पालक मगोड़ी की सब्जी -Palak Mangodi recipe - Spinach Curry with Mangodi

पौष्टिक पालक की ग्रेवी में दाल की मंगौडी से बनी सब्जी आप सभी को पसंद आयेगी, विशेष रूप से उन्हें जो आप राजस्थानी खाना (Rajasthani Recipes) पसंद करते हैं.
हम पालक के साथ मूंग दाल की मगोड़ी लेकर पालक मंगोड़ी की सब्जी (Moong Dal Mangodi in Spinach Gravy) बना रहे हैं. लेकिन इसे बनाने के लिये, मूंग दाल की मंगोड़ी (moong dal mangodi), चना दाल की मंगोड़ी या उरद मसाला मगोड़ी (Urad Dal Masala Vadi) में से जो आपको पसन्द वह ले सकते हैं.
Read - Palak Mangodi recipe - Spinach Curry with Mangodi Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Mangodi in Palak Gravy
- पालक - 750 ग्राम (एक बन्च)
- चीनी - आधा छोटी चम्मच
- मूंग दाल की मंगोड़ी - 100 ग्राम (एक कप)
- टमाटर - 4 (मीडियम आकार के)
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटा चम्मच
- खड़ा मसाला
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- क्रीम या ताजा मलाई - 2 टेबल स्पून(यदि आप चाहें)
- बेसन - एक टेबल स्पून
- नमक - स्वादानुसार (1 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पुन (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Dal Vadi in Spinach Gravy
पालक के पत्तो से डंडिया हटा कर अलग कर दीजिये. पत्तो के पानी में अच्छी तरह डुबा कर 2 बार धो कर छलनी में या थाली में तिरछा करके रख दीजिये और पालक के पत्ते से पानी निकल जाने दीजिये.
पालक के धुले पत्ते को किसी बर्तन में डालिये, आधा कप पानी और चीनी डाल कर, मध्यम आग पर उबालने के लिये ढककर रख दीजिये, 8-10 मिनिट में पालक उबल जाता है. आग बन्द कर दीजिये.

कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में, मूंग दाल की मंगोड़ी डाल कर मध्यम आग पर हल्की ब्राउन होने तक भून लीजिये, भुनी मगोड़ी को प्याले में निकाल कर अलग रख लीजिये.
कढ़ाई में थोड़ा सा तेल और बेसन डालकर, हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
टमाटर को धोइये, बड़े टुकड़ों में काटिये. हरी मिर्च के डंठल तोड़्कर धो लीजिये, अदरक को छील कर धो लीजिये. सारी चीजो को मिक्सर से पीस लीजिये और प्याले में निकाल कर रख लीजिये.
उबला हुआ पालक ठंडा हो गया है, पालक को मिक्सर में डालिये और पीस लीजिये.
कढ़ाई में 1 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा भुनने पर हल्दी पाउडर डालिये और अब पिसा हुआ टमाटर और मिर्च का मसाला डालिये और लाल मिर्च भी डाल दीजिये, मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. अब मसाले में क्रीम डालिये और 2 मिनिट और भून लीजिये.

भुने मसाले में मगोड़ी, डेड़ कप पानी, भुना हुआ बेसन और नमक डालकर, ढककर, धीमी आग पर पकने दीजिये. मंगोड़ी नरम हो जाने पर पिसा पालक डालिये, अगर पानी कम लग रहा हो तो आवश्यकतानुसार और पानी मिला दीजिये. सब्जी में उबाल आने के बाद 2-3 मिनिट सब्जी को पकने दीजिये. पालक मगोड़ी की सब्जी तैयार है, गैस बन्द कर दीजिये, सब्जी में गरम मसाला और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
पालक मगोड़ी की सब्जी तैयार है. पालक मगोड़ी की सब्जी को प्याले में निकालिये और ऊपर से थोड़ी सी क्रीम डाल कर सजाइये. गरमा गरम पालक मगोड़ी की (Palak Mangodi Curry) सब्जी चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव:
अगर आप प्याज और लहसन डालकर सब्जी बनाना चाहते हैं तब 1-2 छोटी प्याज और 4 - 5 लहसन की कली को छील कर बारीक काट लीजिये, जीरा भूनने के बाद कटी हुई प्याज और लहसन तेल में डालिये और प्याज लहसन के गुलाबी होने तक भून लीजिये. अब सारी चीजें उपरोक्त तरीके से डालते हुये पालक मगोड़ी की सब्जी बना लीजिये.
समय - 45 मिनिट
4-5 सदस्यों के लिये
कमेंट (33)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: शालिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, हां, कटा हुआ पालक भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
Awesome dish...Thank you so much Nisha ji for your tasty dishes...
निशा: रुची जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: धन्यवाद मधुलिका
I'm a big fan of you..mujhe apke explain karne ka tarika bahut hi achha hai...Mujhe ye recipe bhi bahut pasand ayi...aj hi try karta hu..Thanks again
try karta hu...
निशा: हिमांशु जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: तरुन, मेरी रेसिपी बुक नहीं है, मेरी रैसिपी वेबसाइट पर यूट्यूब चैनल पर ही हैं.
Thank You , Nishaji !!!
निशा: गायत्री,बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लकी, जी हां आप सही समझ रहे हैं.
निशा: रितु, आप मगोड़ी को धूप में रखकर और अच्छी तरह सुखा लें तब वह अधिक दिन तक सुरक्षित रहेंगी.
निशा: अर्चना, अवश्य.
please aap kuch vegitable juices and fruit juices par likhengi please specially cucumber juice kaise bana sakte hai ye janana hai. plz plz plz reply.
निशा: जी वर्षा, मैं अवश्य लिखूंगी.
निशा: ममता, इन चीजों के बारे में डिटेल जानकारी मुझे नहीं हैं, ये आप डाक्टर से कन्सल्ट करें तो बेहतर है.
kafi dino baad recipe post kee.