पफ पेस्ट्री बिस्किट - Puff Biscuits Recipe

पफ पेस्ट्री शीट्स से पफ वेज रोल, पफ पेस्ट्री, या पनीर मरोडी तो बना ही सकते हैं लेकिन आपको तुरत फुरत स्वादिष्ट बिस्किट चाहिये और घर में पफ पेस्ट्री शीट्स हो तो पफ बिस्किट का कोई विकल्प नहीं.
- Read this recipe in English - Puff Biscuits Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Puff Biscuits
- पफ पेस्ट्री शीट्स
विधि - How to make Puff Biscuits
पफ बिस्किट्स के लिये आपको पफ पेस्ट्री शीट्स चाहिये. आप पफ पेस्ट्री शीट्स बाजार से ला सकते हैं. यदि आपके यहां पफ पेस्ट्री शीट्स उपलब्ध न हो तो आप इन्हें घर में भी बना सकते हैं. हम पफ पेस्ट्री शीट्स एक महीने में एक बार बना कर फ्रीजर में रख देते हैं और आवश्यकता पड़ने पर इसे उपयोग करते रहते हैं. पर पेस्ट्री शीट्स बनाने की विधि निम्न है.
यदि आपने पफ पेस्ट्री शीटस फ्रीज की हुई हैं तो इन्हें फ्रीजर से निकाल कर 4-5 घंटे पहले निकाल कर रख दीजिये या फिर तुरन्त निकाल कर माइक्रोवेव से डिफ्रोस्ट कर लीजिये.

पफ पेस्ट्री शीटस को बेलने के लिये किसी बोर्ड पर रखिये, सूखा मैदा छिड़क कर और थोड़ा बड़ा कर लीजिये और अपने मन पसन्द आकार या (1 1/4*1 1/4)" के चौकोर टुकड़े काट लीजिये. इसी प्रकार सारे पफ पेस्ट्री शीट्स के टुकड़े काट लीजिये.
ओवन को पहले से 230 सेग्रे. पर गरम कीजिये, पफ पेस्ट्री बिस्किट के लिये काटे गये टुकड़ों को ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगाइये. ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.
ओवन का समय समाप्त होने के बाद ट्रे बाहर निकालिये और बिस्किट्स को पलट कर ट्रे को फिर से ओवन में रखिये और ओवन को 180 सेग्रे. पर सैट करके 15 मिनिट के लिये लगा दीजिये. अगर पफ पेस्ट्री बिस्किट नरम लग रहे हों तो आप ओवन को 160 सेग्रे. पर सैट करके 10 मिनिट के लिये पफ पेस्ट्री बिस्किट्स को कुरकुरे होने के लिये रखिये.
कुरकुरे पफ पेस्ट्री बिस्किट बन कर तैयार हो गये हैं. ताजा और स्वादिष्ट पफ पेस्ट्री बिस्किट्स को खाने के लिये बच्चों को दीजिये और आप भी खाइये, बचे हुये पफ पेस्ट्री बिस्किट्स को एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिये और जब भी आपका मन करे कन्टेनर से बिस्किट्स निकालिये और खाइये.
पफ चीज बिस्किट्स - Puff Cheese Biscuits Recipe
बनाने के लिये पफ पेस्ट्री शीट्स लीजिये, एक शीट पर कद्दूकस किया, मसाला मिला हुआ पनीर डालिये, दूसरी पफ शीट इसके ऊपसे से ढक दीजिये और दोंनों को दबाव देते हुये थोड़ा पतला बेल दीजिये, अपने पसन्द के अनुसार चाकू से 2 या 4 टुकड़े कर लीजिये.
जिस तरीके से साधारण पफ पेस्ट्री बिस्किट बेक किये है उसी तरीके से पफ चीज बिस्किट बना लीजिये.
खारी बिस्किट - How to make Bombay Khari Biscuits
खारी बिस्किट विशेष रूप में मुम्बई में अधिक प्रचलित हैं. यह पफ पेस्ट्री का ही भारतीय संस्करण है. इसे भी पफ पेस्ट्री शीट्स से बना सकते हैं. पफ पेस्ट्री को चौकोर या लम्बे आकार में काटिये और इसके ऊपर अजवायन छिडक कर बेक कर लीजिये.
कमेंट (47)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मीनू जी, अगर आपके माइक्रोवेव में कन्वेक्सन मोड नहीं है तो ये बिस्किट इसमें अच्छे नहीं बनेंगे. बेकिंग माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर अच्छी तरह होती है.
निशा: किरण जी, ये डीप फ्रीज करके रखें, तब इसे 6 महीने तक यूज कर सकते हैं.
निशा: कविता जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अफज़ल जी, धन्यवाद.
निशा: उत्सवी जी, मक्खन कम रहने की वजह से भी ऎसा हो सकता है.
निशा: प्रियंका जी, एसा नहीं होता है, एसा ही लग रहा है कि माइक्रोवेव में कुछ प्रोब्लम हो.
