गुलाब जल - How to make Gulab Jal at home

गुलाब जल (Rose Water) को कई प्रकार के शरबत और खाने में प्रयोग में लाया जाता है. गुलाब का प्रयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है. गुलाब जल बाजार से लाकर प्रयोग में लाना बड़ा ही आसान है, लेकिन यदि आपके यहां में गुलाब जल उपलब्ध न हो तो आप गुलाब जल, गुलाब के फूलों से अपने घर में बना सकते हैं.
आवश्यक सामान - Ingredients for Gulab Jal - Rose Water
- गुलाब की पंखड़ी - 1 कप (लगभग 12- 14 फूल)
- पानी - 2 कप
- बर्फ - 1 ट्रे
विधि - How to make Rose Water at home
कोई बड़ा बर्तन लीजिये, जिसके अन्दर एक दूसरा बर्तन रखा जा सके और वह अच्छी तरह ढका भी जा सके.
बर्तन में जाली स्टैन्ड रख लीजिये, गुलाब की पंखड़ियाँ बर्तन में डाल दीजिये और पानी भी डाल दीजिये. वह बर्तन जिसमें गुलाब जल इकठ्ठा करना है, वह जाली स्टैन्ड के ऊपर रखिये. बर्तन के ढक्कन को उलटा रख दीजिये ताकि भाप बाहर न निकले बल्कि इससे टकराकर नीचे रखे बर्तन में इकट्ठा होता रहे.
गुलाब पंखड़ी भरे इस बर्तन को गैस पर गरम होने रखिये, पानी गरम होने पर, बर्तन के ढक्कन के ऊपर बर्फ के टुकड़े रखिये, पानी में उबाल आने के बाद, भाप ढक्कन की ओर जाती है और ठंडी होकर, पानी बनकर, अन्दर रखे बर्तन में गिरती है, इस तरह गुलाब जल अन्दर रखे बर्तन में इकठ्ठा होता रहता है. 20 - 25 मिनिट में 1 कप गुलाब जल बर्तन में इकठ्ठा हो जाता है और गुलाब पंखुड़ियों में डाला गया पानी खतम हो जाता है. आग बन्द कर दीजिये.
बर्तन को एकदम ठंडा होने दीजिये, बर्तन के ढक्कन को खोलिये, अन्दर रखे बर्तन में जो पानी इकठ्ठा हुआ है वह आपके हाथों से बना गुलाब जल है. गुलाब जल को किसी साफ सूखी बोटल में भर कर रख लीजिये.
अन्य तरीके
पहले कुकर में एस्प्रेसो काफी बनाने वाला अटैचमेन्ट मिलता था. यदि आपके पास यह अटैचमेन्ट उपलब्ध हो तो कुकर में गुलाब के फूल व पानी डालकर एस्प्रेसो काफी के अटैचमेन्ट पर गीला कपड़ा लपेट कर भी आप गुलाबजल बना सकते हैं
कुकर में सीटी लगाने के स्थान पर रबर की गर्मी से न पिघलने वाली नली लगाकर भी आप गुलाबजल बना सकते हैं. नली को थोड़ा लम्बा रखेंगे और उसके ऊपर गीला कपड़ा लपेट देंगे, नली के दूसरी ओर बर्तन जिसमें गुलाब जल इकठ्ठा करना हो रखेंगे, गुलाब और पानी से निकली भाप ठंडी होकर उस बर्तन में इकठ्ठी हो जायेगी और आपका गुलाबजल (Home made Rose Water) तैयार हो जायेगा.
इस तरह घर में उपलब्ध होने वाले सामान से आप अपना गुलाब जल अपने घर में बना सकते हैं.
सावधानियां:
आप जिस बर्तन में गुलाब पंखुड़िया डाल कर पानी डाल रहे है, ध्यान रहे कि बर्तन में जाली स्टैन्ड से ऊपर बहुत ज्यादा पानी न हो, अन्यथा जाली स्टैन्ड पर रखा बर्तन पानी पर तैरकर अपना बैलेन्स खराब कर सकता है.
How to make Gulab Jal at home video - How to make Gulab Jal at home Video
कमेंट (83)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: तरनी जी, रोज वाटर ताजा पंखुड़ियों से ही बनाया जाता है.
निशा: विपिन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विपिन जी, इस तरह गुलाब जल नहीं बनता, गुलाब जल को मुंह पर लगाकर, थोड़ी देर रखिये, स्किन पर चमक आ जाती है, गुलाब जल को किसी भी मिठाई में डालकर खुशबू दी जा सकती है, गुलाब जल में काटन भिगो कर आंखों पर रखने से आंखों की थकान दूर होती आंखों में चमक आती है.
