वेज चाउ मिन रेसीपी – Veg chow Mein Indian Style

📅 22 मार्च 2012 👁 12 लाख बार देखी गई 💬 259 कमेंट ★ 3.1 (19712)


बच्चों की प्रिय डिश वेज चाउ मिन (Veg chow Mein) हम सबको ही अच्छी लगती है. सब्जियों का थोड़ा अधिक मात्रा में प्रयोग कीजिये, जिससे कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी भी हो जाय.  शाम की हल्की भूख में वेज चाउ मिन (Indian Veg Chowm Mein) का कोई जबाब नहीं

Read: Veg chowmein Indian Style in English 

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Veg Chowmein

  • नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम)
  • गाजर -1  (बारीक लम्बी कतरी हुई)
  • शिमला मिर्च - 1 (बारीक लम्बी लम्बी कतरी हुई)
  • पत्ता गोभी - एक कप (बारीक कतरी हुई )
  • तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
  • नमक - एक छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतर लीजिये) यदि आप चाहें
  • चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
  • सोया सास - 2 छोटी चम्मच
  • सिरका - 2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Veg chow Mein

नूडल्स को तोड़ कर थोड़ा छोटा कर लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि ये नूडल्स से आसानी से अच्छी तरह पानी में डूब सकें. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद नूडल्स को उबलते पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 8-10 मिनिट तक और उबाल लीजिये, नूडल्स को नरम होने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. उबले नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये.

कढ़ाई में तेल या मक्खन गरम कीजिये,  अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डालिये, लगातार चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये.  अब नूडल्स, नमक, सोया सास, सिरका, चिल्ली सास और काली मिर्च डालिये, चमचे से लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तेज आग पर मिलाइये.
वेज नूडल्स तैयार हैं. नूडल्स को प्याले में निकालिये. गरमा गरम वेजिटेबल नूडल्स चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.

प्याज के नूडल्स के लिये 1 प्याज बारीक काट कर, गरम तेल में हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और अब सब्जियां डाल कर चलाते हुये पकाइये.  बाकी उपरोक्त विधि से वेजिटेबल नूडल्स बना कर तैयार कर लीजिये, हरी प्याज की पत्तियों को काट कर नूडल्स के ऊपर डालकर सजाइये.

Veg Chow mein Indian Style Recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (19712 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (259)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ankita
yes ....rashmi .....i also do this but after removing the water from noodles i repeat it, i means i again put 1 tbsp oil on it.
ankita
hlo...
ma'm .....noodles to bahut saare types ke aate hai..to kya hm koi bhi tarah ke noodle le skte hai??????

निशा: अंकिता, आप किसी भी तरह के नूडल्स ले सकती है, इसी तरह से बना सकते हैं.
Rachna Chauhan
hi frnds,ye noodles(half boiled or maggi noodles)pure vegetarain hote hai kya????????
maine kanhi asia video dekha ki vegetarian people shuold not eat noodles.
sandeep
Nisha ji, What is hakka noodles ?

निशा:
संदीप, वेज चाऊमीन को ही हक्का नूडल्स कहते हैं, आप इसमें बाद में हरी प्याज और मूंग स्प्राउड्स डाल सकते हैं.
nkm
Nisha Ji,
What type of noodles are these? What are they made out of? Recipe looks really nice.

निशा:
nkm, ये Tops के सूखे हक्का नूडल्स है.
Kavita
Hi. Just a small tip... Try using Ching's Chowmein Masala. It makes the chowmein taste authentic.
varsha
nice tips rashmi......i will also suggest you gopal ki nodal ko boil karne ke bad unhe thande pani main dal dijiye thande pani main wo nahi stick honge.........
rashmi
u can add 1 tbsp of oil while boiling noodles ...i always do this and noodles do not stick to eachother at all ... try it .. hope this will help...enjoy
Gopal
in the time of boiling. always noodle is mass. how can stop

निशा: गोपाल, नूडल्स को उबलते पानी में डालें, पानी में थोड़ा नमक और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर उबलने रखें, नूडल्स नहीं चिपकेंगी, डिटेल जानकारी के लिये, आप इसका वीडियो देख सकते हैं.