गुलाब जल - How to make Gulab Jal at home

📅 16 मई 2011 👁 3 लाख बार देखी गई 💬 83 कमेंट ★ 2.7 (4678)


गुलाब जल (Rose Water) को कई प्रकार के शरबत और खाने में प्रयोग में लाया जाता है. गुलाब का प्रयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है.  गुलाब जल बाजार से लाकर प्रयोग में लाना बड़ा ही आसान है, लेकिन यदि आपके यहां में गुलाब जल उपलब्ध न हो तो आप गुलाब जल, गुलाब के फूलों से अपने घर में बना सकते हैं.

आवश्यक सामान - Ingredients for Gulab Jal - Rose Water

  • गुलाब की पंखड़ी - 1 कप (लगभग 12- 14 फूल)
  • पानी - 2 कप
  • बर्फ - 1 ट्रे

विधि - How to make Rose Water at home

कोई बड़ा बर्तन लीजिये, जिसके अन्दर एक दूसरा बर्तन रखा जा सके और वह अच्छी तरह ढका भी जा सके.

बर्तन में जाली स्टैन्ड रख लीजिये, गुलाब की पंखड़ियाँ बर्तन में डाल दीजिये और पानी भी डाल दीजिये. वह बर्तन जिसमें गुलाब जल इकठ्ठा करना है, वह जाली स्टैन्ड के ऊपर रखिये. बर्तन के ढक्कन को उलटा रख दीजिये ताकि भाप बाहर न निकले बल्कि इससे टकराकर नीचे रखे बर्तन में इकट्ठा होता रहे.

गुलाब पंखड़ी भरे इस बर्तन को गैस पर गरम होने रखिये, पानी गरम होने पर, बर्तन के ढक्कन के ऊपर बर्फ के टुकड़े रखिये, पानी में उबाल आने के बाद, भाप ढक्कन की ओर जाती है और ठंडी होकर, पानी बनकर, अन्दर रखे बर्तन में गिरती है, इस तरह गुलाब जल अन्दर रखे बर्तन में इकठ्ठा होता रहता है. 20 - 25 मिनिट में 1 कप गुलाब जल बर्तन में इकठ्ठा हो जाता है और गुलाब पंखुड़ियों में डाला गया पानी खतम हो जाता है. आग बन्द कर दीजिये.

बर्तन को एकदम ठंडा होने दीजिये, बर्तन के ढक्कन को खोलिये, अन्दर रखे बर्तन में जो पानी इकठ्ठा हुआ है वह आपके हाथों से बना गुलाब जल है. गुलाब जल को किसी साफ सूखी बोटल में भर कर रख लीजिये.

अन्य तरीके
पहले कुकर में एस्प्रेसो काफी बनाने वाला अटैचमेन्ट मिलता था. यदि आपके पास यह अटैचमेन्ट उपलब्ध हो तो कुकर में गुलाब के फूल व पानी डालकर एस्प्रेसो काफी के अटैचमेन्ट पर गीला कपड़ा लपेट कर भी आप गुलाबजल बना सकते हैं

कुकर में सीटी लगाने के स्थान पर रबर की गर्मी से न पिघलने वाली नली लगाकर भी आप गुलाबजल बना सकते हैं. नली को थोड़ा लम्बा रखेंगे और उसके ऊपर गीला कपड़ा लपेट देंगे, नली के दूसरी ओर बर्तन जिसमें गुलाब जल इकठ्ठा करना हो रखेंगे, गुलाब और पानी से निकली भाप ठंडी होकर उस बर्तन में इकठ्ठी हो जायेगी और आपका गुलाबजल (Home made Rose Water) तैयार हो जायेगा.

इस तरह घर में उपलब्ध होने वाले सामान से आप अपना गुलाब जल अपने घर में बना सकते हैं.

सावधानियां:
आप जिस बर्तन में गुलाब पंखुड़िया डाल कर पानी डाल रहे है, ध्यान रहे कि बर्तन में जाली स्टैन्ड से ऊपर बहुत ज्यादा पानी न हो, अन्यथा जाली स्टैन्ड पर रखा बर्तन पानी पर तैरकर अपना बैलेन्स खराब कर सकता है.

