शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

📅 8 जनवरी 2011 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 997 कमेंट ★ 3.1 (25210)


छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.

बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.

खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.

1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.

बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.

2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.

लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.

3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.

4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.

5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.

6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.

7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में  3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.

8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.

9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.

10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.

छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (25210 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (997)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

jayda
Hi mam am jayda mera baby 4month 15 days ka hai me use kab se khuch khane ko de sakti hu aur ka maine use pani pila sakti hu.....
निशा: जायदा जी, बेबी को आप अपना दूध पिला रही हैं तो पानी की आवश्यकता नहीं है, बच्चे को खाने की चीजें 6 माह के बाद दे दीजिये.
jyotsna arya
dear mam good morning
mam ji plz sugess healthy diet chart for 6-7 years old child. he does not eat properly
AJAY SINGH
mujhe apne 3 saal ke bata ke bare me janna hai who bohut kamjor hai,wt 11kg hai , me use khane me kya do joki wo halthy ho jaye,agar koi milk me milane ka powder hai to use bhi btaye.
निशा: अजय जी, बच्चे को खाने में ताजा खाना, दूध और फल खिलायें, दूध में मिलाने के लिये बोर्नबिटा दे सकते हैं, बच्चे को समय पर खाना खिलाते रहें, बेबी स्वस्थ्य हैं तो चिन्ता न करें, कुछ बच्चे पतले रहते हैं, डाक्टर से सलाह ले सकते हैं.
anchal
hi nisha ji,
meri beti one year ki hai but vo kuch days se ache se kha nhi rahi hai bot kam khati hai. dal to bilkul nhi khati hai. please aap btao me kya karo pls thank you.
निशा: आंचल जी, आर्टीकल में बहुत सारे खाने के बारे में बताया है, आप बच्चे को थोड़ा थोड़ा खिलाने की कोशिश करती रहे, बच्चा जो भी खाता है खिलायें, कुछ बच्चे पतले रहते है,लेकिन बेबी को स्वस्थ्य रहना चाहिये, आप परेशान न हो.
sushma yadav
hello nisha ji
mera beta aarnav 19 month ka hai par wo 19 month se kam ka dikhta hai wo bahut kamjor hai.doctor ko dikhya hai par wo normal bolte hai me uski health ko leker bahut worried ho.me usko thoos ahar bhi khilane ki kosis ki par wo ulti kar deta hai.mujhe kuch taral recepie bata dijiye.apki bahut kirpa hogi

thank you aapki biggest fan sushma yadav
निशा: सुषमा, इस आर्टीकल में पतली दाल और दलिया कई प्रकार की रेसिपी के बारे में बताया है, जो भी बेबी को पसन्द हो या बदल बदल कर उसे बना कर खिला सकती है, अगर बेबी कोई चीज नहीं पसन्द करता या उसके खाने से उसे उलटी आती है तो मत दीजिये, और चिन्ता मत कीजिये, कुछ बच्चे छोटे में कमजोर होते हैं.
archana tiwari
mera beta 19 month ka ho gaya hai parantoo wah kuch bhi khata nahi hai use dal, chawal, khichadi, roti kela sab kuch paste karke dena padta hai aur zabarjasti pilaana padta hai. khud se wah kuch bhi nahi chabata hai. doctor kahate hai ki bhukha rakho to khayega ... aap help kijiye.. thanks
निशा: अर्चना जी, बच्चों को खाना खिलाना थोड़ा मुशिकल काम है, उसे जो भी पसन्द वही उसे खाने को दीजिये, और ज्यादा परेशान न हो एक बार नहीं खाता आप 1 घंटे बाद फिर से उसे खाने को दीजिये, अपने साथ उसे अवश्य खाना खिलायें, अपने खाने में से उसे थोड़ा थोड़ा हर चीज खिला सकती है, बोल कर खिलाइये कि मम्मा खा रही है तुम भी खाओ, थोड़ी उसकी अच्छी सी प्लेट अलग सी चम्मच हर चीज उसे अट्रेक्ट करती हो, दीजिये, बेबी खाना जरूर खायेगा.
Bandanabasu Pandey
Thank u nisha ji for good suggestion I'm new mom so I will try this. Thank you

