Stuffed Bhindi Recipe, Bharawan Bhindi, -भरवां भिन्डी

सूखी सब्ज़ियों में भरवां सब्ज़िया सभी को पसन्द आती हैं. भरवां सब्जियां 2 दिन तक रख कर भी खाई जा सकती हैं, यह जल्दी खराब नहीं होती. मेरे परिवार में भरवां भिन्डी (Stuffed Bhindi) बहुत पसन्द की जाती है. भरवा भिन्डी को हम कई तरह से बना सकते हैं, सादा मसाला बनाकर, मसाले में बेसन डाल कर, मसाले में पनीर या आलू मिला कर, प्याज लहसुन भून कर मसाला बनाकर भी भिन्डी में भर कर बनाते हैं, लेकिन आज हम मसाले में बेसन मिला कर भरवां भिन्डी (Stuffed Ladyfingers) बनायेंगे.
Read this recipe in English - Stuffed Bhindi recipe
विधि - How to make Stuffed Bhindi
- भिन्डी- 300 ग्राम ( मीडियम आकार की मुलायम भिन्डी )
- बेसन - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
- तेल - 3 - 4 टेबल स्पून
- सौंफ पाउडर- 2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर -2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला- एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक- 1इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लें)
- हींग -1 चुटकी
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
विधि - How to make Stuffed Bhindi
भिन्डियों को अच्छी तरह धो लीजिये. पानी हटाइये, भिन्डियों के दोनों तरफ के डन्ठल काट दीजिये और उन्है इस तरह काटिये कि भिन्डी एक ओर से जुड़ी रहें.
हींग और बेसन को छोड़कर, सारे मसाले प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर बेसन डाल कर भूनिये, सारे प्लेट में निकाले हुये मसाले भी इस मसाले में मिला लीजिये, 1 मिनिट भूनिये,गैस बन्द कर दीजिये, भिन्डी में भरने के लिये मसाला तैयार है.
इस मसाले को थोड़ा थोड़ा भिन्डियों में भरिये ( मसाला इस हिसाब से भरें कि सारी भिन्डियां भर जायें ).
कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल में मसाले भरी भिन्डी डालिये और धीरे धीरे 2-3 बार चमचे से चलाकर, 5 मिनिट ढककर मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, भिन्डियों को पलटिये, 2-3 मिनिट और ढककर धीमी गैस पर पकाइये. भिन्डियों को खोलें और पलट कर 2 - 3 मिनिट बिना ढक्कन के ही तेज गैस फ्लेम पर पकाइये. भरवां भिन्डियां तैयार हैं.
भरवां भिन्डियों को प्याले में निकाल लीजिये, बेसन वाले मसाले की भरवां भिन्डी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
समय: 25 मिनिट, चार सदस्यों के लिये.
कमेंट (204)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
This site help me when my mother go out town..
Thanks..
निशा: सचिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीतू जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: राधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रजनी जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: सोना जी, आप साबुत मसालों को पीस कर ले लीजिए.
निशा: मायाजी, जी हां नीबू का रस डाला जा सकता है.
निशा: अंजुलिका जी, भिन्डी का बीज निकालने की आवश्यकता नहीं हैं.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं काजू पनीर बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: Chellaiah जी बहुत बहुत धन्यवाद.
Why we used besan ??????
निशा: नूरी जी, बेसन भर कर भिन्डी बनाई जाती हैं, और ये बहुत ही स्वादिष्ट बनती हैं.
Aaj maine apki barva bindi banayi first time bohot achi bani thank you nisha ji aapne itni easy way mai bataya.
Ek sawal hai bindi ko jaldi kaise bana sakte hai jaldi paki nahi bindi please help kare
निशा: अंघा जी, भिन्डी बहुत जल्दी पक जाती है, धीमी गैस पर भिन्डी को ढककर पकायें, 4-5 मिनिट में चलायें और चैक करें, 12-15 मिनिट में भरवां भिन्डी पककर तैयार हो जाती है.
Shahi paneer kadai paneer
Apki saari racepics menai try ki hai bhut testy banti hai or uski bjaa sai sb meri taarif kartai hai....... Thank u.... Nisha ji....
I did same as per the recipe described. Nd all my oil wasted.i also kept the masal applied bhindi for some time so that the masala stick to it.still the whole masala come out from the bhindi. And everything wasted.
Kya bhindi ke msalo me hm pyaz or lasson nahi bhar skte
Agar adrak ka paste banakar daala jaye toh bhindi ka jayeka badh jayega
aap ne bharwa bhendi me besan nahi dala Rashi jii aagar besan dalna ho to kab dalana chahiye
निशा; ज्योती जी, बेसन भून कर मसाले में मिलायें और भिन्डी में भरें और बिलकुल इसी तरह भिन्डी बनायें.
hello mam i am kanhaiya my aap ke side se kafi chijje sikhi hai so thanks aap ko
निशा: कन्हैया जी, बहुत बहुत धन्यवाद
Hello Nisha ji...
Aapki receipe aksar main ghar par bnati hun....aur khub tarif bhi hoti hai...iske liye dhanyawad...mujhe ye janna hai ki bharwa bhindi she masale nikl to jayenge???
Thnkss...
निशा: गीतान्जली जी, प्लीज आप इसे ट्राई तो कीजिये, आप बहुत अच्छी भरवा भिन्डी बनायेंगी.
Thank you!!!
mujhe plz ye btao ki, bharwa bhindi bnane k lye bhindi k andar k beej nikalne padte h kya....