माइक्रोवेव में गाजर का हलवा – Gajar Halwa Recipe in Microwave

गाजर का हलवा आप कढाही में भी बना सकते हैं और माइक्रोवेव में भी. माइक्रोवेव में बने गाजर का हलवा का स्वाद कढाही में बने गाजर के हलवे से अधिक रसदार होता है.
कढाही में गाजर हलवा बनाने में थोड़ा अधिक समय लगता है और इसे आपको चलाते भी रहना पडता है जबकि माइक्रोवेव में गाजर का हलवा जल्दी और अधिक सुविधाजनक तरीके से बन जाता है.
Read - Gajar Halwa Recipe in Microwave In English

आवश्यक सामग्री Ingredients for Gajar ka Halwa
- गाजर - 1 किग्रा.
- दूध - 1 कप (यदि आप चाहें)
- घी - 1 टेबल स्पून
- मावा - 250 ग्राम (1 कप)
- चीनी - 250 ग्राम (1 1/4 कप)
- काजू - 30 - 35 (3-4 टुकड़े करते हुये काट लीजिये)
- किशमिश - 20 (डंठल तोड़कर धो लीजिये)
- छोटी इलाइची - 4-5 (छील कर दरदरा कूट लीजिये)
विधि - Microwave Gajar Halwa Recipe
गाजर का हलवा (Gajar Ka halwa) बनाने के लिये ग्लास का माइक्रोवेव सेफ प्लास्टिक के माइक्रोवेव सेफ प्यालों से अधिक बेहतर होते हैं.
मावा भून लीजिये
दूसरे किसी माइक्रोवेव सेफ बर्तन में, मावा डालिये, तोड़कर, डेड़ मिनिट माइक्रोवेव में रखकर पका लीजिये. समय समाप्त होने पर मावा का बर्तन बाहर निकालिये और मावा को चमचे से चला दीजिये. मावा को फिर से माइक्रोवेव में डालिये, माइक्रोवेव को 1 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. समय खतम होने के बाद, मावा के बर्तन को बाहर निकाल लीजिये, मावा भुन चुका है.
गाजर को छील कर, डंठल काट कर, हटा दीजिये, डंठल कटी गाजर अच्छी तरह धो लीजिये. गाजर से पानी सूखने पर इन्हैं कद्दूकस कर लीजिये.

कद्दूकस की गई गाजर, दूध और घी माइक्रोवेव में पकाने वाले प्याले में डालिये, गाजर के प्याले को ढक्कन लगाकर सबसे अधिक तापमान पर माइक्रोवेव में 5 मिनिट के लिये रखकर पकाइये. समय समाप्त होने के बाद, प्याले को माइक्रोवेव से निकालिये और चमचे से अच्छी तरह चला कर मिला दीजिये.

गाजर भरे प्याले को बिना ढक्कन लगाये फिर से माइक्रोवेव में रखिये और माइक्रोवेव को 5 मिनिट के लिये सैट करके गाजर पकाइये. समय खतम होने के बाद प्याले को माइक्रोवेव से बाहर निकालिये और चमचे से गाजर अच्छी तरह चला कर ऊपर नीचे कर दीजिये.

