दही की आइसक्रीम - Curd Ice Cream - Indian Yogurt Ice Cream Recipe

गर्मी का मोसम है, सुबह हो या शाम या रात किसी भी समय आप और आपका परिवार आइसक्रीम खाना पसन्द करता है और दही की आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है.
आइये दही की आइसक्रीम बनाना शुरू करते है.
Read - Curd Ice Cream - Indian Yogurt Ice Cream Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Yogurt Ice Cream
- दही - 1/2 कप (100 ग्राम)
- चीनी - 1/4 कप (50 ग्राम)
- क्रीम - 1/2 कप (100 ग्राम)
- वनीला एसेन्स - 2 बूंद
- काजू - 10 ( छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- बिस्किट - 4 (छोटे टुकड़े कर लीजिये)
विधि: - How to make Curd Ice Cream
दही और चीनी को मिलाकर, मिक्सर में डालिये और चीनी घुलने तक दही को फैट लीजिये. क्रीम और वनीला एसेन्स डाल कर, एक बार फिर से सारी चीजों के मिक्स होने तक फैट लीजिये.

मिश्रण में कटे हुये काजू के टुकड़े डालकर मिलाइये.
किसी एअर टाइट कन्टेनर में बिस्किट के टुकड़े डालिये, मिश्रण डालिये और बचे हुये बिस्किट के टुकड़े डालकर आइसक्रीम को फ्रीजर में जमने के लिये रख दीजिये.
5- 6 घंटे में आइस क्रीम जम का तैयार हो जाती है.
आइसक्रीम कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिये और ठंडी आइसक्रीम रोज शरबत से सजा कर परोसिये और खाइये.
सुझाव:
आइसक्रीम में आप अपने मनपसन्द सूखे मेवे डाल सकते हैं या किसी फल के छोटे टुकड़े करके मिश्रण में डाले जा सकते है, जैसे सेब, पपीता, अनन्नास, चीकू इत्यादि.
कमेंट (108)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भावना जी, लगभग श्रीखन्ड से स्वाद मिलता है.
निशा: प्रिया जी, वनीला एसेन्स नहीं डालना चाहती हैं तो मत डालिये, बिना इसके भी आइसक्रीम अच्छी बनेगी.
निशा: भावना जी, सोफ्ट आइसक्रीम बनाने के लिये आइसक्रीम को हर 2 घंटे में एक बार फैटना होता है 2-3 बार फैट लिया जाय तो आइसक्रीम बहुत ही सोफ्ट बनती है.
निशा: अंजली जी, दही की आइसक्रीम खट्टी होना मीन्स दही बहुत खट्टा होने के कारण है, इसके लिये ताजा दही लिया जाता है, आइसक्रीम बहुत स्वादिष्ट बनती है.
निशा: सुनन्दा जी क्रीम बनाने के लिये स्पेशन बर्तन और मशीन आती है,जिसमें कच्चे दूध को फैट कर क्रीम निकालते हैं. घर पर क्रीम बनाने के कच्चे दूध को फ्रिज में रख दीजिये, क्रीम दूध के ऊपर जमा हो जाती है, उसे उतार कर क्रीम तैयार की जा सकती है.
निशा: सुनन्दा जी, आइसक्रीम के लिये क्रीम ही ली जाती है, मलाई में घी अधिक होने के कारण आइसक्रीम में घी का स्वाद आयेगा.
निशा: जया, आइसक्रीम के लिये Gmc and cmc आवश्यक नहीं है, थिकनेस और सोफ्ट आइसक्रीम बनाने के लिये इसे यूज कर सकते हैं, सोफ्ट आइसक्रीम के लिये मिश्रण को बहुत अधिक फैटने की आवश्यकता होती है, आइसक्रीम मेकर में बनाये तो बिना इसके भी आइसक्रीम सोफ्ट बनेगी, या फिर आइसक्रीम हर 2 घंटे के बाद फैंटे 3-4 बार करने के बाद, आइसक्रीम को जमने दें और फिर यूज करें सोफ्ट और फ्लपी आइसक्रीम बनेगी.
Kya icecream banane k liye ghar ki cream le sakte hai kya?
pls bataye
निशा: डा.रेनू अवश्य ले सकते हैं.
निशा: प्रियंका, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनमोल जी, वेबसाइट पर शिशुयों के लिये आहार आर्टीकल दिया है प्लीज इसे देख लीजिये, इसमें बच्चे के खाने के लिये कई सारी चीजें बताई गई हैं.
निशा: अनमोल जी, आइसक्रीम के लिये ताजा दही चाहिये.
निशा: अमरीन जी आइसक्रीम दही और क्रीम से बनी है, इसमें दही का स्वाद आयेगा. दही के साथ चौकलेट डालेंगे तो दही का स्वाद दबेगा. चौकलेट पाउडर को दूध और क्रीम के साथ मिक्स करके आइसक्रीम बनायें तो ज्यादा अच्छी लगेगी.
I want to know wheather I can use whipped cream instead of normal cream for dahi ice cream
निशा: व्रूशली जी, व्हिप क्रीम यूज करेंगे तो आइसक्रीम सोफ्ट बनेगी.
निशा: जलपा जी, डेयरी से फ्रेस क्रीम या अमूल की फ्रेस क्रीम कोई भी ले सकती हैं.
निशा: मीनाक्षी, आइसक्रीम के लिये क्रीम ही की आवश्यकता होती है.
निशा: कमल, दही फुल क्रीम न हो और क्रीम कम मिलाई गई हो तो एसा हो सकता है.
निशा: राखी जी हां कर सकते हैं.
निशा: कीनू, क्रीम की जगह मलाई यूज नहीं कर सकते, इसके लिये लो फैट क्रीम यूज करते, मलाई में घी अधिक होने से आइसक्रीम में घी का स्वाद आता है.
निशा: जतिन, अधिक फैटने से एसा होजाता है, अब आप उसे इसी तरह खाने के काम ला सकते हैं.
निशा: सपना, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.