पालक मगोड़ी की सब्जी -Palak Mangodi recipe - Spinach Curry with Mangodi

📅 5 जून 2015 👁 2.3 लाख बार देखी गई 💬 33 कमेंट ★ 3.6 (3916)


पौष्टिक पालक की ग्रेवी में दाल की मंगौडी से बनी सब्जी आप सभी को पसंद आयेगी, विशेष रूप से उन्हें जो आप राजस्थानी खाना (Rajasthani Recipes) पसंद करते हैं.

हम पालक के साथ मूंग दाल की मगोड़ी लेकर पालक मंगोड़ी की सब्जी (Moong Dal Mangodi in Spinach Gravy)  बना रहे हैं. लेकिन इसे बनाने के लिये, मूंग दाल की मंगोड़ी (moong dal mangodi), चना दाल की मंगोड़ी या उरद मसाला मगोड़ी (Urad Dal Masala Vadi) में से जो आपको पसन्द वह ले सकते हैं.

Read - Palak Mangodi recipe - Spinach Curry with Mangodi Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Mangodi in Palak Gravy

  • पालक - 750 ग्राम (एक बन्च)
  • चीनी - आधा छोटी चम्मच
  • मूंग दाल की मंगोड़ी -  100 ग्राम (एक कप)
  • टमाटर - 4 (मीडियम आकार के)
  • हरी मिर्च - 1-2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - आधा छोटा चम्मच
  • खड़ा मसाला
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • क्रीम या ताजा मलाई - 2 टेबल स्पून(यदि आप चाहें)
  • बेसन - एक टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पुन (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make  Dal Vadi in Spinach Gravy

पालक के पत्तो से डंडिया हटा कर अलग कर दीजिये. पत्तो के पानी में अच्छी तरह डुबा कर 2 बार धो कर छलनी में या थाली में तिरछा करके रख दीजिये और पालक के पत्ते से पानी निकल जाने दीजिये.

पालक के धुले पत्ते को किसी बर्तन में डालिये, आधा कप पानी और चीनी डाल कर, मध्यम आग पर उबालने के लिये ढककर रख दीजिये, 8-10 मिनिट में पालक उबल जाता है. आग बन्द कर दीजिये.

कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में, मूंग दाल की मंगोड़ी डाल कर मध्यम आग पर हल्की ब्राउन होने तक भून लीजिये, भुनी मगोड़ी को प्याले में निकाल कर अलग रख लीजिये.
कढ़ाई में थोड़ा सा तेल और बेसन डालकर, हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.

टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़ों में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़्कर धो लीजिये, अदरक को छील कर धो लीजिये. सारी चीजो को मिक्सर से पीस लीजिये और प्याले में निकाल कर रख लीजिये.

उबला हुआ पालक ठंडा हो गया है, पालक को मिक्सर में डालिये और पीस लीजिये.

कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर डालिये और अब पिसा हुआ टमाटर और मिर्च का मसाला डालिये और लाल मिर्च भी डाल दीजिये, मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. अब मसाले में क्रीम डालिये और 2 मिनिट और भून लीजिये.  

भुने मसाले में मगोड़ी, डेड़ कप पानी, भुना हुआ बेसन और नमक डालकर, ढककर, धीमी आग पर पकने दीजिये. मंगोड़ी नरम हो जाने पर पिसा पालक डालिये, अगर पानी कम लग रहा हो तो आवश्यकतानुसार और पानी मिला दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट सब्जी को पकने दीजिये. पालक मगोड़ी की सब्जी तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये, सब्जी में गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.

पालक मगोड़ी की सब्जी तैयार है. पालक मगोड़ी की सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर से थोड़ी सी क्रीम डाल कर सजाइये. गरमा गरम पालक मगोड़ी की (Palak Mangodi Curry)  सब्जी चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव:
अगर आप प्याज और लहसन डालकर सब्जी बनाना चाहते हैं तब 1-2 छोटी प्याज और 4 - 5 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद कटी हुई प्याज और लहसन तेल में डालिये और प्याज लहसन के गुलाबी होने तक भून लीजिये. अब सारी चीजें उपरोक्त तरीके से डालते हुये पालक मगोड़ी की सब्जी बना लीजिये.

समय - 45 मिनिट
4-5 सदस्यों के लिये

Palak Mangodi recipe - Spinach Curry with Mangodi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (3916 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (33)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

reshu jain
hi nishaji, aapki ye reciepi bahut achchi hai mene try kari hai sabko bahut pasand aai..thank u so much...
Mamta
Niha Di, ek baat puchni thi aapse, please bataye ki High BP ke patient ko kaun se fruit-vegetable khane chahiye or kaun se nahi khane chahiye. Please..

निशा: ममता, फ्रूट तो सभी प्रकार के खाये जा सकते हैं, फ्रूट पर नमक लगाकर न खायें क्यों कि हाइ बीपी वालों को नमक कम खाने की सलाह दी जाती है.
Mamta
Hello Nisha Ji, palak main bahut din se dhoond rahi hoon lakin mujhe market me nahi mil raha hai. any way jaise hi milega jaroor banoongi. Is bar aapne recipe likhne me bahut din laga diya, shayad summer vacations chal rahi hai, is liye. any way thanks.