गाजर के प्याले में चीनी, मावा, काजू और किशमिश डालिये, अच्छी तरह मिला दीजिये, प्याले को माइक्रोवेव में रखिये, माइक्रोवेव को 5 मिनिट के लिये सैट कर दीजिये. अगर आप महसूस करते हैं कि हलवा थोड़ा पतला है तो आप और 2-3 मिनिट के लिये माइक्रोवेव में रख सकते हैं. समय समाप्त होने के बाद, हलवा के बर्तन को बाहर निकालिये. सारी चीजें अच्छी तरह मिक्स हो गई हैं, गाजर का हलवा बन गया है. गाजर के हलवा में कूटी हुई इलाइची डालकर मिला दीजिये, ऊपर से थोड़े से काजू डालकर सजा दीजिये.
गरमा गरम गाजर का हलवा (Gajar Ka halwa) परोसिये और खाइये.
- पहले तैयार करने में समय - 15 मिनिट
- हलवा बनाने में लगा समय - 20 मिनिट
कमेंट (58)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मिनाक्षी जी, आप इसके बिना भी बना सकती हैं.
निशा: पिंकी जी, यदि प्याला माइक्रोवेव सेफ है तो आप जरूर बना सकते हैं
निशा: पिंकी जी हां अवश्य बना सकते हैं.
निशा: ग्यान जी, वेबसाइट पर पोटेटो और कैरट का हलवा की रेसिपी उपलब्ध है, इन्हैं देख सकते हैं. स्वीट पटेटो का हलवा बनाने की कोशिश करूंगी.
Nice recipe
निशा: आयुष जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विद्दोतमा जी, दूध को अलग किसी बरतन में उबाल लीजिये, गाजर को अलग किसी बरतन में उबाल लीजिये, दूध के अच्छा गाढ़ा होने पर गाजर और बाकी चीजें डालकर, हलवा बनने तक पकायें.
निशा: निधि जी, आप रेसिपी के अनुरूप हलवा बनाएं. आप अवश्य ही स्वादिष्ट हलवा बनाएंगी.
निशा: निधि जी, आप हलवा इसी विधि अनुरूप बना लीजिए.
Tab. Istemal ki ja sakti han .Yadi haan to kaise or kitni matra me ye avashya bataayen.
निशा: सरिता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: Srushti,गाजर का हलवा तो किसी भी बर्तन में बन सकता है, गाजर के हलवा के लिये उस कुकर की कोई आवश्यकता नहीं है, धन्यवाद.
निशा: मलिक जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संगीता जी, हलवा की रैसिपी में हमने एक किग्रा. गाजर का हलवा बनाया है, हलवे को फ्रिज में रखकर 4-5 दिन तक खा सकते हैं, आप आधा किग्रा. गाजर का हलवा बना लीजिये, और अगर आपको अधिक लगता है तो 250 ग्राम गाजर का हलवा भी बनाया जा सकता है, इन्ग्रीडियेन्ट को गाजर के अनुपात से कम कर लीजिये.
maine apki site se dekh kr kafi dishes banai..sab bahut hi tasty bani..
Di mujhe ye puchhna h k microwave food health k liye h?
निशा: सोनियां जी, माइक्रोवेव में बना खाना हैल्थ के लिये पूरी तरह अच्छा है.
निशा: हेमलता जी, गाजर का हलवा को माइक्रोवेव की हाई पावर पर बनाना है.
निशा: कल्पना जी हां बिलकुल बना सकते हैं.
निशा: प्रीत, जी अवश्य, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रीति, आप 3 किग्रा. गाजर का हलवा बना लीजिये, पर्याप्त रहेगा.
निशा: सोनल, जी हां अवश्य.
निशा: मुकेश, घी स्वाद के लिये है, मलाई डालकर भी गाजर का हलवा बनाया जा सक्ता है.
I cooked this halwa in Micro..n it tastes really yummy!!!!!!!!! Thank you so much :)
निशा: महक, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: संध्या, गाजर का हलवा को और पका कर अच्छा गाड़ा कर लिया जाय और जमा दिया जाय, बर्फी बन कर तैयार हो जायेगी. बिना मावा की बर्फी इसी तरह से बनाई जा सकती है, लेकिन बिना मावा की बर्फी उतनी स्वादिष्ट नहीं बनेगी जितनी मावा गाजर की बर्फी होगी.
निशा: ज्योति, जब हम किसी रैसिपी को बार बार बनाते हैं तो वह अच्छी बनने लगती हैं, धन्यवाद.
निशा: रेवा, माइक्रोवेव में हमने बहुत कम रैसिपी बनाकर लिखी है, पनीर कोफ्ता करी इन माइक्रोवेव रैसिपी वेवसाइट पर देख सकती हैं, उसमें सब्जी के लिये मसाला भूना है. दालें कुकर में जल्दी और आसानी से बन जाती है, मैं आप से कहना चाहूंगी अगर आप माइक्रोवेव का यूज ज्यादा करना चाहती हैं, तब आप माइक्रोवेव के साथ दी हुई बुक अच्छी तरह बार बार पढें आप सब कुछ समझ पयेंगी, धन्यवाद.
निशा: महेन्द्र, मेरी रैसिपी बुक नहीं हैं, मैं नेट पर ही काम कर रही हूँ.