निशा: प्रियाका जी, आप पहले 240 डि. से. पर प्रीहीट कर सकते हैं.
Maine puff pastry sheet aapki recipe ko dekh kar banaya hai lagbhag sahi hai maine biscuit katne mein galti ki bina fold kiye seedhe kaat liye hain aur pehle 200 per preheat karke 15 min bake kiya then 180 per 12 min bake kiya hai per light chali gayi aur mein third step nahin kar payi kya mein unhein ab 160 per preheat karne ke baad bake kar sakti hoon pls reply
निशा: प्रियंका जी, अगर पफ पेस्ट्री क्रिस्प नहीं है, सोफ्ट है तब उसे और 160 डि. पर बेक किया जा सकता है, वह क्रिस्प हो जायेगी.
निशा: सुनील जी, मैं इसे जल्द ही बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी, इसे माइक्रोवेव के कन्वेक्सन मोड पर बनाया जा सकता है. माइक्रोवेव में ये अच्छा नही बनेगा. तल कर देख सकती हैं, इसमें मक्खन बहुत होने के कारण ये तेल में बिखर सकता है. आप इसमें थोड़ा मैदा और अजवायन मिला सकती है और नमक एडजैस्ट करके, मठरी बना सकती है.
Please nisha ji muje suggest kijiye. Meri recipe banane m kaha galti hui
Namaste nisha ji
mane aapki puff pastry sheets recipe dekh kar sheets tyar kiya.aapne bataya aate ko finger se dabane pr aata vapas upar aa jata h. Mera bhi same aisa hi hua. Lakin iske biscuit banane pr vah fulte nahi.main 3-4 bar bana chuki hu. Hamesha ek jaise hi bante h. Fulte hi nahi
निशा: मीनाक्षी जी, वेबसाइट और चैनल पर दिये हुये पफ बिस्किट्स की रेसिपी देख सकती हैं. ओवन को पहले से 230 सेग्रे. पर गरम कीजिये, पफ पेस्ट्री बिस्किट के लिये काटे गये टुकड़ों को ट्रे में थोड़ी थोड़ी दूरी पर लगाइये. ट्रे को ओवन में रखिये और ओवन को 15 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये.
ओवन का समय समाप्त होने के बाद ट्रे बाहर निकालिये और बिस्किट्स को पलट कर ट्रे को फिर से ओवन में रखिये और ओवन को 180 सेग्रे. पर सैट करके 15 मिनिट के लिये लगा दीजिये. अगर पफ पेस्ट्री बिस्किट नरम लग रहे हों तो आप ओवन को 160 सेग्रे. पर सैट करके 10 मिनिट के लिये पफ पेस्ट्री बिस्किट्स को कुरकुरे होने के लिये रखिये.
निशा: रेवाती जी, तंदूर में यदि तापमान सैट किया जा सकता है, तब इसे तंदूर में बनाया जा सकता है.
निशा: प्रसाद जी, मैं इन्हैं बनाने की कोशिश करूंगी.
thank you
निशा: टोल में इन्हैं बनाने की कोशिश करती हूँ.
निशा: अंकिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सादिया जी, पफ बिस्कुट बिना ओवन के नहीं बनते.
निशा: पफ बिस्किट ओवन में ही अच्छे बनते हैं, कुकर में केक की रेसिपी वेब पर और चैनल पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर कुकर में केक लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: सादिया जी, इन्हैं बिना ओवन के अच्छा नहीं बनाया जा सकता है.
Maine puff pastry banai ,per us mai parat nai bani.
apne jo wheat biscuits video jo upload kiya kya usme ham butter ki jagha ghee dal sakte he or kya ye bina oven or microwave ke bina bansakti he plese mam riplay
निशा: सरोज, आप इसमें घी डालकर बना सकती हैं लेकिन इन्हैं ओवन में ही बनाया जा सकता है.
निशा: एन्नी, मुझे इसकी जानकारी नहीं है.
निशा: निम्मी, पफ पेस्ट्री शीट तुरन्त बनाकर आप उससे जो चाहें बना सकते हैं और बची हुई फ्रीज कर दीजिये जब चाहें तब यूज कीजिये, धन्यवाद.
निशा: प्रियंका, ये बिस्किट ओवन में ही अच्छे बनते हैं.
Apki sabhi recepies ke liye bahut-2 dhanyawad.
Mera ak question hai aapse ki puff pastry sheet se kuchh bhi banane ke liye(like biscuit etc.) sheet ki thickness kitni honi chahiye?
निशा:, पफ बिस्किट बनाने के लिये, पफ शीट को 1/3 से.मी. मोटी रख लीजिये.
निशा: स्वाति, माइक्रोवेव कन्वेक्सन मोड पर ओवन की तरह ही काम करता है, आप दिये हुये तापमान पर ही रैसिपी बना सकते हैं, धन्यवाद.