फाफड़ा - Fafda Recipe

फाफडा गुजरात का पसंददीदा स्ट्रीट फूड है. फाफडा के साथ जलेबी (fafda and jalebi) अहमदाबाद के हर कोने में मिल जाते हैं. आईये आज घर पर फाफडा बनायें
Read this recipe in English - Fafda Recipe - How to make Gujarati fafda
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fafda
- बेसन - 250 ग्राम (2 कप)
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- खाना सोडा - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें)
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- तेल - 4-5 टेबल स्पून
- फाफड़ा तलने के लिये - तेल
विधि - How to make Fafda
किसी बर्तन में बेसन को छान कर निकाल लीजिये. बेसन में नमक, खाना सोडा, लाल मिर्च, अजवायन और तेल डालिये, सारी चीजों को हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये.
पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये, आटे को मसल मसल कर, उठा कर, पलट कर, 6/7 मिनिट तक गूथिये (आटा लगाने में आधा कप से कम पानी लगता है). गुंथे हुये आटे को आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.

आधा घंटे बाद आटे को अच्छी तरह मसल कर और चिकना कीजिये, अब इस आटे को तोड़कर छोटी छोटी (एक बड़े बेर के बराबर की) लोई बना लीजिये.
फाफड़ा बेलने के लिये लकड़ी का चिकना बोर्ड लीजिये, एक लोई को थोड़ा लम्बा कीजिये और बोर्ड के ऊपर हथेली के नीचे रखिये, हथेली से दबाब देते हुये फापड़ा आगे बड़ाइये, पतली पत्ती को बेले हुये फाफड़ा के नीचे लगाते हुये उसे निकालिये
बोर्ड से निकाले गये फाफड़ा को चिकनी थाली में रखिये, एक एक करके सारे फाफड़ा बनाकर थाली में रख लीजिये.

कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में 1- 2 -3 फाफड़ा उठा कर डालिये और कलछी से दबाकर फाफड़ा के हल्के ब्राउन होने और क्रिस्प होने तक तल कर, प्लेट में निकाल कर रखिये. सारे फाफडा इसी तरह तरह तल कर तैयार कर लीजिये. अगर आप जल्दी जल्दी फाफड़ा बना पाते हैं तब आप फाफड़ा बनाइये और कढ़ाई में किये गये गरम तेल में डालकर साथ साथ ही तलते भी जाइये, नहीं तो थाली में बनाकर रखने वाला तरीका ही ठीक है.
हमने फाफड़ा बोर्ड से निकालने के लिये चाकू का प्रयोग किया है क्यों कि हमारे पास वह लचकदार पत्ती नहीं है जो फाफड़ा निकालने के लिये प्रयोग में लाई जाती है, चाकू उसके बराबर लचीला नहीं होता फिर भी इससे काम तो चलाया ही जा सकता है.
कुरकुरे स्वादिष्ट फाफड़ा तैयार है. फाफडा को खट्टी चटनी या हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये. बचे हुये फाफड़ा एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख लीजिये, जब भी आपका मन हो कन्टेनर से फाफड़ा निकालिये और गरमा गरम चाय के साथ खाइये.
सुझाव: फाफड़ा के आटे में पापड़ खार डाला जाता है, पापड़ खार न मिलने पर बेकिंग सोडा डाला जा सकता है. अगर पापड़ खार डाल रहें हैं तब 2 कप बेसन में 2 छोटे चम्मच पापड़ खार यूज कीजिये और पापड़ खार को पहले पानी में घोल कर यूज करें, तरीका वीडियो में देखा जा सकता है.
फाफड़ा का आटा गूथते समय ध्यान रखना है कि वह ज्यादा नरम और ज्यादा सख्त न हो. तलते समय तेल को अच्छा गरम होने दीजिये, अच्छे गरम तेल में फाफड़ा अच्छे सिक कर तैयार होंगे.
- 15-20 फाफड़ा,
- समय - 50 मिनिट
कमेंट (103)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
again.
निशा: अंजू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेश जी, फाफड़े हथेली से ही बेले जाते हैं, बेलन से एसे फाफड़े नहीं बेल पाते.
Please help us and give us Mobile no and address near Punjabi bagh
regards
Thank you mam, u r my teacher... thank you
निशा: अर्पिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: मीनक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: दत्ता जी हां मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: सिद्धार्थ जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कविता जी हां मैं कोशिश करती हूँ.
निशा: शिवांगी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिया, तेल गरम करके भी डाल सकते हैं.
Thanks.
निशा: परमजीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: कमलेश जी, वेबसाइट और चैनल पर बहुत सारी गुजराती और मराठी रेसिपी है, आप उनमें से सर्च करके अपने मनपसन्द रेसिपी चुन सकते हैं.
निशा: अनुश्का जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रेम बेसन को छलनी से छानना है और फाफड़ा हाथ से बड़ाना है.
निशा: रीतिका, आप इसके लिये वीडियो जल्दी ही देख सकेंगी.
निशा: पूजा, अगर आप कुकर में पानी अधिक डाल देंगी तो नीचे के सांचे में पानी भर जाता है, या गैस कम हो तो भाप ठंडी हो कर इडली के ऊपर आ सकती है, इडली पकाते समय गैस तेज रखिये, इडली अच्छी बनेंगी.
निशा: सांची जी ये दोंनो अलग अलग डिश हैं.
I hope you get this reposnse as it is after a log time to your comment. I understand what you're talking about with fafda vs. papdi. Gujju fafda are generally lot heavier on cracked(not crushed/powdered) black pepper along with ajwain. Ajwain is less pronounced in gujju versions than in Rajasthani versions. also no red chilli in fafda itself - a little bit of hing - more soda to make it soft and flight to the point of melting/breaking in mouth and oil used in various stages - for dough prep - before adding water + post treatment with oil and on top of it added oil for actually spreading it on wood. make sure you use true fine besan (you may want to try with gram only besan or gram+red lentil besan - depending on region in guj. I have seen both being used)and stay away from temptation on adding turmeric and I think you'll find the taste closer to one you are referring to.
Hope it helps.