भरवां पनीर कोफ्ता - Stuffed Paneer Kofta Curry - Stuffed Cheese Balls Recipe

पनीर भरवां कोफ्ता (Stuffed Paneer Koftas) आप शाम को खाने से पहले स्टार्टर के रूप में भी खा सकते हैं और भरवां पनीर कोफ्ता करी (Stuffed Cheese Balls Curry) भी बना सकते हैं. दोनों तरह से आपको यह बेहद पसंद आयेंगे.
पनीर कोफ्ते में भरने के लिये आप उबले आलू के स्थान पर उबला हुआ पालक, कद्दूकस किया हुआ फूल गोभी, छोटे छोटे टुकडे की हुई बीन्स, कद्दू कस किया हुआ बन्द गोभी या जो भी मन चाहे सब्जियां भर कर बना सकते हैं.
Read - Stuffed Paneer Kofta Curry - Stuffed Cheese Balls Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Paneer Koftas
कोफ्ता (Stuffed Cheese Balls) बनाने के लिये
- पनीर - 300 ग्राम
- अरारोट - 4 टेबल स्पून
- आलू - 2-3 उबले हुये
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी )
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 /2 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1 चौथाई छोटी चम्मच से कम
- तेल - कोफ्ता तलने के लिये
तरी बनाने के लिये
- टमाटर - 4 - 5 मध्यम आकार के
- हरी मिर्च - 2
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- क्रीम - 100 ग्राम (1/2 कप)
- लाल मिर्च - 2 पिंच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून ( बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Stuffed Cheese Balls Curry
कोफ्ता बनाइये - Stuffed Paneer Kofta
पनीर में अरारोट और आधा छोटी चम्मच नमक डालिये, अच्छी तरह मसल मसल कर पनीर को चिकना और मुलायम कर लीजिये.

आलू छीलिये, एकदम बारीक तोड़िये, नमक, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर और अमचूर पाउडर डाल कर मिला कर, बारीक और आटे की तरह गूथ कर तैयार कर लीजिये.
पनीर के मिश्रण से 12- 14 गोले बराबर के बना लीजिये. आलू के मिश्रण से भी उतने ही गोले बनाकर तैयार कर लीजिये.
पनीर के एक गोले को लेकर हथेली पर रखिये, चपटा कीजिये, आलू का एक गोला उठाइये और पनीर के चपटे किये गोले के ऊपर रखिये, पनीर को चारों ओर से उठाकर, आलू के गोले को बन्द करते हुये गोल कर लीजिये, इसी तरह सारे पनीर के गोले, में आलू के गोले भर कर तैयार करके प्लेट में लगा लीजिये. तैयार गोले सैट होने के लिये 20 मिनिट के लिये फ्रिज में रख दीजिये.

कोफ्ता तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल पर्याप्त गरम होने पर 4-5 कोफ्ता गरम तेल में डालिये और गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, निकाल कर प्लेट में रखिये, सारे कोफ्ता इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
- भरवां पनीर (Stuffed Cheese Balls) के कोफ्ते तैयार हैं. आप इन्हें स्टार्टर के रूप में परोस सकते हैं
तरी बनाइये - Gravy for Stuffed Paneer Kofta
टमाटर धोइये, बड़े टुकड़े में काट लीजिये, हरी मिर्च को डंठल तोड़ कर धो लीजिये, अदरक को छील कर धो लीजिये और टुकड़े कर लीजिये, सारी चीजें मिक्सर में डालकर बारीक मसाला पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा और हींग डालिये, जीरा हल्का ब्राउन होने पर, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालिये, मसाला हल्का सा ही भूनने पर टमाटर का पिसा मसाला और लाल मिर्च डालिये और 2 -3 मिनिट तक या टमाटर के पकने तक भूनिये, अब क्रीम डाल कर मसाले को तब तक भूनिये जब तक मसाला के ऊपर तेल न आ जाय.
भुने मसाले में 2 कप पानी या आप तरी को जितना पतला रखना चाहते हैं उसके अनुसार पानी, नमक और गरम मसाला डालिये. तरी में उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक पकने दीजिये, तरी बन चूकी है, तरी में कोफ्ता डाल कर ढक दीजिये.
पनीर भरवां कोफ्ता सब्जी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये और हरा धनियां डाल कर सजाइये. पनीर भरवां कोफ्ते सब्जी के साथ चपाती, नान, परांठे या चावल परोसिये और खाइये.
पाउडर गरम मसाला की जगह साबुत गरम मसाला दरदरा कूट कर डालें तो ताजा कुटे गरम मसाले का स्वाद बहुत ही लाजबाब होता है.
भरवां पनीर कोफ्ता करी को आप कई तरह की ग्रेवी में बना सकते हैं. पढिये.
How to make various Gravy for Stuffed Paneer Kofta

