फाफड़ा - Fafda Recipe

📅 15 फरवरी 2011 👁 7.5 लाख बार देखी गई 💬 103 कमेंट ★ 3.7 (11779)


फाफडा गुजरात का पसंददीदा स्ट्रीट फूड है. फाफडा के साथ जलेबी (fafda and jalebi) अहमदाबाद के हर कोने में मिल जाते हैं. आईये आज घर पर फाफडा बनायें

Read this recipe in English - Fafda Recipe - How to make Gujarati fafda

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fafda

  • बेसन - 250 ग्राम (2 कप)
  • नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • खाना सोडा - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
  • अजवायन - आधा छोटी चम्मच
  • तेल - 4-5  टेबल स्पून
  • फाफड़ा तलने के लिये - तेल

विधि - How to make Fafda

किसी बर्तन में बेसन को छान कर निकाल लीजिये. बेसन में नमक, खाना सोडा, लाल मिर्च, अजवायन और तेल डालिये, सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये.

 पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये, आटे को मसल मसल कर, उठा कर, पलट कर, 6/7 मिनिट तक गूथिये (आटा लगाने में आधा कप से कम पानी लगता है). गुंथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.

आधा घंटे बाद आटे को अच्छी तरह मसल कर और चिकना कीजिये, अब इस आटे को तोड़कर छोटी छोटी (एक बड़े बेर के बराबर की) लोई बना लीजिये.

फाफड़ा बेलने के लिये लकड़ी का चिकना बोर्ड लीजिये, एक लोई को थोड़ा लम्बा कीजिये और बोर्ड के ऊपर हथेली के नीचे रखिये, हथेली से दबाब देते हुये फापड़ा आगे बड़ाइये, पतली पत्ती को बेले हुये फाफड़ा के नीचे लगाते हुये उसे निकालिये

बोर्ड से निकाले गये फाफड़ा को चिकनी थाली में रखिये, एक एक करके सारे फाफड़ा बनाकर थाली में रख लीजिये.


कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में 1- 2 -3 फाफड़ा उठा कर डालिये और कलछी से दबाकर फाफड़ा के हल्के ब्राउन होने और क्रिस्प होने तक तल कर, प्लेट में निकाल कर रखिये. सारे फाफडा इसी तरह तरह तल कर तैयार कर लीजिये. अगर आप जल्दी जल्दी फाफड़ा बना पाते हैं तब आप फाफड़ा बनाइये और कढ़ाई में किये गये गरम तेल में डालकर साथ साथ ही तलते भी जाइये, नहीं तो थाली में बनाकर रखने वाला तरीका ही ठीक है.

हमने फाफड़ा बोर्ड से निकालने के लिये चाकू का प्रयोग किया है क्यों कि हमारे पास वह लचकदार पत्ती नहीं है  जो फाफड़ा निकालने के लिये प्रयोग में लाई जाती है, चाकू उसके बराबर लचीला नहीं होता फिर भी इससे काम तो चलाया ही जा सकता है.

कुरकुरे स्वादिष्ट फाफड़ा तैयार है. फाफडा को खट्टी चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये. बचे हुये फाफड़ा एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, जब भी आपका मन हो कन्टेनर से फाफड़ा निकालिये और गरमा गरम चाय के साथ खाइये.

सुझाव: फाफड़ा के आटे में पापड़ खार डाला जाता है, पापड़ खार न मिलने पर बेकिंग सोडा डाला जा सकता है. अगर पापड़ खार डाल रहें हैं तब 2 कप बेसन में 2 छोटे चम्मच पापड़ खार यूज कीजिये और पापड़ खार को पहले पानी में घोल कर यूज करें, तरीका वीडियो में देखा जा सकता है.

फाफड़ा का आटा गूथते समय ध्यान रखना है कि वह ज्यादा नरम और ज्यादा सख्त न हो. तलते समय तेल को अच्छा गरम होने दीजिये, अच्छे गरम तेल में फाफड़ा अच्छे सिक कर तैयार होंगे.

  • 15-20 फाफड़ा,
  • समय - 50 मिनिट

Gujarati Fafda Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (11779 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (103)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Bharti
Hello Nisha Ji..Mein aapk blog ko bahut hi religiously follow karti hu....aapki batayi hui baut recipes banayi but aapka shukriya nai kar payi jo ab karna chahti hu...thanks a ton for making me a good cook...fafda jalebi ek TV serial mein baut sune they ab banana bi aagaya....:).....last but not the least...you are an amazing cook...:)

निशा
: भारती, धन्यवाद.
neha
nisha didi ..fafde bahot achche bane..thnx 4 d recipie..
rajni jain
thanking you mam,u r so great.
indra
nishaji, namaskar gr8!!! I think u should make a video on this recipe...it's very difficult.how can we prees&go too long!!!!! difficult

निशा: धन्यवाद इन्द्रा, फाफडा बेले जाने की वीडियो क्लिप डाल दी है.
Neeti
Mam aapka bahut bahut Dhanyawaad
mikki
hello mam, its nice recipe per yeha gujarat mai fafda ke sath chutney ki jageh sweet-spicey gadhi kadhi- jo sirf besan ke ghol mai haldi aur namak milaker rai,kadhi patta,whole dhana ka tadka laga ke ubla jata hai aur sath mai raw papita kedukks ker ke haldi-mirch-namak powder mai milaya jata hai aur namak dalker green mirchi ko tali jati hai.iske ke sath fafda ka test kya kehna.....thanks

निशा: मिक्की, धन्यवाद.
Shivani
Mam,fafda ke sath jo green chilli bnate hai woh bhi plz btate na.maine ek jagah woh khaye the hari mirch usme honey bhi tha woh kaise banaehge.
vasundhara
namaste nishji,
acchi recipe he kya aap iske sath jo papite ki chatni khai jati he uski recipe likh sakti he????
thanx
Neeti
thanks for this recipe mam.... maine yeh Khaya hai bahut accha hota hai . yahan (Gujrat) mein yeh specially Dussehra par jaroor banta hai.... Mam main aapse kab se request kar rahi hu ki aap Poori, Parantha aur roti achhi kaise banaye us par ek article likh dijiye mam main bahut dino se intezaar kar rahi hu... mam iske baad main aapko pareshaan nahi karungi.

निशा:
नीति, आपके सुझाव से ही तो यह वेबसाईट अच्छी बनाई जा सकती है. यह मेरे लिये परेशानी नहीं बल्कि खुशी की बात है. मेरी कोशिश कल या परसों से इस श्रंखला को शुरू करने की होगी.
rajni jain
m kaii dino s fafda recipe search kar rahi thi to ab muge yeh recipe mil gai h thank's very much mam apne chaku ka use kyo kiyah
निशा: रजनी,मेरे पास ये पत्ती नहीं थी. फाफड़ा बोर्ड के ऊपर से निकालने के लिये वह पतली पत्ती चाहिये थी. इस पत्ती की जगह चाकू का प्रयोग कर लिया है.