How to make Gulab Jal at home video - How to make Gulab Jal at home Video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.7 / 5 (4678 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (83)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kailash kumar
बहोत ही आसान है ओर मे जानना चाहता हु की गुलाब ताजा ही होना चाहिएँ,
NishaMadhulika
कैलाश जी, ताजा गुलाब ही आवश्यक होते हैं.
Indu
Mam agar apko goddess of cooking ya fir goddess of kitchen kaha jaye to bhi bahot kam hi hai ye tareef.
NishaMadhulika
इंदू जी, ये आपका प्यार है जो आप इतना अधिक सम्मान मुझे दे रही हैं. आपके इस प्यार और सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Rakesh Kumar
gulab se labha kaise hota hai eske share mai hamko bhatana hai or gulab kae fulu ka kaha bheja jata hai
nizamuddin
Please method n formula for rosewater
Bhagirathi Devi
गुलाब जल को पीने से भी लाभ होगा
bhawna
kya hm bjar me milne vala jo hm skin k liye use krte h vo hm kisi recipe me b use kr skte h plzz btayiye..
निशा: भावना जी हां वह गुलाब जल रेसिपी में यूज कर सकते हैं.
geetanjali
dabur gulabari ka gulab jal khane (mithai banane me) use kar sakte hai kya?
निशा: गीतान्जली जी, अवश्य यूज कीजिये.
vipinkumar
user id parpt
Devendra Varma
Mam Bande Matram
Man App aise hi idea Hame Hamari Mail per bhejte rahe taki hame bhi kuchh jankari mile
Thanks
poonam khurana
nisha mam mujhe mandir se dark red roses ki bahut bari mala mili kya aap bata sakti hai ki mai usko kese use karu like sharbat jam ya kuch or jo garmio mein use ho sake.
निशा: पूनम जी, उससे गुलाब शरबत, गुलाब जल और उसे पीस कर मुंह हाथ पर मल कर यूज कर सकती हैं.
jannat
Plz mujhe thora detail me samjhaye ye rarika mujhe samajh me nhi aaya ya fir koi aur tarika bataye
chamanjot kaur bairagi
hello nisha ji aap ki recipes bht achi hoti hai .aur hame ghar par baithe hi asani se new dishes bna skte hai

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
pinki patwa
Mem please kam umra mein hi baal safed ho gye h koi gharelu upaya btaye
निशा: पिंकी जी, आंवला किसी भी रूप में रोजाना खायें और बाल धोने के लिये भी आंवला- सिकाकाई पाउडर यूज करें, इससे फायदा होता है.
anil kumar
Sir mujhe gulag ke oil nikalne method bataye or mini plant kitane price ka hoga
zeenat afreen
hello mam
mai ne gulab jal banya tha
is ka method bata deti hun -
mai ne pressure cooker me 1 bhari cup seedha rakh diya aur us ke upar katora . phir gulab aur pani cooker me dal diya
cooker ke uper ek plate rakh di jisme ice rakhi ja sake 20 -25 minute bad mera gulab jal ban kar tyyar ho gaya
*kaisa laga idea. best na*
ghar pe bhi sab log tareef kar rahe the
mam main 9th me hu aur aap ki website dekh kar main kafi kuch try karti rahti hu
thank you so much
zeenat afreen
hello mam !
mere pas ye stand nahi hai
kya is ki jagah koi doosri chees use sakti hain ?
! reply soon mam !
because abhi mere pas flowers available hain
निशा: जीनत जी, कोई भी बर्तन जो आपके घर में है, लिया जा सकता है,उसके अन्दर गुलाबजल गिरने के लिये बर्तन तो रखना ही होगा और ऊपर ढक्कन जिसमें बर्फ रखी जा सके एसा कुछ लेना होगा, ट्राई और बताइये कि गुलाब जल कैसा बना.
govind mahor
Ji mam kya ice k tukdo ki jagha ulte dhakkan par pani v rakh sakte hai kya ?
Suresh Kumar
Thanks for rose water

निशा: सुरेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
heena
Hi nisha ji your website is very useful for every woman.