भरवां पनीर कोफ्ता (Stuffed Cheese Balls) हरे धनिये की चटनी (Coriander Chutney) के साथ आप खाने से पहले स्टार्टर के रूप में या शाम के नाश्ते में भी परोस सकतीं है.
सुझाव
- पनीर कोफ्ते बनाने के लिये पनीर में अरारोट डाल कर, अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना कर लीजिये.
- पनीर में अरारोट कम होने पर कोफ्ते तेल में फट सकते हैं.
- कोफ्ते तलते समय तेल पर्याप्त गरम होना चाहिये, इन्हें धीमी आग में मत तलिये. कम गरम तेल में कोफ्ते डालने से वे फटकर तेल में फट सकते हैं.
- तरी में कोफ्ता डालने के बाद तरी को उबालें नहीं ढक कर रख दीजिये, अगर अब तरी को उबालेंगे तब कोफ्ते ज्यादा मुलायम हो कर टूट सकते हैं.
कमेंट (85)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I follow your recipes. They are amazing.
I just want to know, Is Onion Paste okay to add in gravy?
As in your recipes, I can;t See onion mentioned anywhere.
निशा: निशा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हमारी सभी रेसिपी बिना प्याज के होती हैं, पर आप अपने स्वादानुसार ग्रेवी में प्याज का पेस्ट डाल सकते हैं.
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apki har recipi lajabab hoti h or ap bahut hi achhe s hame recipi batati h so thanx . nisha ji ap hame or esay tarika s son papadi banana bata dijiye pls hamari ban nahi rahi ,
निशा: सारिका जी मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Mam thanks for reply.
Mam mujhe b yahi laga ki araroot kam h aur main araroot badati gai aur bahut der tak paneer ko masla. Lakin jab balls ko fry kiya to usme se layers utarane lagi. Mujhe balls banate hue laga ki paneer chikna nahi hai. Kya paneer masalne par aate ki tarah hona chahiye ???? Kya agar paneer kai dino ka (purana) hoga to balls nahi banagi ????
Plz reply soon
Thanks and regards
निशा: नेहा जी, पनीर ताजा होना चाहिए, साथ ही अच्छे से गूंथा होना चाहिए.
Maine mother dairy ka paneer use kiya par main paneer me aalu ki stuffing nahi kar payi kyuki paneer k gole chapte karne par hi phatne lage. Aisa kyu hua???? Plz help.
निशा: पनीर में अरारोट डाल कर, अच्छी तरह मसल मसल कर चिकना कीजिए. पनीर में अरारोट कम होने पर कोफ्ते फट सकते हैं.
Thx nishaji main aap ko bahut follow karti hu n m so happy k aap meri problem door kar deti ho...thanks a lot....
निशा: रश्मीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I Love cooking
Thank u so much Nisha jee for giving yr lovely ideas for good vegetarian recepie
Nisha g...achi recipe h bhut..im following ur recipe frm a long tym..bhut easy h....
Ye recipe mne try ki iski sbzi to bhut psnd aayi sbko..pr as a starter kofte m panner bhut kacha lg rha h....koi solution bato
ararot aur corn flour me kya fark hai.agr hm maida use krege to paneer balls fir to nhi ftegi na???
निशा: संदीप जी, कार्न फ्लोर या मैदा यूज किया जा सकता है.
Sbji Ko ghee main bnane par kya changes karne padenge.......
THANKS NISHA JI
maine paneer kofta banaye the jasie aapne guide kiya tha n bahut hi delicious bne the. thank u so much for such a beautiful website and presentation way.
mera ek question hai. jb bhi main kofta banti hu to talte samay wo toot jaate hai, please aap bataiye ki mujhe kya use kena cahahiye ingredients main. jisse kofte toote nhi.
निशा: आरती, पनीर या आलू किसी के कोफ्ते बनायें उसमें कार्न फ्लोर पर्याप्त मात्रा में डाले और कोफ्ते तलते समय तेल अच्छी तरह गरम होना चाहिये, तेल एक साथ ज्यादा कोफ्ते नहीं डालें 2-3 कोफ्ते एक बार में डालकर तलेंगी कोफ्ते नहीं फटेंगे.
निशा: सीतल जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Nisha ji agar koi bhi dish banane k liye cream nahi hai to uski jagah kuch or le sakte hai??? Plz bataiyega
निशा: सीतल जी, सब्जी की ग्रेवी में क्रीम की जगह घर में निकली हुई मलाई यूज कर सकते हैं.
निशा: निशा: प्रभा अरारोट एरोरूट प्लान्ट की जड़ो से बनाया हुआ स्टार्च है, आप इसे किसी भी किराना स्टोर से ले सकते हैं.
निशा: निक्की, इतना सब करने के बाद कोफ्ते बनने चाहिए, थोड़ी सी प्रेक्टिस की आवश्यकता है, आप कर लेगी, धन्यवाद.
निशा: अनीता, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता, आपको मेरा भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आरती, पनीर में काफी चिकनाहट होती है, हाथों से नहीं चिपकता और अरारोट बहुत कम ही डाला जाता है, प्लीज आप गाय का दूध या भैस का ताजा दूध सामने वाला यूज कीजिये, या अमूल का फुल क्रीम दूध लीजिये, अगर दूध में मिलाबट हो तो छैना अच्छा नहीं बनता.
Maine ye recipe try kari aur bahut badhiya kofte bane. Thank you so much. Main is website par nayi hoon, lekin ab se regularly follow karungi.
निशा: श्रुति, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Mujhe ek prashna poochna tha.. aksar gravy me pani milane se wo kafi patli ho jati hai aur kofte curry me ache se dip nahi ho pate.. mai isk liye kya kar sakti hun..?
mujhe khana banane ka bahut shaok hai,apke dwara batayee hui recipes bahut hee tasty &easy to cook hoti hai,pl.mujhe veg biryani banana bataiye na.pl..........
निशा: शीतल, वेजबिरयानी रैसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर वेजबिरयानी लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
polti samosa k liye aapne jo 1 cup maida lene ko kha h.please aap ise gram me bta dijiye ye kitna h........plz rply
निशा: रीना, ये लगभग 125 ग्राम मैदा है.
Apake recepies bahot easy hoti hai, maine bahot sari try ki hai... Thank u so much nishaji. Ye bhi mai jald hi try karungi.
निशा: रचना, आप इन्हैं एसे थोड़ी देर के लिये छोड़ दीजिये, कोफ्ते सैट हो जायेंगे.
Can you plzz share how to make cheese at home ?
aapne to meri khana bnane ki problem solve kar di h. thanks thanks thanks
निशा: विपिन, बहुत बहुत धन्यवाद.