दही की आइसक्रीम - Curd Ice Cream - Indian Yogurt Ice Cream Recipe

गर्मी का मोसम है, सुबह हो या शाम या रात किसी भी समय आप और आपका परिवार आइसक्रीम खाना पसन्द करता है और दही की आइसक्रीम बहुत ही स्वादिष्ट होती है.
आइये दही की आइसक्रीम बनाना शुरू करते है.
Read - Curd Ice Cream - Indian Yogurt Ice Cream Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Yogurt Ice Cream
- दही - 1/2 कप (100 ग्राम)
- चीनी - 1/4 कप (50 ग्राम)
- क्रीम - 1/2 कप (100 ग्राम)
- वनीला एसेन्स - 2 बूंद
- काजू - 10 ( छोटे छोटे टुकड़े कर लीजिये)
- बिस्किट - 4 (छोटे टुकड़े कर लीजिये)
विधि: - How to make Curd Ice Cream
दही और चीनी को मिलाकर, मिक्सर में डालिये और चीनी घुलने तक दही को फैट लीजिये. क्रीम और वनीला एसेन्स डाल कर, एक बार फिर से सारी चीजों के मिक्स होने तक फैट लीजिये.

मिश्रण में कटे हुये काजू के टुकड़े डालकर मिलाइये.
किसी एअर टाइट कन्टेनर में बिस्किट के टुकड़े डालिये, मिश्रण डालिये और बचे हुये बिस्किट के टुकड़े डालकर आइसक्रीम को फ्रीजर में जमने के लिये रख दीजिये.
5- 6 घंटे में आइस क्रीम जम का तैयार हो जाती है.
आइसक्रीम कन्टेनर को फ्रीजर से निकालिये और ठंडी आइसक्रीम रोज शरबत से सजा कर परोसिये और खाइये.
सुझाव:
आइसक्रीम में आप अपने मनपसन्द सूखे मेवे डाल सकते हैं या किसी फल के छोटे टुकड़े करके मिश्रण में डाले जा सकते है, जैसे सेब, पपीता, अनन्नास, चीकू इत्यादि.
कमेंट (108)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भारती जी, आप आइसक्रीम को फाइनल फैंटने के बाद बिस्किट मिलायें.
निशा: भारती जी, इसके आइसक्रीम में क्रिस्पीपन आता है और स्वाद भी बढ़ता है.
निशा: रीमा जी, क्रीम की जगह मलाई यूज नहीं कर सकते, इसके लिये लो फैट क्रीम यूज करते, मलाई में घी अधिक होने से आइसक्रीम में घी का स्वाद आता है.
निशा: रिदा जी, धन्यवाद.
निशा: प्रचीति जी, बहुत-बहुत धन्यवाद. अमूल फ्रेश क्रीम ली जा सकती है.
निशा: शायरा जी, आप रैसिपी बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
निशा: कल्यानी जी, दूध से दही, पनीर, रबड़ी बना सकते हैं.
निशा: उम्मेद जी, आपको क्रीम किसी भी मदर डेयरी में आसानी से मिल जाएगी.
निशा: हेमलता जी, कर सकते हैं.
निशा: प्रकाश जी, मैं जल्द ही ये रैसिपी बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सुप्रिया जी, आप गाड़ा दूध या कन्डेंस मिल्क भी प्रयोग में ला सकती हैं.
malai use karne se mulayam nahi hoti danedar , jaise rabari hoti hai vase ho jati hai ise thik karne ke liye koi instruction?
निशा: बलजिन्दर जी, आइसक्रीम में क्रीम का यूज होता है, लेकिन आप मलाई का यूज कर रही है तब उसे मिक्सर में अच्छी तरह फैंट कर यूज करें, थोड़ी अच्छी रहेगी.
Kya ham ice cream mai cream ki jjagah pe malai bhi use kar sakate hai agar kar sakte hai to kaise?
निशा: आप इसमें मलाई का उपयोग कर सकते हैं.
निशा: अम्बर जी, आपको भी धन्यवाद.
निशा: कन्हैया जी, जहां बर्फ जमाते हैं वहीं जमानी है, आइसक्रीम को बन्द कन्टेनर में ही जमाया जाता है.
निशा: सन्नी जी, आप मलाई प्रयोग में ला सकती हैं,
निशा: स्वाती जी, आप अमूल की क्रीम उपयोग कर सकते हैं.
निशा: असमिता जी, क्रीम आप डेयरी से ले सकती हैं, क्रीम कच्चे दूध से निकाली जाती है, इसके लिये प्रोपर इक्विपमेन्ट चाहिये होते हैं.
mam vaneela na ho to is ke jagah kuch dusra use kar sakte hain
निशा: जीनत जी, बिना इसके दही की आइसक्रीम बना लीजिये, अच्छी बनेगी.
Vannila kya h Nishaji & Cream kis ke
Kaun sa biscuts mam
निशा: महेश जी, वनीला एसेन्स है जिसे फ्लेवर और खुशबू के लिये यूज किया जाता है.
thanks