टोफू या पनीर भरी ब्रेड - Tofu Stuffed Bread Recipe - Paneer Stuffed Bread Rolls

📅 30 अप्रैल 2011 👁 2.3 लाख बार देखी गई 💬 50 कमेंट ★ 3.9 (4041)


ओवन से निकली ताजा ताजा मुलायम ब्रेड और उसके अन्दर भरा टोफू या पनीर.. आपके सारे परिवार को बेहद पसंद आयेगी. इसे आप अपने स्कूल जाने वाले बच्चे के टिफिन में भी रख सकते हैं.

Read - Tofu Stuffed Bread Recipe - Paneer Stuffed Bread Rolls Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Stuffed Bread or Tofu Stuffed Bread

  • आटा - 400 ग्राम
  • खमीर - एक कप (घर में बनाया हुआ)
  • या ड्राई यीस्ट के दाने - 2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • चीनी - 2 छोटी चम्मच
  • तेल - 1 - 2 टेबल स्पून

ब्रेड में भरने के लिये

  • टोफू - 250 ग्राम (2 बड़े चौकोर टुकड़े)
  • नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
  • काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हरी मिर्च - 1 छोटी सी
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून कटा हुआ
  • तिल - एक टेबल स्पून

विधि - How to make Paneer Stuffed Bread at home

ब्रेड के लिये आटा लगाने के लिये 2 1/2 कप पानी गुनगुना गरम कर लीजिये.

किसी बर्तन में आटे को छान कर निकाल लीजिये, आटे के बीच में हाथ से जगह बनाइये, नमक, चीनी, तेल और घर में बनाया हुआ खमीर (how to make yeast at home) डालिये. गुनगुने पानी की सहायता से एकदम नरम चपाती से भी से भी नरम आटा लगाइये. आटे को 6-7 मिनिट तक मसल मसल कर उठा पटक करते हुये गूथिये, आटा चिकना और हल्का हो जाता है.

अगर ड्राई यीस्ट डाल रहे हैं तब सबसे पहले 2 टेबल स्पून गुनगुने पानी या दूध में ड्राई यीस्ट के दाने डाल कर 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, ड्राई यीस्ट हल्के झाग बनाता हुआ घुल जाता है. घर में बनाये गये यीस्ट के स्थान पर ड्राई यीस्ट को आटे में डालिये और सारी चीजें उपरोक्त तरीके से डाल कर नरम आटा गूंथ लीजिये.

गुथे आटे को किसी गहरे और बड़े प्याले में तेल लगाकर, क्लिंज फिल्म या प्लेट  से अच्छी तरह ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, ठंड के दिनों में बर्तन के चारों ओर टावल लपेट कर रखें. 3-4 घंटे में गुंथा आटा फूल कर दुगना हो जाता है. ब्रेड बनाने के लिये आटा तैयार है.

आटे को पंच करके एक जैसा कीजिये, सूखी मैदा लगाकर आटे को 10 भागों में बांटकर गोले बना लीजिये.

हमारे पास टोफू के 2 टुकड़े हैं, एक टुकड़े के हमने 3 पतले स्लाइस बनाये हैं. दूसरे टुकड़े को कद्दूकस करके नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनियां मिला लिया है.

आटे का एक गोला उठाइये, सूखी मैदा लगाकर, चकले पर थोड़े तिल रखिये, अब आटे के गोले को रखिये, आटे के गोले को मोटे परांठे जैसा बेलिये, टोफू की एक स्लाइस रखिये,थोड़ा सा नमक और काली मिर्च या घर का बना चाट मसाला छिड़क कर डाल दीजिये. बेले हुये परांठे को चारों ओर से इस तरह मोड़िये कि वह चौकोर ब्रेड की तरह दिखाई दे.


तीन आटे के गोले से इसी तरह टोफू के स्लाइस भर कर, तीन चौकोर ब्रेड बना लीजिये.

ट्रे में तेल लगाकर चिकना कीजिये, बनाई हुई चौकोर ब्रेड को ट्रे में लगाइये.

