वेज चाउ मिन रेसीपी – Veg chow Mein Indian Style

बच्चों की प्रिय डिश वेज चाउ मिन (Veg chow Mein) हम सबको ही अच्छी लगती है. सब्जियों का थोड़ा अधिक मात्रा में प्रयोग कीजिये, जिससे कि खाना स्वादिष्ट होने के साथ हैल्दी भी हो जाय. शाम की हल्की भूख में वेज चाउ मिन (Indian Veg Chowm Mein) का कोई जबाब नहीं
Read: Veg chowmein Indian Style in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Veg Chowmein
- नूडल्स - एक पैक (200 ग्राम)
- गाजर -1 (बारीक लम्बी कतरी हुई)
- शिमला मिर्च - 1 (बारीक लम्बी लम्बी कतरी हुई)
- पत्ता गोभी - एक कप (बारीक कतरी हुई )
- तेल या मक्खन - 2 टेबल स्पून
- नमक - एक छोटी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (बारीक कतर लीजिये) यदि आप चाहें
- चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
- सोया सास - 2 छोटी चम्मच
- सिरका - 2 छोटी चम्मच
विधि - How to make Veg chow Mein
नूडल्स को तोड़ कर थोड़ा छोटा कर लीजिये. किसी बर्तन में इतना पानी गरम करने रखिये कि ये नूडल्स से आसानी से अच्छी तरह पानी में डूब सकें. पानी में आधा छोटी चम्मच नमक और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद नूडल्स को उबलते पानी में डालिये और फिर से उबाल आने के बाद 8-10 मिनिट तक और उबाल लीजिये, नूडल्स को नरम होने तक उबाल लीजिये. आग बन्द कर दीजिये. उबले नूडल्स से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये.

कढ़ाई में तेल या मक्खन गरम कीजिये, अदरक, गाजर, शिमला मिर्च और बन्द गोभी डालिये, लगातार चमचे से चलाते हुये 2 मिनिट पकाइये. अब नूडल्स, नमक, सोया सास, सिरका, चिल्ली सास और काली मिर्च डालिये, चमचे से लगातार चलाते हुये 2-3 मिनिट तेज आग पर मिलाइये.
वेज नूडल्स तैयार हैं. नूडल्स को प्याले में निकालिये. गरमा गरम वेजिटेबल नूडल्स चटनी या टमाटो सास के साथ परोसिये और खाइये.
प्याज के नूडल्स के लिये 1 प्याज बारीक काट कर, गरम तेल में हल्का गुलाबी होने तक भूनिये और अब सब्जियां डाल कर चलाते हुये पकाइये. बाकी उपरोक्त विधि से वेजिटेबल नूडल्स बना कर तैयार कर लीजिये, हरी प्याज की पत्तियों को काट कर नूडल्स के ऊपर डालकर सजाइये.
Veg Chow mein Indian Style Recipe video in Hindi
कमेंट (259)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: अनामिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजलि जी, इन सभी सब्जियों को पतला-पतला लंबाई में काटकर तेज आग पर फ्राय कर लीजिए, उसके बाद ही नूडल्स डालिए. चाउमिन में सब्जी हल्की कचकची अच्छी लगती है.
निशा: उषा जी, चाउमिन में ग्रीन चिल्ली सॉस का इस्तेमाल करते हैं. पर आप अपने स्वादानुसार रैड चिल्ली सॉस भी यूज कर सकती हैं.
Kya ajino moto bhi use hota hai isme.
Aur ek cheeze bataye ki ajino moto ka use kya hai
निशा: अमित जी, हां, इसमें अजीनोमोटी भी डाला जाता है. अजीनोमोटो सीजनिंग की तरह इस्तेमाल होता है, ये टेस्ट एनहैन्सर के रूप में काम करता है. इसे बिना अजीनोमोटो के भी इसे बना सकते हैं.
निशा: हेमंत जी, हां, चाउमीन इसी तरह बनाई जाती है.
निशा: भुवन जी, इसे और तीखा बनाने के लिए काली मिर्च पाउडर और चिल्ली सॉस की मात्रा बढ़ा दीजिए. आप चाहे, तो कटी हुई हरी मिर्च भी डाल सकते हैं.
निशा: धीरज जी, आप चाहे, तो इसमें सिरके की जगह नींबू का रस भी उपयोग कर सकते हैं.
ye sahih hai ?
निशा: स्नेहा जी, नूडल उबालने के लिये पानी की मात्रा थोड़ी अधिक लीजिये, पानी में थोड़ा तेल अवश्य डालिये और नूडल जैसे ही नरम हो जायं तुरन्त उन्हैं छान लीजिये ऊपर से ठंडा पानी डालिये और अलग अलग कर दीजिय, अच्छे नूडल्स खिले खिले तैयार होंगे.
निशा: जैसिका जी, ये ड्राई नूडल्स पैक में आती है वह हैं, किसी भी तरह की नूडल्स यूज किये जा सकते हैं.
निशा: आलिया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अमन जी, हां, आप इसे किसी भी नूडल्स से बना सकते हैं.
निशा: ओम प्रकाश जी, आप घर पर चाऊमीन बनायें बाजार के चाऊमीन की अपेक्षा स्वाद थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन ये स्वाद आपको पसंद आयेगा, ग्रामीण भाषा में भी इन्हैं इसी नाम से पुकारा जाता है.
निशा: भारती जी, अपने कमेन्ट उस रेसिपी पर लिखे जिससे सम्बन्धित सवाल हों तो मुझे रिप्लाई करने में आसानी होती है, ढोकला रेसिपी पर आप उसके नीचे दिये हुये कमेन्ट पढ़े आपको अवश्य ही अपने सवाल का जबाव मिल जायेगा.
निशा: आसिफ जी, टमाटर प्यूरी बनाकर आप इसमें डाल सकते हैं.
निशा: देवेन्दर जी, धन्यवाद.
निशा: तुषार जी, आप अपने स्वादानुसार रैसिपी में बदलाव कर सकते हैं. इसमें रिफान्ड तेल भी डाल सकते हैं.
निशा: अजित जी, आप इसमें अजीनोमोटो नहीं डालना चाहते तो न डालें.\
निशा: मकसूद जी, वेबसाइट पर टमाटर की चटनी की रेसिपी उपलब्ध है आप उसे देख सकते हैं.
निशा: उपेन्द्र जी, चाऊमीन के थोड़ा अधिक उबलने से एसा हो सकता है.
Kya ap veg Singapori chawmein ki recipe bta skte ho
निशा: सचिन जी, आपका धन्यवाद.
Plz tell me ...sirka cooking mai kaise use krte h?or kon konsi recipe mai use krte h....Plz plain white sirka use krne ka tarika btaye...
निशा: साधना जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: नेहा जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.