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
my name is suhas

Aap ne sikhaya bahot accha but kya aap muze perfuim banane ke liye kis chijo ki jarurat hoti he bata sakte ho pls tell me 


निशा: सुहास जी, ये वेबसाइट खाने की है, मुझे परफ्य़ूम बनाने नहीं आते.
poonam kumari

nisha ji mujhe please pimple or acne remove karne ke tips bta dijiye please i request you


hemant
Thanx for make gulaab jal.
I request to u pls tell me.
If i use to gulaab jal of jaali stand.
I use in my eyes.
Pls suggests me can i use this in my eyes.
निशा: हेमन्त जी, गुलाव जल जो अन्दर रखे हुये बर्तन में इकठठा हो रहा है, वह आप आंखों में डाल सकते हैं.
anwar
gulab se extract banane ka tariqa kya hai?
priyanka
gulab jal banane k ek aur tarika hai . 1 kanch ka transparent jar le dhakan wala. Dhage me 7 ya 8 gulab k phul pirokar us jar me latka de aur jar k base aur thread me 5 cm ka distance chod kar thread koo bottle k neck par ghuma de aur dhakan tight band kar de jisse usme hawa na ja sake. Ab is jar ko tej dhup me rakh dethode dino k liye. Sara gulab jal niche ikatha ho jayega. Dhayan rahe jaq raf ho aur phul bhi dhule ho aur hath bhi
Deepak saini
nisha Ji kuch log gulab ko ubalkar pani chhan late h. kya ye gulab JAL bhi upyogi hota h
निशा: दीपक जी, इस तरह के गुलाबजल को आप उसी समय यूज कर सकते हैं. गुलाबजल जो भाप बनाकर उसे ठंडा करके बनाया जाता है उसे आप कितने ही दिन तक रख सकते हैंं.
afzal quraishi
nisha ji mere chehre me bunda bunda jaisa gahra ho gya hai to ise bharne ke liye kuchh bataiye koi bataya tha ki gulab jal aur nimbu lagao usse bhar jaiga aur gora bhi ho jaiga kya aisa karne se aisa hota plz help me nisha ji
निशा: अफजल जी, ये तो सच है कि वहां का कालापन खतम हो जाय तो वे चहरे पर दिखाइ नही देंगे, इसके लिये बाजार में eraser cream आती है, उसे लगायें उससे ये काफी हद तक कम हो जाते हैं, घर में संतरे के छिलके का पेस्ट बना कर रख लें उससे चेहरे को साफ कर सकते हैं, अनन्नास के जूस, खीरे टमाटे के जूस से भी चहरा साफ किया जा सकता है.
Yatharth bhavsar
Nisha ji recipe bhut achi hai lekin kya aap mujhe perfume banane ka tarika bata sakti hai
sarika
Nisha ji amle ka tel ghar par kaise bana sakte hain.
निशा: सारिका जी, आंवले के पेस्ट को या जूस को तिल या नारियल के तेल में पकाते हैं और जूस खतम होने तक उसे पकाना होता है इसके बाद उसे छान कर ठंडा करके बोटल में भर कर रख लीजिये.
हेमन्त
निशा जी, मैं बहुत अाभारी रहुँगा अापका, अगर अाप उपर दिये गयी शञ्काअों का समाधान दें ।
धन्यवाद ।
हेमन्त
निशा जी, प्रणाम।। अौर बहुत बहुत धन्यवाद
कुछ प्रश्न है - कृपया समाधान किजीये -
१। क्या गुलाब जल अौर गुलाब अर्क एक ही होते हैं ?
२। क्या इसी तरह अन्य जड़ी-बुटीयों जैसे - तुलसी, धनिया, किसी की जड़ इत्यादि का अर्क निकाल सकते है ?
३। क्या घृत-कुमारी/ग्वार-पाठा का अर्क इस विधी से निकाल सकते हैं ?
निशा: हेमन्त जी प्रणाम.