टोफू या पनीर भरे रोल - How to make Paneer Stuffed Rolls
चौथे आटे के गोले को उसी तरह चकले पर तिल बिछा कर, थोड़ा और मोटा बेल लीजिये, कद्दूकस किये हुये, मसाले मिले टोफू को 5 भागों में बांट लीजिये और एक भाग इस बेले गये परांठे के ऊपर इस तरह बिछाइये, परांठे को रोल कीजिये और दोंनो सिरे से बन्द करके रोल बनाकर ट्रे में लगाइये. सारे गोले इसी तरह से बेल कर टोफू भरकर रोल बना लीजिये और बेक करने के लिये ट्रे में लगाइये.

ट्रे में लगे इन ब्रेड को ढककर 1 घंटे के लिये रख दीजिये.

एक घंटे बाद, ओवन को 200 डि. से. पर गरम कीजिये, ब्रेड की ट्रे ओवन में रखिये और ओवन को  डि. 200 से.तापमान पर सैट करके, 10 मिनिट के लिये बेक कीजिये. समय समाप्त होने पर ब्रेड को चैक कीजिये, ब्रेड ऊपर से अच्छी ब्राउन हो गई तब ब्रेड बेक हो चुकी है, यदि नहीं तो आप फिर से 2-4 मिनिट के लिये इतने ही तापमान पर ओवन को सैट करके ब्रेड को बेक करने लगा दीजिये.

टोफू स्टफ्ट ब्रेड बेक हो चुकी हो तो ट्रे को निकालिये और ब्रेड ठंडा होने रखिये. ताजा बनी टोफू स्टफ्ड ब्रेड अभी खाइये या बच्चों के टिफिन में टमाटर सास के साथ रखिये, बचे हुये ब्रेड फ्रिज में रखकर 3 दिन तक जब भी आपका मन करे, ब्रेड फ्रिज से निकालिये, हल्का गरम कीजिये और चाय, काफी, दूध किसी के साथ के भी साथ खाइये.

सुझाव
ब्रेड में टोफू की जगह पनीर, उबले आलू, कद्दूकस की गई सब्जियां, जो आपको पसन्द हो भर कर सब्जी भरी ब्रेड (Green Vegetable Stuffed Bread) बना सकते हैं.  पालक की पत्तियों को साफ करके और हल्का चाट मसाला मिला कर पालक भरे ब्रेड रोल (Spinach Filled Bread Rolls) भी बनाया जा सकता है.

बच्चों के लिये मीठी ब्रेड बनाना चाहें तो ब्रेड में सेब (Apple Jam) का जैम या अन्ननास का जैम (Pineapple Jam) भर कर जैम भरी ब्रेड (Jam Filled Bread) बनाइये.

टोफू स्लाइस से ब्रेड बना रहें हैं, तब टोफू स्लाइस को पहले नान स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डाल कर हल्का ब्राउन होने तक सेकें और मसाला छिड़क कर लपेट कर भरे, इस तरह टोफू बहुत ज्यादा स्वादिष्ट है.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (4041 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (50)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

prachi
thanks for this recipe nisha ji kya aap mujhe namkeen save ki burfi ki recipe bata dijiye
kaushalya
market mein jo dry danedar yeast milta hai vo hi use kiya tha
harsha
ok,thanx.....nisha ji.
harsha
mam,what can we use to bake these tofu in the place of oven...because i do not have oven in my home but i really want to make this tofu..........

निशा:
हर्षा, टोफू ब्रेड तो आप ओवन में ही बेक कर सकतीं हैं.
lalita
Dear nisha ji,
sorry to bother u again, meri bread kacchi kyun reh gayee thi. Maine steel plate mein bread ko convection mode par bake kiya tha. please reply.

निशा: ललिता, ब्रेड कच्ची है और आपने दिये हुये तापमान पर पकाया है, आप 5 या आवश्यकतानुसार 10 मिनिट भी समय देकर और बेक कर सकते हैं.
lalita
please nisha ji reply kya convection mode per aapki batayee hue disha nahi bana sakti. MEin kya karoo oven purchase karoo kya.