मैने एक गलति कि, बिच मे ध्यान नहि दिया, कुकर ढककर छोड् दिया और अन्तमे ये नतिजा मिला। ईसलिये औोर लोग ये गलति ना दुहरायें ।
धन्बाद!
निशा: जय गुलाब जल को क्रीम में मिलाकर मुंह पर मसाज करने के काम लिया जा सकता है.
निशा: शिवांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका, ये गुलाब जल बनाने का ये तरीका बिलकुल सही नहीं है.
Nisha: Vishki, Thanks and welcome.
निशा: DS, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ममता, रोज वाटर का नेचुरल कलर तो यही होता है, रोज वाटर में गुलाब की नेचुरल खुशबू होती है, लेकिन बाजार में अलग से कलर और खुशबू डाले जाते हैं.
निशा: ममता, गुलाब जल तो सफेद ही होता है, इसको कलर करने की क्या आवश्यकता है.
निशा: ममता, रोज वाटर को बिना फ्रिज के ही रखिये, वह 6 महिने तक भी खराब नहीं होना चाहिये.
In the morning apply ur own saliva yes u red right ur own saliva around ur undr eye dark circes n massage gently til it absorbs completely.... coz r saliva hv al " Aushidhi" dat v hv eaten whole day n in morng it converts into d most best medicine on dis earth wch z avlble free of cost.
FOR PPLE WHO R OVRWEIGHT : Whnvr u r thirsty drink ur water in a" Aalthi Palthi position" n drink it sip by sip jus lyk u hv ur tea...
FOR PPLE WHO HV HAIR FALL, DANDRUFF,THINNING,GREYING HAIR PROBLEM : Keep curd in any copper utensil only for max 4-5 days till it turns green. Thn massage it gently in ur scalp till half an hr or til ur fingers starts paining thn aftr 1 hr wash wid Shikakai shampoo . Homemade shampoo... Its vry easy 2 mk jus boil water n put Aanwla,Shikakai, Neem leaves, Ritha, Brahmi, Baalchad ( Easily avlble in any typical" Pansari" shop) in it n sieve d water n use it as a shampoo . And whnver u oiled ur hair mix lemon juice in curd n use it as a shampoo coz it il remove oil from ur hair n ur hair il shine lyk a mirror w/o using any chemical shampoo or conditioner wch z easily avlble in any mkt nearby u but not @ al gud 4 ur hair.
FOR ANY KIND OF SKIN PROBLEM : Same method DAILY massage ur own morng saliva only on the affected part gently till its completey absorbs..
FOR WEAK EYE SIGHT : Apply ur own morng saliva only jus lyk u put kajal in ur eyes wid d help of ur finger...Empty stomach only... Results vary from person 2 person depending hw weak ue eye sight is ? It cn tk months or year but u il hv 6/6 eye sight 4 sure 1 day...
And last but not the least if u think wat rubbish who put saliva into eyes n all n think me m sum kind of person who wnts 2 fool pple n dont wanna blve me thn simply log on " RAJIVDIXIT.IN " n face the truth n cure about urslf... Till thn bye...
निशा: किंजल मैं अभी खाने के बारे में ही लिखती हूँ.
निशा: किरन, मैं गुलकन्द बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सर्बजीत, अगर आइस पहले खतम हो जाये तो आप और आइस रख सकते हैं, क्यों कि पानी ठंडा होकर ही बर्तन में इकठ्ठा होगा. बर्तन में पानी बचा है तो कोई बात नही, लेकिन अगर आप और गुलाब जल बनाना चाहते हैं तो प्रोसेस रिपीट कर सकते हैं.
निशा: आरती, जी हां उनसे गुलकन्द बनाया जा सकता है, गुलाब का शर्बत बना सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: दीपिका. 2 लीटर पानी से 1 लीटर गुलाब जल बन जाना चाहिये.
maine apke bataye anusar gulab jal banaya. yah bhut aasan tha .maine kareeb 1ltr gulab jal banaya aur isme gulab ki acchi mahak bhi aa rhi hai.ghar me sabne meri tarif ki.meri tarf se apko firse thanx.
निशा:दिया, बहुत बहुत धन्यवाद, मुझे बहुत अच्छा लगा.
thanks
veena rawat
निशा: बीना आप अपने खाने में फल और सलाद की मात्रा बड़ाइये, गाजर जूस, आंवला जूस, संतरा जूस लीजिये, दिन में 8-10 गिलास पानी पीजिये, रात को सोते समय आलमन्ड ओइल या किसी मिल्क क्रीम से आंखों के नीचे मसाज करें, खीरे की जूस से भीगी हुई काटन, आखों पर रखकर 15 मिनिट रैस्ट कर लें, 1-2 माह के अन्दर आंखें एकदम अच्छी हो जायेंगी, अपने अनुभव हमें अवश्य बताइये.