भरवां पनीर कोफ्ता - Stuffed Paneer Kofta Curry - Stuffed Cheese Balls Recipe

📅 10 मई 2011 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 85 कमेंट ★ 4.1 (5714)


पनीर भरवां कोफ्ता (Stuffed Paneer Koftas) आप शाम को खाने से पहले स्टार्टर के रूप में भी खा सकते हैं और भरवां पनीर कोफ्ता करी (Stuffed Cheese Balls Curry) भी बना सकते हैं. दोनों तरह से आपको यह बेहद पसंद आयेंगे.

पनीर कोफ्ते में भरने के लिये आप उबले आलू के स्थान पर उबला हुआ पालक, कद्दूकस किया हुआ फूल गोभी, छोटे छोटे टुकडे की हुई बीन्स, कद्दू कस किया हुआ बन्द गोभी या जो भी मन चाहे सब्जियां भर कर बना सकते हैं.

Read - Stuffed Paneer Kofta Curry - Stuffed Cheese Balls Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Paneer Koftas

कोफ्ता (Stuffed Cheese Balls) बनाने के लिये

  • पनीर - 300 ग्राम
  • अरारोट - 4 टेबल स्पून
  • आलू - 2-3 उबले हुये
  • नमक -  स्वादानुसार (आधा छोटी )
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 /2 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1 चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • तेल - कोफ्ता तलने के लिये

तरी बनाने के लिये

  • टमाटर - 4 - 5 मध्यम आकार के
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • क्रीम - 100 ग्राम (1/2 कप)
  • लाल मिर्च - 2 पिंच
  • नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Stuffed Cheese Balls Curry

कोफ्ता बनाइये - Stuffed Paneer Kofta
पनीर में अरारोट और आधा छोटी चम्मच नमक डालिये, अच्छी तरह मसल मसल कर पनीर को चिकना और मुलायम कर लीजिये.

आलू छीलिये, एकदम बारीक तोड़िये, नमक, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर और अमचूर पाउडर डाल कर मिला कर, बारीक और आटे की तरह गूथ कर तैयार कर लीजिये.

पनीर के मिश्रण से 12- 14 गोले बराबर के बना लीजिये. आलू के मिश्रण से भी उतने ही गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.

पनीर के एक गोले को लेकर हथेली पर रखिये, चपटा कीजिये, आलू का एक गोला उठाइये और पनीर के चपटे किये गोले के ऊपर रखिये, पनीर को चारों ओर से उठाकर, आलू के गोले को बन्द करते हुये गोल कर लीजिये, इसी तरह सारे पनीर के गोले, में आलू के गोले भर कर तैयार करके प्लेट में लगा लीजिये. तैयार गोले सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये फ्रिज में रख दीजिये.

कोफ्ता तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल पर्याप्त गरम होने पर 4-5 कोफ्ता गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, निकाल कर प्लेट में रखिये, सारे कोफ्ता इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.

  • भरवां पनीर (Stuffed Cheese Balls) के कोफ्ते तैयार हैं.  आप इन्हें स्टार्टर के रूप में परोस सकते हैं

तरी बनाइये - Gravy for Stuffed Paneer Kofta
टमाटर धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च को डंठल तोड़ कर धो लीजिये, अदरक को छील कर धो लीजिये और टुकड़े कर लीजिये, सारी चीजें मिक्सर में डालकर बारीक मसाला पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा हल्का ब्राउन होने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये, मसाला हल्का सा ही भूनने पर टमाटर का पिसा मसाला और लाल मिर्च डालिये और 2 -3 मिनिट तक या टमाटर के पकने तक भूनिये, अब क्रीम डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाला के ऊपर तेल न आ जाय.

भुने मसाले में 2 कप पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं उसके अनुसार पानी, नमक और गरम मसाला डालिये. तरी में उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक पकने दीजिये, तरी बन चूकी है, तरी में कोफ्ता डाल कर ढक दीजिये.

पनीर भरवां कोफ्ता सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डाल कर सजाइये. पनीर भरवां कोफ्ते सब्जी के साथ चपाती, नान, परांठे या चावल परोसिये और खाइये.

पाउडर गरम मसाला की जगह साबुत गरम मसाला दरदरा कूट कर डालें तो ताजा कुटे गरम मसाले का स्वाद बहुत ही लाजबाब होता है.

भरवां पनीर कोफ्ता करी को आप कई तरह की ग्रेवी में बना सकते हैं. पढिये.
How to make various Gravy for Stuffed Paneer Kofta


भरवां पनीर कोफ्ता (Stuffed Cheese Balls) हरे धनिये की चटनी (Coriander Chutney) के साथ आप खाने से पहले स्टार्टर के रूप में या शाम के नाश्ते में भी परोस सकतीं है.