निशा: ललिता, ये सारी चीजें आप माकक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बना सकती हैं.
lalita
nisha ji,
mari bread niche se kacchi thi. Aur upar se hard ho gayee thi. Same temp. per microwave convection par banayee thi. please tell me what to do.

निशा: ललिता, माइक्रोवेव के साथ मिली जाली स्टेन्ड पर ब्रेड की ट्रे रख ब्रेड बेक कीजिये, ब्रेड अच्छी बनेंगी.
deepika
dry(danedar)yeast jo market m milta h
deepika
me aapki batayi har recepie ko try karti hu.sab bahut tesy banti he.lakin baking dish k mamle m hamesha mat kha jati hu.meri baking dish kabhi fulti nahi he.whats the reason.

निशा: दीपिका, आप इसके लिये यीस्ट कैसा प्रयोग कर रहीं हैं?
kaushalya
jaisa aapne likha hai maine vaise hi banaya lekin vo bread jaisa nahin paranthe jaisa bana.maine aatte mein khameer 2 baar daala or 8 ghante ke liye rakha lekin aatta accha nahin bana.why? pls reply.

निशा: कौशल्या, आपने कौन सा खमीर डाला, खमीर अच्छा न बनने पर आटा अच्छा नहीं फूलता, और ब्रेड सही नहीं बनेंगे.
Poonam Shahi
thank u mam for rpl
mam me microwave lena chahti hu jisme sabhi tarah ki veg & non veg recepie ban sake par samaj nai aa raha kon sa lu kyuki website pe 3 types he solo, convention grilled ps help
meenakshi
Hello madam
Mam do you mean that we have to use wheat floor (gheun instead of maida) . Will we have to break it in the center rack .
thanking you
warm regards
meenakshi

निशा: मीनाक्षी, गेहुं के आटे से ही ये ब्रेड बनी हैं, ट्रे को मिडिल रैक पर रख कर ब्रेड बेक की जा सकती हैं.
P S
Nisha ji school tiffin category ke liye bahot abhar ..

Dhanyawad
P S
Neeti
Mam aap burger banana kab sikhayengi?? Aap ghar mein hi jaljeera jo bahar milta hai woh banan bhi bata dijiye........ Mujhe pata hai main thodi jyada demand kar rahi hu......... par mam , main to aap se hi request kar sakti hu...... kyunki aap itni easily itni achhi achhi recipe sikha deti hain......

निशा; नीति, आप कहते रहें मुझे अच्छा लगता है, मै सारी चीजें लिखने की कोशिश करूगी, जल्दी से नहीं लिखने के कारण आपको इन्तजार करना पढ़ता है, धन्यवाद.
reena
Hello Nisha Madam aap mujhe veg kathi kabab ki receipe bataye please.

निशा: सुझाव के लिये धन्यवाद
sandhya
कल सुबह के नाश्ते में यही बनाउंगी और पनीर और सब्जी भरकर . आपका बहुत - बहुत धन्यवाद .अभी रात को ही आटा लगाती हूँ .
sejal shah
Thank u very much nishaji aate se bani bread ke liye.
such me aapka jitna sukriya kare utna cum hai. aapki vajah se ham aaj-kal rojana kesar pista kulfi ka swad ghar par hi utha rahe hai. aur bhi kafi sari recepies bhi bana rahe hai.
bus aap aisehi har prant ki recepies sikhate rahiye.
Thank u so much.

निशा;
सेजल, धन्यवाद.
Neeti
Thanks mam is recipe ke liye bahut sunder aur healthy recipe hai mam burger buns aur burger banana bhi sikha dijiye
Mamta
Hello Nisha Ji, how are you. thanks for this receipe. ALOO KE SEV kab bana kar khila rahi hai aap. please.

निशा: ममता, हम जल्दी ही बनायेगे.
Ruchi Mittal
Respected Ma'am
Thanx for such a nice and easy recipe. We will be very glad if you can only tell us that which brand and model of the oven you have used.
regards
Ruchi Mittal

निशा: रुचि, मेरे पास मरफी रिचार्ड्स का OTG है.