पनीर कोफ्ता माइक्रोवेव में - Paneer Kofta Recipe in Microwave

📅 21 मई 2011 👁 2.8 लाख बार देखी गई 💬 47 कमेंट ★ 3.7 (5099)


गर्मी में गैस के आगे खडे होकर खाना बनाने के बजाय माइक्रोवेव में खाना बनाना अधिक सुविधा जनक है पनीर कोफ्ता माइक्रोवेव में बहुत ही कम तेल में बनाये जा सकते हैं, ये डर भी नहीं कि कोफ्ता तेल में फट कर बिखर जायेंगे, और समय तो कम लगता ही है. तो आइये आज हम माइक्रोवेव में पनीर कोफ्ता बनायें

Read : Paneer Kofta Recipe in Microwave in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Kofta Curry

कोफ्ते के लिये - Ingredients for Paneer Kofta

  • पनीर - 250 ग्राम
  • अरारोट या मैदा - 1-2 चमचा
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 छोटी सी बारीक कटी हुई
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

तरी के लिये - Ingredients for Curry

  • टमाटर - 3-4 मीडियम साइज के
  • हरी मिर्च - 1 - 2
  • अदरक - 1 इंच छोटा टुकड़ा
  • काजू - 15
  • तेल - 1- 2 चमचा
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 1 बड़ी चम्मच (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Paneer Kofta Curry in Microwave

कोफ्ते बनाइये
पनीर को किसी प्याले में डालिये, अरारोट मिलाइये और चिकना आटे जैसा होने तक मैस कीजिये, नमक,धनियां पाउडर, हरी मिर्च और हरा धनियां डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये. कोफ्ते के लिये मिश्रण तैयार हैं.

माइक्रोवेव सेफ ट्रे या प्याले का ढक्कन ले लीजिये और तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. मिश्रण से थोड़ा मिश्रण निकालिये, गोल कीजिये, गोले को ट्रे में रखिये, एक एक करके सारे गोले बनाकर, ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये.

माइक्रोवेव को अधिकतम तापमान पर, 4 मिनिट के लिये सैट कीजिये, कोफ्ते से भरी ट्रे माइक्रोवेव में रखिये और कोफ्ते माइक्रोवेव कीजिये. समय समाप्त होने पर ट्रे को बाहर निकाल लीजिये. कोफ्ते बनकर तैयार हो गये हैं.

तरी बनाइये How to make Curry for Paneer Kofta in Microwave
काजू को आधा घंटे के लिये गरम पानी में भिगो दीजिये.

टमाटर धोइये, बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़िये और धो लीजिये, अदरक छीलिये और धो लीजिये. सारी चीजे और भीगे हुये काजू मिक्सर जार में डालिये और बारीक होने तक पीस लीजिये.

माइक्रोवेव सेफ प्याले में तेल डालिये, तेल में जीरा, हींग, धनियां पाउडर और हल्दी पाउडर डालिये और माइक्रोवेव में अधिकतम तापमान पर 2 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कर लीजिये
समय समाप्त होने पर प्याले को बाहर निकालिये और पिसे हुये मसाले, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला डाल कर मिलाइये और 3 मिनिट के लिये प्याले को ढककर माइक्रोवेव कीजिये.

मसाले माइक्रोवेव होने के बाद, प्याले को बाहर निकालिये, एक कप पानी डालिये और ढककर 3 मिनिट के लिये माइक्रोवेव कीजिये.

समय समाप्त होने पर प्याले को बाहर निकालिये, तरी तैयार तैयार है, तरी में, हरा धनीयां और तैयार मलाई कोफ्ते डाल कर 2 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

माइकोवेव में बने मलाई कोफ्ते (Paneer Kofta Curry in Microwave) तैयार हैं, गरम गरम चपाती या परांठे या चावल के साथ मलाई कोफ्ते परोसिये और खाइये.

सुझाव:
पनीर कोफ्ते (Paneer Kofta Curry in Microwave) के लिये ये काजू की तरी बनाई है, आप अपनी पसन्द के अनुसार और भी तरी जो आप पसन्द करें वह बना सकते हैं. अलग अलग तरी बनाने के लिये निम्न आर्टीकल पढिये
How to make different gravy for curry

माइक्रोवेव के  बजाय गैस पर पनीर कोफ्ता करी कैसे बनायें

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (5099 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (47)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

keilaavinashkaur
nice rescip manu bhuth pasand ha kya app mojhe roj send kar sakte new resicp

निशा: मेरे काम को पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद. आप मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर जाकर नई-नई रेसिपी देख सकते हैं.
sabir ali
lehsun ki chatni
Komal
Mam mere kofte hard ho gye kya reasons ho skte h

निशा: कोमल जी, अरारोट अधिक हो जाने से भी ऎसा होता है.
bhoomi sharma
Nisha jii apki reciepies bahut hi acchi he.... Thankyou for helping me.. Thankyou sooooo much....

