दही की आइसक्रीम - Curd Ice Cream - Indian Yogurt Ice Cream Recipe

गर्मी का मोसम है, सुबह हो या शाम या रात किसी भी समय आप और आपका परिवार आइसक्रीम खाना पसन्द करता है और दही की आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है.
आइये दही की आइसक्रीम बनाना शुरू करते है.
Read - Curd Ice Cream - Indian Yogurt Ice Cream Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Yogurt Ice Cream
- दही - 1/2 कप (100 ग्राम)
- चीनी - 1/4 कप (50 ग्राम)
- क्रीम - 1/2 कप (100 ग्राम)
- वनीला एसेन्स - 2 बूंद
- काजू - 10 ( छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- बिस्किट - 4 (छोटे टुकड़े कर लीजिये)
विधि: - How to make Curd Ice Cream
दही और चीनी को मिलाकर, मिक्सर में डालिये और चीनी घुलने तक दही को फैट लीजिये. क्रीम और वनीला एसेन्स डाल कर, एक बार फिर से सारी चीजों के मिक्स होने तक फैट लीजिये.

मिश्रण में कटे हुये काजू के टुकड़े डालकर मिलाइये.
किसी एअर टाइट कन्टेनर में बिस्किट के टुकड़े डालिये, मिश्रण डालिये और बचे हुये बिस्किट के टुकड़े डालकर आइसक्रीम को फ्रीजर में जमने के लिये रख दीजिये.
5- 6 घंटे में आइस क्रीम जम का तैयार हो जाती है.
आइसक्रीम कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिये और ठंडी आइसक्रीम रोज शरबत से सजा कर परोसिये और खाइये.
सुझाव:
आइसक्रीम में आप अपने मनपसन्द सूखे मेवे डाल सकते हैं या किसी फल के छोटे टुकड़े करके मिश्रण में डाले जा सकते है, जैसे सेब, पपीता, अनन्नास, चीकू इत्यादि.
कमेंट (108)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: निहारिका, आइसक्रीम के लिये ताजा दही यूज करेंगी तो आइसक्रीम अधिक स्वादिष्ट बनेगी.
it is boaring
निशा: स्वीटी, आपको बहुत बहुत धन्यवाद, बच्चों को बहुत बहुत प्यार.
निशा: नीरज जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बिस्किट से एक अलग स्वाद आता है यदि आप बिस्किट प्रयोग न करना चाहें तो मत कीजिये
निशा: गीता, इसमें क्रीम और चीनी और मिला दीजिये और फैंट कर फिर से जमने रख दीजिये, आइसक्रीम खट्टी नहीं रहेगी.
निशा: नीलेश, दही जमाने के लिये रैसिपी वेवसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर दही जमाना लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: पारुल, अमूल की फ्रेस क्रीम ले लीजिये.
निशा: अनुपमा, मैं जल्दी ही कोशिश करती हूँ.
maje aa gaye maine to bana li.
jai jai ram
निशा: चावला आप सर्च बटन पर दही जमाना लिखकर सर्च कर सकते हैं, दही जमाना पहले से ही वेवसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: पूजा कौन से बिस्कुट के लिये कह रही हैं?
निशा: अंकिता, इसमें ताजा फुल क्रीम दही डाला गया है, आइसक्रीम दही के स्वाद की है खट्टी बिलकुल नहीं है.
निशा: गरिमा, आप गाड़ा दूध या कन्डैन्स्ड मिल्क भी प्रयोग में ला सकती हैं.