गुलाब जल - How to make Gulab Jal at home

📅 16 मई 2011 👁 3 लाख बार देखी गई 💬 83 कमेंट ★ 2.7 (4678)


गुलाब जल (Rose Water) को कई प्रकार के शरबत और खाने में प्रयोग में लाया जाता है. गुलाब का प्रयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है.  गुलाब जल बाजार से लाकर प्रयोग में लाना बड़ा ही आसान है, लेकिन यदि आपके यहां में गुलाब जल उपलब्ध न हो तो आप गुलाब जल, गुलाब के फूलों से अपने घर में बना सकते हैं.

आवश्यक सामान - Ingredients for Gulab Jal - Rose Water

  • गुलाब की पंखड़ी - 1 कप (लगभग 12- 14 फूल)
  • पानी - 2 कप
  • बर्फ - 1 ट्रे

विधि - How to make Rose Water at home

कोई बड़ा बर्तन लीजिये, जिसके अन्दर एक दूसरा बर्तन रखा जा सके और वह अच्छी तरह ढका भी जा सके.

बर्तन में जाली स्टैन्ड रख लीजिये, गुलाब की पंखड़ियाँ बर्तन में डाल दीजिये और पानी भी डाल दीजिये. वह बर्तन जिसमें गुलाब जल इकठ्ठा करना है, वह जाली स्टैन्ड के ऊपर रखिये. बर्तन के ढक्कन को उलटा रख दीजिये ताकि भाप बाहर न निकले बल्कि इससे टकराकर नीचे रखे बर्तन में इकट्ठा होता रहे.

गुलाब पंखड़ी भरे इस बर्तन को गैस पर गरम होने रखिये, पानी गरम होने पर, बर्तन के ढक्कन के ऊपर बर्फ के टुकड़े रखिये, पानी में उबाल आने के बाद, भाप ढक्कन की ओर जाती है और ठंडी होकर, पानी बनकर, अन्दर रखे बर्तन में गिरती है, इस तरह गुलाब जल अन्दर रखे बर्तन में इकठ्ठा होता रहता है. 20 - 25 मिनिट में 1 कप गुलाब जल बर्तन में इकठ्ठा हो जाता है और गुलाब पंखुड़ियों में डाला गया पानी खतम हो जाता है. आग बन्द कर दीजिये.

बर्तन को एकदम ठंडा होने दीजिये, बर्तन के ढक्कन को खोलिये, अन्दर रखे बर्तन में जो पानी इकठ्ठा हुआ है वह आपके हाथों से बना गुलाब जल है. गुलाब जल को किसी साफ सूखी बोटल में भर कर रख लीजिये.

अन्य तरीके
पहले कुकर में एस्प्रेसो काफी बनाने वाला अटैचमेन्ट मिलता था. यदि आपके पास यह अटैचमेन्ट उपलब्ध हो तो कुकर में गुलाब के फूल व पानी डालकर एस्प्रेसो काफी के अटैचमेन्ट पर गीला कपड़ा लपेट कर भी आप गुलाबजल बना सकते हैं

कुकर में सीटी लगाने के स्थान पर रबर की गर्मी से न पिघलने वाली नली लगाकर भी आप गुलाबजल बना सकते हैं. नली को थोड़ा लम्बा रखेंगे और उसके ऊपर गीला कपड़ा लपेट देंगे, नली के दूसरी ओर बर्तन जिसमें गुलाब जल इकठ्ठा करना हो रखेंगे, गुलाब और पानी से निकली भाप ठंडी होकर उस बर्तन में इकठ्ठी हो जायेगी और आपका गुलाबजल (Home made Rose Water) तैयार हो जायेगा.

इस तरह घर में उपलब्ध होने वाले सामान से आप अपना गुलाब जल अपने घर में बना सकते हैं.

सावधानियां:
आप जिस बर्तन में गुलाब पंखुड़िया डाल कर पानी डाल रहे है, ध्यान रहे कि बर्तन में जाली स्टैन्ड से ऊपर बहुत ज्यादा पानी न हो, अन्यथा जाली स्टैन्ड पर रखा बर्तन पानी पर तैरकर अपना बैलेन्स खराब कर सकता है.

How to make Gulab Jal at home video - How to make Gulab Jal at home Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.7 / 5 (4678 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (83)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rachna Chauhan
hi friends. ek smpl tareeka ye b aap try kar sakte haigulab jal banane k liye.10 gulab k taaje phool le aadha ltr pani ko pahle ubal le phir usme aadha chamach nimbu ka ras daal de aur phir ye gulab ki phankudiya daal k 3-5 mnts tak kam aanch par ubalne de.thanda hone par chaan kar glass ki bottle me rakh le uar use kare.thank you.
vikas
lekin ye gulab jal to patti ko pani k saat boil karke banaya gaya hai to is gulabjal me pani v mix hoga to kya ye kharab nahi hoga.
or haa indu garg ji keh rahi pooja ne without water k banaya hai vo eye me use kar sakte hai but divya ji mana kar rahi hai .
nisha ji plz aap bataengi kuch is baare me
thanks in advance

निशा: विकास, गुलाब जल गुलाव पंखड़ियों मे पानी डालकर ही बनाया जाता है, ये खराब नहीं होता.
Yogesh
Gulabjal banana kitna ashan hai...!

apka khub khub dhanywad...