सुझाव

  • पनीर कोफ्ते बनाने के लिये पनीर में अरारोट डाल कर, अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना कर लीजिये.
  • पनीर में अरारोट कम होने पर कोफ्ते तेल में फट सकते हैं.
  • कोफ्ते तलते समय तेल पर्याप्त गरम होना चाहिये, इन्हें धीमी आग में मत तलिये.  कम गरम तेल में कोफ्ते डालने से वे फटकर तेल में फट सकते हैं.
  • तरी में कोफ्ता डालने के बाद तरी को उबालें नहीं ढक कर रख दीजिये, अगर अब तरी को उबालेंगे तब कोफ्ते ज्यादा मुलायम हो कर टूट सकते हैं.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (5714 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (85)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ravi jain
mam plz share kaju kari(in white gravy) recipe
निशा: रवि, मैं कोशिश करूंगी.
Ruby
Hi Nisha ji...
please let me know the recipe of naan khtai which can be made in Microwave ASAP..plz plz plz....kuch to bataiye..mere hubby ko bahut pasand hai naan khatai....please do something.
thanks
निशा: रूबी, नानखताई की रैसिपी वेवसाइट पर पहले से उपलब्ध है, वेवसाइट के होम पेज पर रैसिपी का नाम लिखकर रैसिपी सर्च की जा सकती है. नानखताई से रिलेटेड सवाल रैसिपी पर ही लिखेंगी तो मुझे जवाब देने में आसानी होगी.
Kavita
hello nishaji,
kay hum stuffed kofta bhi microwave me bana skte hai paneer kofta ki tarah?
निशा: कविता, जी हां भरवां कोफ्ता भी माइक्रोवेव में बनाये जा सकते हैं.
mamta sen
nisha ji me apki bahut badi fen hu .
apki website par mene kai tarha ki recipe banana sikhi he.
par aaj me aap se puchna chahti hu ki ye ararot kiya hota he?

निशा: ममता, अरारोट (arrowroot powder) स्टार्च पाउडर जैसा है जो कि एरोरूट से बनता है. आम तौर पर यह किराना स्टोर्स में मिल जाता है. यह आसानी से पचने वाला होता है, इसे पकाने के लिये कार्नस्टार्च की अपेक्षा कम तापमान की आवश्यकता होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें ग्लूटोन बिल्कुल भी नहीं होता.
Ruby
Hi Nisha ji,
H R U, please let me know the recipe of naan khtai which can be made in Microwave only. thanks
निशा: रूबी, माइक्रोवेव में बनी नानखाताई का स्वाद थोड़ा अलग होता है, मैं बहुत जल्द इन्हें लिखने की कोशिश करूंगी
Rekha jain
Thanx nishaji aapki loki ki kofta curry meine banayi and its awesome pahle bahot baar try kiya but achchi ban hi nahi rahi thi but aapne jo tarika bataya us tarah se banaya or wo bahot achi bani thanx once again.
nisha
hello nisha g....kya stuffed cheese kofta curry me onion ni daal skte..???mtlb masala to onion nd tomato ka hi bnta h na..???
निशा: निशा, जी हां ग्रेवी में ओनियन डाली जा सकती है.
deepa
nisha ji ye cream kaise banate hai pls hame batayengi aap
निशा: दीपा, क्रीम कच्चे दूध को फैंट कर बनाई जाती है, दूध के ऊपर जो झाग आते हैं उन्हैं निकाल कर इकठ्ठा कर लेते हैं वही क्रीम है.
shweta
nisha ji ararot ki jagah or kya use kr skte hai
.
निशा: श्वेता, कार्न फ्लोर भी यूज किया जा सकता है.
Pooja
Nisha ji, agar hum paneer mein aloo bharne ke baad unhe besan ke dhol mein lapet kar oil mein tale, to kya achha taste aayega ya nahi pls mujhe bata dijiye.

निशा: पूजा, आप बनाइये इस तरह भी कोफ्ता अच्छे बनेंगे.
pooja bhatnagar
Nisha ji thanks a lot for making easy cooking method by best receipes, nisha ji agar isme garling and onion bhi use karna ho to kitna aur kab use karna hoga plssssssssssss tell me.

निशा: पूजा, 1 प्याज और 3-4 लहसन की कली को बारीक काट कर, जीरा भुनने के बाद डालिये और हल्का गुलाबी होने तक भून लीजिये, बाकी सारे मसाले इसी प्रकार क्रम से डालकर सब्जी बनाइये, धन्यबाद.
pooja bhatnagar
Nisha ji thanks a lot for making easy cooking method by best receipes, nisha ji agar isme garling and onion bhi use karna ho to kitna aur kab use karna hoga plssssssssssss tell me.

pinki
Hi nisha ji,

filling ke leya dry fruits bhe use kar sakta hai?

