वेज चाउ मिन रेसीपी – Veg chow Mein Indian Style

बच्चों की प्रिय डिश वेज चाउ मिन (Veg chow Mein) हम सबको ही अच्छी लगती है. सब्जियों का थोड़ा अधिक मात्रा में प्रयोग कीजिये, जिससे कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी भी हो जाय. शाम की हल्की भूख में वेज चाउ मिन (Indian Veg Chowm Mein) का कोई जबाब नहीं
Read: Veg chowmein Indian Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Chowmein
- नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम)
- गाजर -1 (बारीक लम्बी कतरी हुई)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक लम्बी लम्बी कतरी हुई)
- पत्ता गोभी - एक कप (बारीक कतरी हुई )
- तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
- नमक - एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतर लीजिये) यदि आप चाहें
- चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg chow Mein
नूडल्स को तोड़ कर थोड़ा छोटा कर लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि ये नूडल्स से आसानी से अच्छी तरह पानी में डूब सकें. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद नूडल्स को उबलते पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 8-10 मिनिट तक और उबाल लीजिये, नूडल्स को नरम होने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. उबले नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये.

कढ़ाई में तेल या मक्खन गरम कीजिये, अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डालिये, लगातार चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये. अब नूडल्स, नमक, सोया सास, सिरका, चिल्ली सास और काली मिर्च डालिये, चमचे से लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तेज आग पर मिलाइये.
वेज नूडल्स तैयार हैं. नूडल्स को प्याले में निकालिये. गरमा गरम वेजिटेबल नूडल्स चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
प्याज के नूडल्स के लिये 1 प्याज बारीक काट कर, गरम तेल में हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और अब सब्जियां डाल कर चलाते हुये पकाइये. बाकी उपरोक्त विधि से वेजिटेबल नूडल्स बना कर तैयार कर लीजिये, हरी प्याज की पत्तियों को काट कर नूडल्स के ऊपर डालकर सजाइये.
Veg Chow mein Indian Style Recipe video in Hindi
कमेंट (259)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanku very much
निशा: संजय जी,
Kya wo khane wala nhi venger nhi hota
fir chowmin mein brown colour kaise aayega please btana mam
निशा: नेहा जी, चाऊमीन में सोया सास डाला जाता है, ब्राउन विनेगर भी यूज किया जा सकता है.
निशा: मानसी जी, हाँ यूज किया जा सकता है.
निशा: स्वाति जी, व्हाइट विनेगर यूज करना है.
निशा: श्रुति जी, नूडल्स में सोया सास ही डाला जाता है. आप चाहें तो शेजवान सास डाल सकती हैं, लेकिन ये बहुत तीखा होता है, इसे तीखे स्वाद के लिये डाला जाता है.
निशा: अंशुल जी, अजीनोमोटो एक प्रकार का नमक है जो स्वाद को बढ़ाता है, इसे चाइनीज रेसिपी में यूज किया जाता है, बिना अजीनोमोटो के भी चाउमीन बनाई जा सकती है, बहुत अच्छी बनती हैं.
निशा: श्रेष्ठा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मेघा जी हां ये भी एसे ही बनाई जाती हैं.
निशा: डिम्पल जी, चाउमीन में अपनी मनपसन्द सब्जियां डाली जा सकती है, अच्छी लगती है, मटर भी अच्छी लगेगी
mai aap se puchana chaahata huu ki ...
sirka kon sa use karu .. brown colour ka ki transparent colour kaa ??????
aur isme soya sauce aur chilly sauce ki jagaha kya daal sakta huu ...????/////
निशा: राजन जी, व्हाइट विनेगर डालते हैं, चिल्ली सास की जगह हरी मिर्च का पेस्ट या बारीक काट कर डाल सकते हैं.
निशा: प्रतीक्षा जी, केवरा वाटर और विनेगर दोंनो चीजें एकदम अलग है, इसमें विनेगर ही डाला जाता है.
निशा: हिमांशु जी, नूडल उबालने के लिये पानी की मात्रा थोड़ी अधिक लीजिये और नूडल जैसे ही नरम हो जायं तुरन्त उन्हैं छान लीजिये ऊपर से ठंडा पानी डालिये और अलग अलग कर दीजिये. अच्छे नूडल्स खिले खिले तैयार होंगे.
Hlo Jai Shree Krishna! Gud Evening!
Nishaji: Mjh puchna tha ki
Manchuriyan kaise bnaya jata he?
Plz mjh btaiye
निशा: निशा जी, वेज मंचूरियन रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर वेज मंचूरियन लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
Plz kya sirka jr uri h iske liye
निशा: ज्योति जी, सिरका नही य़ुज करना चाहते तो नीबू का रस यूज किया जा सकता है, अगली बार जब भी चाऊमीन बनायें, एक बार वीडियो देख लीजिये और नीबू के रस का यूज कीजिये, चाऊमीन अच्छे बनेंगे.
निशा: सुभाष जी, ढोकला का घोल बनाने के बाद, बर्तन को जिसमें आप ढोकला बनाने जा रहे हैं उसमें तेल लगाकर चिकना कर लीजिये और अब घोल में ईनो पाउडर डालकर मिला दीजिये, और घोल को बर्तन में डालकर पकने रख दीजिये.
निशा: गुरपिन्दर जी, नूडल्स उबालने के लिये पानी इतना लीजिये कि उसमें नूडल्स अच्छी तरह डूब सकें, पानी में 1-2 छोटी चम्मच तेल डालें, उबलते पानी में नूडल्स उबालें, जैसे ही वे फूल कर नरम हो जाय, छान कर ठंडे पानी से धो लीजिये, खुली खुली कर दीजिये और ठंडी होने पर उन्हैं बनाइये नूडल्स एकदम खुले खुले बनते हैं और प्लीज एक बार वीडियो और देख लीजिये.
M so happy to see ur site ...impressed. Bahut Bahut Sadhuwaad :)
Didi I want to learn how to make noodles at home. Plz let us know it's recipe.
Dhyanwaad
निशा: मानसी जी, वेबसाइट पर नूडल्स की रेसिपी उपलब्ध है, सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी को सर्च कर सकते हैं.