निशा: भूमी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
arun saini
mam
how to make pesto sauce
arun saini
mam
microwave how to make french frie recipes
Mukesh
माइक्रोवेव में किस मोड पर पकाना ह। कन्वेक्सन या माइक्रोवेव ।

निशा: मुकेश जी, आप इसे माइक्रोवेव मोड पर ही बना लीजिए.
jyoti pandey
Mujhe microwave or oven me kya fark hi nhi pata ap plz btayegi
निशा: ज्योति जी, माइक्रोवेव में खाना माइक्रोवेव से पकता है, ओवन में खाना इलेक्ट्रिक हीट से पकता है. आप शोप पर जाकर देख सकती है.
priyanka

निशा जी


मैं पहली बार microwave use कर रही हु । मेरा सवाल है की क्या माइक्रोवेव से प्याज को फ्राई कर सकते है , सब्जी बनाने के लिए ।


निशा: प्रियंका जी, माइक्रोवेव में प्याज फ्राई नहीं हो पायेगी लेकिन वह पक जायेगी, माइक्रोवेव में कोई भी चीज बनायें उसके कलर नहीं बदलते या बहुत ही कम बदलते हैं.
anu
mam maximum temperature s apka matlab kya hua pl explain
निशा: अनु, 220 -240 तक जो भी हो सके आप सैट कर सकते हैं.
Niraj
mere pass ifb microwave hai to mai usme malai kofta kase banaoo detail se batana plase
RAJENDRA
how many temperature cook in pannier kofta
please mention
निशा: राजेन्द्र जी, कोफ्ते को अच्छे गरम तेल में डालकर तला जाता है.
Narendra Arya
Kofte ke gole ko microvave krte time faile gaye hai...what to do next time.
निशा: नरेन्द्र जी, पनीर को अरारोट के साथ अच्छी तरह मसल कर चिकना कीजिये, गोले बिलकुल नहीं फटेंगे, धन्यवाद.

Vipin Kamra
At the end of this recipe mistakenly you have mentioned malai kofta instead of paneer kofta as under;
समय समाप्त होने पर प्याले को बाहर निकालिये, तरी तैयार तैयार है, तरी में, हरा धनीयां और तैयार मलाई कोफ्ते डाल कर 2 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

माइकोवेव में बने मलाई कोफ्ते (Paneer Kofta Curry in Microwave) तैयार हैं, गरम गरम चपाती या परांठे या चावल के साथ मलाई कोफ्ते परोसिये और खाइये.
I appreciate your efforts for helping us cook good food especially without onions.

Thanks
sakshi yadav
kya hum panner kofta gas par bna sakte hai kya aap ek achi aurat hain please answer these two question
निशा: साक्षी, जी हां पनीर कोफ्ता गैस पर बनाये जा सकते हैं, धन्यवाद.
mala
nishaji jaisa paneer shops mein milta waisa same tight paneer ghar par kaise banayein?....please bataiye....
निशा: माला, घर में पनीर बनाने का तरीका वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर पनीर कैसे बनायें लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं, दूध को छानने के बाद पनीर को किसी भारी समतल चीज से दबा कर रखने से उसका सारा पानी निकल जाता है और अच्छा पनीर बन कर तैयार होता है.
MAMTA SHARMA
Mam namaste kya bina mava dale bhi kofta bana sakte hain. sirf paneer, aloo, ararote se
निशा: ममता, इस कोफ्ते को हमने पनीर से बनाया है, मावा का यूज बिलकुल नहीं है.
Narender Vashist
Mam namaste plz microvave ki aur reciepes bhi net me dale like naan,tandoori tikka,diffrent type of rice reciepes. Thnx.
निशा: नरेन्द्र, जी हां अवश्य.
gunjan
ye kasuri methi kya hoti hai
निशा: गुन्जन, हरी मेथी के पत्ते सुखा लिये जाते है, सूखी मेथी को ही कसूरी मेथी कहा जाता है.
anju
acchi thi maine banai
riya
aap ki microwave receipies pe adhiktam tapaman pe 4 min. ya kam jyada min. mention kiye rehte he, leking tapaman to conversion mode me select kar sakte hai na.. jo ki bake karne k liye use hota hai...
mere pass microwave, griller with conversion mode wala oven hai..
aapki receipies sari easy hai, lakin tapaman set karte time confusion hota hai...
kya hum microwave mein bhi tapaman set kar sakte hai... plz suggest
निशा: रिया, माइक्रोवेव में तापमान सैट कर सकते हैं, लेकिन हमने माइक्रोवेव के सैट तापमान 100% पर रैसिपी बनाई है, जो कि अधिकतम तापमान होता है, माइक्रोवेव करने के लिये किसी और मोड पर जाने की आवश्यकता नहीं होती.
ritu modi
hi nisha ji mujhe apki sari recipe bahut pasand he could u tell me how to make moong daal halwa in micro wave.
निशा: रितु, मैं कोशिश करूंगी.
Sonia
Mam,
Paneer banane ke liye hum citric acid use kar sakte hai, any harmful effects?
Please reply...:)
निशा: सोनिया, जी हां सीट्रिक एसिड यूज किया जा सकता है, कोई हार्म फुल नहीं है.
mona m
kya paneer white he rhy ga
निशा: माइक्रोवेव में पकाये पनीर कोफ्ता व्हाइट ही रहेंगे.
Rajne
nice mouth watering recipes, mam aap ki recipies simple aur delicious hai.
plz bataiye k kya hum stuffed paneer kofta curry main ararot ki jagha maid dal saktay hai. kya ararot ka kam maida karta hai....plz batayega zarooor.
निशा: अरारोट की जगह आप कार्नफ्लोर ले लें तो अधिक अच्छा है. यदि दोनों न मिलें तो फिर आप मैदा ही प्रयोग कर लें.
nisha
tasty yummy
Reet
Hi ...
I tried dis recipe and its amazinggggggggg......Thanks for puting such wonderful recipes.....::)
priyanka jatia
i like ur recipies simple , easy, fast & tasty
Yogi
Nisha ji, Kya m Paneer kofta microwave m n bna kr kisi or m ni bna skhti hu kya ? mrea pass microwave ni h ....

निशा: योगी, अवश्य बना सकते हैं, मैने यह पनीर कोफ्ता माइक्रोवेव में ही बनाये हैं
riya
hi,. kya kofton ko fry kar sakte hai. ager microvawe nahi kar rahe hai to.
निशा: रिया, कोफ्ते तल कर भी बनाये जा सकते हैं.