मूंग की दाल के नगेटस -Moong Dal Cutlet Recipe

मूंग की दाल के नगेटस (Moong Dal Cutlet) कुरकुरे और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इन्है आप किसी भी पार्टी में स्टार्टर के रूप में बनाकर परोस सकते हैं, किसी मेहमान के आने पर बना कर खिलाइये या जब भी आपका कुछ तला हुआ खाने का मन हो तब बना लीजिये, ये आपको बहुत पसन्द आयेंगे.
Read: Moong Dal Cutlet Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Cutlet
- मूंग की दाल - 1/2 कप (1 घंटे पानी में भीगी हुई)
- आलू - 2 (उबले आलू)
- ब्रेड का चूरा ( 1 कप)
- हरा धनियां - 2/3 टेबल स्पून
- धनियां - 2-3 टेबल स्पून
- धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 2 पिंच
- अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ )
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
विधि: - How to make Moong Dal Cutlet
आलू छील कर अच्छी तरह बारीक मैस कर लेंगे, मूंग की दाल, आलू और ब्रेड का चूरा किसी बड़े प्याले में डाल कर सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाइये, हाथ से गूथ कर मिश्रण तैयार कर लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये और गोल कीजिये और हाथ से ओवल आकार देकर थाली में रख लीजिये, सारे नगेट्स इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

गरम तेल में 6-7 या जितने नगेट्स कढ़ाई में डालिये और मीडियम आग पर नगेट्स को दोनों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर, प्लेट में रखिये. सारे नगेट्स इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम मूंग की दाल के नगेटस तैयार लीजिये, मूंग की दाल के नगेटस को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव: नगेट्स (Moong Dal Cutlet) को तलते समय ध्यान रखें कि तेल न तो ज्यादा गरम हो और न ठंडा, मीडियम आग पर नगेटस को तलें बहुत अच्छे मूंग की दाल के नगेटस बनेंगे.
Moong Dal Cutlet Recipe video in Hindi
कमेंट (33)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: गुरमिंदर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chane ki daal ke cutlet banaye the.bahoot badhiya bana. Aapko YouTube videos ki madad se main kaafi recipe try kar rahi Hun.sabhi ache bante gain. Thank you so much.
निशा: कीर्ती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji I m ur big fan...maine apki bahut recipes try ki hai..sabhi bahut aachi bani apka mathed bahut easy hai sabhi kuch aasani se samagh aa jata hai..such a very good site..thankuuu so much
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: डा. अभी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अल्का जी हां मैं पापड़ बनाने की कोशिश करती हूँ.
hello,kya ye moong dal nugges deep fry karna jaroori he ya shallow fry bhi kar sakte he
निशा: नीलम जी, नगेट्स को शैलो फ्राई कर सकते हैं, लेकिन ये छोटे छोटे होते है, डीप फ्राई करने पर जल्दी बन जाते हैं और बहुत कुरकुरे बनते हैं.
निशा: समा, आटे को सादा पानी से गूथिये, और ठंड के मौसम में आटे को वार्म पानी से गूथिये, चपाती के वीडियो में आटे को गूथने के डिटेल है< प्लीज आप उस वीडियो को देख लीजिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पूजा, नगेट़्स को ज्यादा मोटा मत बनाइये, इन्हैं छोटे और पतले रखें मूंग दाल एकदम सिकी और कुरकुरी होती है.
निशा: पूनम, ब्रेड क्रम्बस की जगह सूजी या रवा यूज किया जाता है, लेकिन ब्रेड क्रम्बस ज्यादा अच्छे रहते हैं.
Nisha ji
Bread Crumbs ka koi replacemnet btaiye yaa Bread Crumbs hum Ghar pe kaise bna sakte h???? bread ko Dry kar ke Mixture me Piss liya tha par wo thoda Alag type ka tha..pls Reply...
निशा: रीतिका, ब्रेड 2 दिन पुरानी हो ड्राई करने की आवश्यकता नहीं है, ब्रेड को तोड़िये और मिक्सर में डालकर क्रम्बल होने तक चला लीजिये, बहुत अच्छे ब्रेड क्रम्बस तैयार हो जाते हैं.
निशा: लक्ष्मी, ये मूंग दाल के नगेट्स हैं, इसमें मूंग की दाल ही लेनी होगी.
निशा: बिट्टू,प्लीज ये सवाल आप स्प्रिग रोल रैसिपी पर लिखेंगी तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होगी.
निशा: मूंगदाल और ब्रेड चूरे को मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कीजिये. सारे नगेट्स तलने से पहले एक कोफ्ता तल कर देखिये. एक साथ अधिक नगेट्स तलने के लिये न डालिये क्योंकि इससे तल का तापमान एकदम कम हो जाता है. आग पर्याप्त गरम न हो तो भी नगेट्स फट सकते हैं.
निशा: मैं अवश्य लिखने की कोशिश करुंगी
निशा: नीतू, ये यलो दाल है.
निशा: इसमें धनिया पाउडर और हरा धनिया दोनों ही डालने हैं.
Plz reply
निशा: सीतल, तेल का तापमान कम होने पर नगेट्स तेल में फट सकते हैं.
mujhe punjabi bhendi ki sabji ki recipi chahiye kya aap bata sakti hain plzzzzz.
निशा: दीपिका, जी हां कार्न फ्लोर लिया जा सकता है.
moong dhuli ya chilke wali
निशा: बबिता, धुली दाल ले लीजिये, छिलका वाली दाल ली जा सकती है लेकिन उसके छिलके धोकर हटाने होंगे.
निशा: गौरी, फ्रिज में रखी ब्रेड निकालिये, तोड़िये और मिक्सर में ग्राइन्ड कर लीजिये, ब्रेड का चूरा तैयार है.
निशा: अल्का बनाये जा सकते हैं.