फिर भी अच्छी बनती हैं, और आप मक्का का आटा डालकर भी भरवां भिन्डी बना सकती हैं.
निशा: जावेद, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: हिना, मसाले में पानी मिलाने की आवश्यकता नहीं है, तेल से मसाले बाइन्ड हो जाते हैं, और भिन्डी अपने ही जूस में पकती है, प्लीज ट्राई, और बताइये कि भरवां भिन्डी कैसी बनी.
निशा: ज्योति, भिंडी धोने के बाद कपडे से पोंछ लीजिये, तब काटिये. भिंडी छोंकने के बाद अमचूर पाउडर तुरंत डाल दीजिये. भिंडी कतई लसलसी नहीं बनेंगी.
Mujhe Bharva , masaledar bhindi bahut achchi lgti h please help me , y kase banti h
nw m goin 4 making bharwan bhindiiiiiiiiiiii
Thank u so much mam.
Thanq so much,... bahut tasty bhindi banti hai aise. Bas 1 sawal hai ki besan ko bhoon kar kyun daala hai?
निशा: स्नेहा, बेसन को हल्का सा भून कर डालने से ज्यादा स्वादिष्ट लगता है.