Stuffed Bhindi Recipe, Bharawan Bhindi, -भरवां भिन्डी

📅 24 जनवरी 2008 👁 12.4 लाख बार देखी गई 💬 204 कमेंट ★ 3.0 (19637)

Stuffed Bhindi Recipe

सूखी सब्ज़ियों में भरवां सब्ज़िया सभी को पसन्द आती हैं. भरवां सब्जियां 2 दिन तक रख कर भी खाई जा सकती हैं, यह जल्दी खराब नहीं होती. मेरे परिवार में भरवां भिन्डी (Stuffed Bhindi) बहुत पसन्द की जाती है. भरवा भिन्डी को हम कई तरह से बना सकते हैं, सादा मसाला बनाकर, मसाले में बेसन डाल कर, मसाले में पनीर या आलू मिला कर, प्याज लहसुन भून कर मसाला बनाकर भी भिन्डी में भर कर बनाते हैं, लेकिन आज हम मसाले में बेसन मिला कर भरवां भिन्डी (Stuffed Ladyfingers) बनायेंगे.

Read this recipe in English - Stuffed Bhindi recipe

विधि - How to make Stuffed Bhindi

  • भिन्डी- 300 ग्राम ( मीडियम आकार की मुलायम भिन्डी )
  • बेसन - 1 टेबल स्पून (यदि आप चाहें)
  • तेल - 3 - 4 टेबल स्पून
  • सौंफ पाउडर- 2 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर -2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अदरक- 1इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस कर लें)
  • हींग -1 चुटकी
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)

विधि - How to make Stuffed Bhindi

भिन्डियों को अच्छी तरह धो लीजिये. पानी हटाइये, भिन्डियों के दोनों तरफ के डन्ठल काट दीजिये और उन्है इस तरह काटिये कि भिन्डी एक ओर से जुड़ी रहें.

हींग और बेसन को छोड़कर, सारे मसाले प्लेट में निकाल कर मिला लीजिये. छोटी कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने पर बेसन डाल कर भूनिये, सारे प्लेट में निकाले हुये मसाले भी इस मसाले में मिला लीजिये, 1 मिनिट भूनिये,गैस बन्द कर दीजिये, भिन्डी में भरने के लिये मसाला तैयार है.

इस मसाले को थोड़ा थोड़ा भिन्डियों में भरिये ( मसाला इस हिसाब से भरें कि सारी भिन्डियां भर जायें ).

कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल में मसाले भरी भिन्डी डालिये और धीरे धीरे 2-3 बार चमचे से चलाकर, 5 मिनिट ढककर मीडियम गैस फ्लेम पर पकाइये, ढक्कन खोलिये, भिन्डियों को पलटिये, 2-3 मिनिट और ढककर धीमी गैस पर पकाइये. भिन्डियों को खोलें और पलट कर 2 - 3 मिनिट बिना ढक्कन के ही तेज गैस फ्लेम पर पकाइये. भरवां भिन्डियां तैयार हैं.

भरवां भिन्डियों को प्याले में निकाल लीजिये, बेसन वाले मसाले की भरवां भिन्डी परांठे, नान या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.

समय: 25 मिनिट, चार सदस्यों के लिये.

Stuffed Bhindi Recipe, Bharawan Bhindi, Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.0 / 5 (19637 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (204)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

paras
very tasty and fabulous recipe
NishaMadhulika
thanks you paras
very good recipe
NishaMadhulika
thanks you
Khushi
Very tasty
NishaMadhulika
खुशी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Saiba
Too good and so easy recipe...thanx mam
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Saiba
desi rasoi
Nisha ji i love your recipes ..u r the inspiration source for me

निशा: आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवद.
Sanjay K Lal
Very nicely explained recipe. Came out to be great. I have seen or read somewhere that curd can also be a part of the ingredients. Is it true? If yes, how?

निशा: संजय जी, ऎसा नहीं है. आप एक रेसिपी को कई तरह से बना सकते हैं.
Noori goel
Kya bhindi gal jaygi 10 15 min sim pe rkhne per
निशा: नूरी जी, भिन्डी बहुत जल्द गल जाती हैं.
kamla gangola
i like this reciepe thanks

निशा: कमल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
himani
bhindi ka mdhra kese bnate h
Sakshi
Best receipes in very simple way

निशा: साक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
jaya
besan ni use kiya kyo

निशा: जया जी, बेसन न डालें भिन्डी फिर भी अच्छी बनती हैं.
Anil Kumar puri
Oil me fray kr skte hai kaya

निशा: अनील जी, कर सकते हैं.
Trupti zade
Superb recipe....

निशा: तृप्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
VIDYA CHAUDHARY
Mera beta Bharva Bhindi Khane ka shokeen hai... thx

निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Anita Dharamsi
You way of explanation is Supberb, I liked your veg kolapuri,& kadai paneer recipe has tuned very delicious.

निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Preeti Bhatia
I tried your bharma bhindi.....its cooked so tasty...thank you

निशा: प्रीति जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Chandra Mehra
Hello Mam,
Today, I prepared the bharwa Bhindi. really it is very nice, and my Hubby like it very much.
Thank you so much mam.

निशा: चंदन जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
apurva
love it...... bht tasty bne h. thanks mam

निशा: अपूर्वा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
nidhi
maine apki bhindi recipe try ki or bhut aachi bani.thnk u aachi aachi recipe daln k liye

निशा: निधि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sudha
Hlo mam....bhindi ki sabzi crispy kaise baate
निशा: सुधा जी, सब्जी में भिन्डी क्रिस्पी नहीं रहती है, लेकिन क्रिस्पी भिन्डी तल कर बनाई जाती है, रेसिपी मेरे वेबसाइट और चैनल पर उपलब्ध है.
Anu
Bhrva lady finger mare parivar ko bhut pasand aai
निशा: अनु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kamini
Mam please tell me how to join your site??
cheena
Hlooo mammm.
I follow to all ur recipies.Bcoj ur recipe is so simple.ur recipies hlpful 4 my cooking.
so grand thnksss mammm.
I m alwys try to ur recipe nd make it ymmyyyyy foodsss.

निशा: चीना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kirtikiran
Kya amchur ke badle sirka dal sakte gain.

निशा: कीर्ती जी, भिन्डी में अमचूर अच्छा लगता है, सिरका नहीं, आप चाहें तो नीबू का रस डाल सकते हैं.
Pirate Deepak
Your recipes are awesome nisha ji
I love it to cook them at home

निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
kirti
Aap ki recipe bhot hi saral hoti h THANKS

निशा: कीर्ति जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Asad
Nisha Ji
I m very thankful n greatfut 4 ur easy n nice recipes ......Awesome Bhindi.,.

निशा: असद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sonia
mam Mena nahi socha that ki bhindi itni tasty ho sakti hai. ........
firstly I don't like to eat bhindi but now its my favorite vegetable
thxxx for your recipes
निशा: सोनियां जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sudha Sharma
I Love Bhindi.
mridul suyal
hii mam,thanks .actualy mam i m from uttarakhand,plz mam uttarakhand ki dishes ki recipes bhi share kijeye.