Thanx Nishaji...!
sapna
Thanx Mem

gar mai gulabjal babane ki vidhi batane ke liye
Gyan Prakash S Negi
how prepare gulab gal for marketing perpose
madhusudanganu
thanks nisha didi aap ka mai bada Abharihoo
mu je ye recipe kisi ne nahi batai mereko gulab jal puja me lagta hai
thanks again
poonam
hi pooja ji, ye barni kya hota hai, or dhakan se mala kaise lapeti???kya ap images send kar sakti ho taki samajhne me asani ho, reply me plz.
pammi
kyuki mai working hu to ,maximum time ni hota,mai unmarried hu ,hostel mei maine sara khana banana issi web site ke through sikh,jab maine ghar ja ke khana banya to sab bahut khush or suprise hue,all bcz of u.thanks .

निशा;
पम्मी, धन्यवाद.
pammi
mam,waise market mei kon sa rose water pure milta hain,plz batain.

निशा: पम्मी, आप किसी भी अच्छी कंपनी का रोजवाटर ले सकतीं है जैसे डाबर, पंतजलि योगपीठ, हमदर्द इत्यादि.
pooja
kavita, mene pani ka use nahi kiya balki gulab ki pattiyo ki nami se ye pani collect hua tha or ye hi gulab jal hai
Divya
Pooja, this is not Gulab Jal. It is Gulab Attra. It just give fragrance of Rose and should not be used in eyes.
इन्दु गर्ग
पूजा की तरह मैं भी गुलाब का इत्र बनाती हूँ.इसमें पानी नहीं प्रयोग करते.यह गुलाब का सत् है.आँख में डालिये बेहद अच्छा है.
Monika
Nishaji,

Is any specific type of rose (e.g. desi, hybrid, jungalee) required to make gulab jal? Does it need to be petals of red rose only? can we use any color rose, any type rose? Can fragrant-non fragrant rose be used? When should the rose flower be picked from the plant - just before it starts shading petals or when in full bloom? I've plenty of roses in my home garden. I'm excited to make rose water. Also, please advise what are the uses of rose-water?
Thanks,
Monika

निशा: मोनिका, गुलकन्द और गुलाबजल के लिये देशी या जंगली और खिले हुये लाल गुलाब ही अच्छे रहते हैं. आप के बगीचे में गुलाब हैं यह तो बहुत खुशी की बात है.
गुलाबजल को हम आई ड्रोप में, स्किन केयर के लिये मसाज में, शर्बत आदि में प्रयोग करते हैं.
Monu
Nisha g, plz hame papad ki sabzi banana b sihayaye,

निशा: मोनू, जी हां हम पापड़ की सब्जी बनाना लिखेंगे.
dolly
nishaji apko agra ka petha banana aata hai to please hame bi batayiyega.

निशा: डॉली, जब भी मुझे बाजार में कच्चा पेठा मिला, मैं अवश्य बनाने की कोशिश करूंगी.
kanta rani
thnx nishaji aap bahut acchi hai app ne meri problem minto me solve kardi veri-2 thanx
ekta
nishaji maine pichli garmiyo me aapse khas-khas ke daano se khas -khas ka sharbat bnane ki request ki thi , plzzzz abki garmiyo me to bna kr bta dijiye.
निशा: एकता, खस का शर्बत खस खस के दानों से नहीं बनता. खस और खस खस (post dana) दोनो अलग अलग वस्तुयें हैं. खस खस यानी पोस्त दाना हलवे और सब्जी की ग्रेवी में उपयोग होता है.

खस शरबत जिससे बनाया जाता है वह एक घास होती है जिसकी चटाई, कूलर के पैड आदि बनते हैं. इस घास से अत्तर निकाल कर खस का शर्बत बनता है. इस घास को पानी में डालकर उबाल कर भी इस पानी से खस का शर्बत बनाते हैं.
आजकल खस का अत्तर मुश्किल से मिलता है. एसेंस मिल जाता है और इस एसेंस से भी खस का शर्बत बनाया जाता है. एसेंस से खस का शर्बत बनाने की विधि मैं दो दिन में लिखने की कोशिश करूंगी
kavita
hi pooja, excellent idea please tell me ki apne is vidhi mein pani ka use bilkul nahi kiya, sham ko jo rose water collect hua barni mein, kya woh sara tej dhoop ke karan gulab phoolon se nikla, kindly elaborate your method
pooja sharma
bahut aacha idea hai nishaji, waise mene ek or vidhi se banaya tha( ek glass ki barni mai gulab ki mala uske dhakkan ke sath bandh kar latka di or barni ko tez dhoop mai rakh diya syam ko barni me kafi sara rose water collect ho gaya.)but sara din laga.aapke vidhi se zaldi ban jayega.thanks,mysore pak bhi sikaye plz.
manisha
thanks nishaji for this easy recipe. nishaji yeh gulab jal kitne din kharab nahi hoga? ise refrigerator main store karna hain na?
निशा: मनीषा, ये गुलाब जल तो महीनों खराब नहीं होता. फ्रिज में रखना आवश्यक नहीं लेकिन रखें तो अच्छा है.
shalini
Good idea nishaji ,without chemical components.

निशा: शालिनी, गुलाब जल सिर्फ गुलाब का डिस्टिल्ड वाटर होता है.