निशा: पिंकी, पनीर में अपने मनपसन्द के ड्राई फ्रूट डाल सकते हैं.
Ana
Hi nisha ji,
meri shadi kuch din pahle hui hai.mai UK me rahti hoon,mujhe jyada khana banana nahi ata tha lekin aapki site se recipe dekha kar kai dish try kar chuki hoon.sabko bahut pasand aati hai :)..aaj panner recipe try karoongi..Thanks for a wonderful site.
sonal
how to make mix veg (mix sabzi ki chatpati sabzi)pls share the recipe..
amrita
निशा दीदी अरारोट के अलावा कुछ और मिला सकते हैं.

निशा:
अम्रिता, कार्न फ्लोर या मैदा भी डाल सकते हैं.
अनु गुप्ता
हैलो निशा जी, कल रात डिनर में मैंने ये रेसिपी ट्राई की. सचमुच सबको बहुत पसंद आई। बहुत-बहुत अच्छी बनी थी सब्जी। लेकिन निशा जी मुझे आपसे शिकायत है, मैं पहले भी कई बार आपसे रिक्वेस्ट कर चुकी हूं कि प्लीज़ केक आइसिंग पर कुछ बता दीजिए। पर आपने अब तक केक आइसिंग पर कुछ नहीं लिखा है। और कितना इंतज़ार करवाएंगी आप ??
Meenakshi Dhyani
Hi Nisha Ji,
Thank you for your Recipe.Maine Stuffed Paneer Kofta Try Kara Par mera paneer itna soft nahi hua to maine yeh recipe ulti kar di yani kofte ke andar paneer or bahar aloo. Mere Kuch Kofte fat gaye kyon. Pls reply.

निशा: मीनाक्षी, ठंडे तेल में कोफ्ते तलने से या आलू में आपने अरारोट या कार्न फ्लोर यानि कि बाइन्डर का प्रयोग कम किया हो, तो कोफ्ते फट सकते हैं.
Rajeev Sharma
Hello Nisha ji, Thankyou for this useful website... being a male this was so tough for me to make food...but u made it so easy that i could not stop myself and i tried many dishes by your instruction.... now i proud to be a good cook....thanks a lot,
"wish you the best"
-Rajeev Sharma
IT Manager, Bareilly

निशा: राजीव, धन्यवाद.
bobby
Dear Nishaji,

I learn lot from you... mane parso 1st tym icecream banae... will try to make more on weekends.
Thanks
God bless
manisha
nishaji thanks for your website this is so useful i cant say in words.
PRIYANKA
HI NISHA JI, THANKS FOR ALL RECIPES.AB MAIN NEW RECIPES BANA KR HUSBAND KO KHELA SEKTE HON THANKS AGAIN
anju
what is corn starch?? ur recipes are really good n easy to make.

निशा: अन्जू, ये कार्न का स्टार्च है, जो बाइन्डर का काम करता है, किराना स्टोर पर ये आसानी से मिल जाता है.
darshna
ararot kya hota hai?aur kaha asani se mil paega.

निशा: दर्शना, अरारोट कार्न स्टार्च जैसा होता है और आमतौर पर यह एशियन स्टोर्स या किराना दुकान पर मिल जाता है. यदि न मिले तो इसकी जगह कार्न स्टार्च भी प्रयोग किया जा सकता है.
Neha
Greetings for the new year Nisha Ji!!!! I made the eggless chocolate cake in pressure cooker on Jan 1, 2012 and it was so yummy...the guests appreciated it so much that I was thrilled...credit goes to you!!!! Encouraged by this, I am ready to make Stuffed Paneer Kofta Curry and I think this dish will also attract attentions. Please tell me whether home made paneer can be used for his dish???
Thank you!!!!
Once again Happy New Year to you!!!

निशा: नेहा, आपको भी नये साल की शुभकामनायें. आप घर के पनीर से स्टफ्ड पनीर बना सकती हैं.
sushma
ap ko angel ho ji kitni acchi acchi dishes ap humare sath share karte ho thanx
gayatri khandelwal
good morning mam mujhe apki dish achhi lagi thanks
CHITRA JAIDEEP
ARAROT KE JAGHA AUR KYA DALA JA SAKTA HAI NISA JI
.

निशा: चित्रा, अरारोट या मैदा भी डाला जा सकता है.
mansi
can we use malai instead of cream and in what quantity?
Abhilasha
Mam kya kisi bhi receipe me Cornflor Ki jagah ARAROTE use karsakte hai? dono ka kaam(roll) ek hi hota hai na? mam please reply.

निशा: अभिलाशा, कर सकते हैं, दोंनो ही स्टार्च हैं.