मूंग की दाल के नगेटस -Moong Dal Cutlet Recipe

📅 26 अप्रैल 2012 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 33 कमेंट ★ 3.5 (4790)


मूंग की दाल के नगेटस (Moong Dal Cutlet) कुरकुरे और बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, इन्है आप किसी भी पार्टी में स्टार्टर के रूप में बनाकर परोस सकते हैं, किसी मेहमान के आने पर बना कर खिलाइये या जब भी आपका कुछ तला हुआ खाने का मन हो तब बना लीजिये, ये आपको बहुत पसन्द आयेंगे.

Read: Moong Dal Cutlet Recipe in English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Cutlet

  • मूंग की दाल - 1/2 कप (1 घंटे पानी में भीगी हुई)
  • आलू - 2 (उबले आलू)
  • ब्रेड का चूरा ( 1 कप)
  • हरा धनियां - 2/3 टेबल स्पून
  • धनियां - 2-3 टेबल स्पून
  • धनियां पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग - 2 पिंच
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ )
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • नमक - 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि: - How to make Moong Dal Cutlet

आलू छील कर अच्छी तरह बारीक मैस कर लेंगे, मूंग की दाल, आलू और ब्रेड का चूरा किसी बड़े प्याले में डाल कर सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिलाइये,  हाथ से गूथ कर मिश्रण तैयार कर लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये और गोल कीजिये और हाथ से ओवल आकार देकर थाली में रख लीजिये, सारे नगेट्स इसी तरह बनाकर तैयार कर लीजिये.

गरम तेल में 6-7 या जितने नगेट्स कढ़ाई में डालिये और मीडियम आग पर नगेट्स को दोनों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल कर, प्लेट में रखिये. सारे नगेट्स इसी प्रकार तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम मूंग की दाल के नगेटस तैयार  लीजिये, मूंग की दाल के नगेटस को हरे धनिये की चटनी, मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:  नगेट्स (Moong Dal Cutlet) को तलते समय ध्यान रखें कि तेल न तो ज्यादा गरम हो और न ठंडा, मीडियम आग पर नगेटस को तलें बहुत अच्छे मूंग की दाल के नगेटस बनेंगे.

Moong Dal Cutlet Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (4790 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (33)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sudha
Mam whether we should use dal as it is or grind it in mixer? do reply....thanks for your delicious recipie.

निशा: सुधा भिगी हुई दाल को साबुत ही रखा है.
rakesh
nishaji, apne is recipe me moong ki daal kitni dalni hai nahi bataya hai.

निशा:
राकेश, दाल की मात्रा दी गई है, वह ऊपर की ओर टैक्स्ट में मिलने के कारण नहीं दिखाई दे रही थी, अब आप इसे पढ़ सकते हैं, धन्यवाद.
tina
apne jo thandai ki recipe me ingredients btaye the. un scbhi ko agar without water grind kr ke powder bnakar roz milk me dalkr use kre. to kya wo garm hoga.

निशा:
टीना, वो गरम तो नहीं होगा, उसे आप ठंडे दूध के साथ प्रयोग करेंगी लेकिन भीगी हुई पिसी ठंडाई बहुत ज्यादा तराबट देती है.