निशा: बन्दना जी, मेरा भी आपको बहुत बहुत धन्यवाद.
arti
hello nisha ji mera baby 9month ka hai mai use kya or kis kis time khilau ,
निशा: आरती, इस लेख में इतने बड़े बेबी के लिये खाने के लिये कई प्रकार के खाने सुझाये गये है, दिन में 3 बार कुछ भी थोड़ा खिलाया जा सकता है, 10 बजे बेबी को कुछ खिला सकती हैं, 2 बजे और शाम को 6-7 बजे खिलायें, जब आप खा रहे हैं थोड़ा सा उसके मुंह में डाल सकते हैं, बेबी हर स्वादा को खाना सीखता है, और खुश होता है.
Pankaj Sanwal
Every information of above page is very useful for a new parents. i am also thankful to you...
Laxmanjalkhare
Mujhe ye janna he ki mujhe ghran te banana ki vidhi janni he ye kese banti he palse batiye
Roshan
Mera beta one year ka hai uska weight 8.430g hai kyauska weight sahi haiya nahi weight badhne ke liay kya de sar par uske halke bal hai bal hone ke liay kya use kare please bateya
vandana
Thank you Nisha ji,
mein koshish krungi.... even mein ye sb krhi hu... bt ma'am iske daato ke liye kya kru jo aage jaker problem na ho....
seema goyal
thanku neesha ji 4 good suggestion but kya aap mje bta skti h ki 6 mnth ki baby k liye sujji ki kheer or dudh me parle G biscuits 1 din me kitni bar de skte h or ye baby k liye heavy food to nhi h na?.........plz tll me......
निशा: सीमा, बेबी बहुत ही कम खाता है, आप इसे 2-3 बार दिन में खिला सकती हैं, ये फूड हैवी नहीं है.
KUMAR MRITYUNJAY
Mera 6 sal ka beta hai jo ki tonsil ka sikar hai or wo kamjor bhi hai usko khana pina acha nahi lagta wo her bat per rota hai padai me bhi man nahi lagta
निशा: कुमार जी बच्चे की हर जिद पूरी न करें उसे प्यार से समझायें हर चीज के कारण बतायें कि आप उसे क्यूं नहीं दे रहे हैं, हैल्दी खाना ही दीजिये, रोने दीजिये आप थोड़ा इगनोर कीजिये, धीरे धीरे बच्चे समझ जाते हैं.
vandana
Hello Nisha ji,
mera 3 saal ka beta hai wo abi b bottle s dudh pita hai uske wajah s uske gale m tonsence hogye hai... or wo kuch khata b ni hai thode thode din m bimar hojata hai uske horlicks dalke dudh pilati hu.... uske aage ke sare teath kharab hogye hai... itni care krne k baad ye sab hota hai mein bohot preshan hu...... plz kuch suggetion dijiye...
निशा: वन्दना जी बहुत सारे बच्चे इतने बड़े तक बोटल से दूध पीते हैं लेकिन इतनी प्रोब्लम नहीं होती, बच्चे स्कूल जाते हैं तो बोटल छोड़ देते हैं, अगर आप सोचती हैं कि इतनी प्रोब्लम बोटल के कारण है तो आप बोटल को हटा दीजिये बच्चे को कैसे भी बहला कर कुछ और खिलाइये, गिलास या छोटे सुन्दर से कप में उसे दूध डालकर दीजिये, बोटल बिलकुल मत दीजिये, बच्चा और थोड़े परेशान तो होंगे लेकिन बच्चा बोटल छोड़ देगा और धीरे धीरे ये सारी प्रोब्लम दूर हो जायेंगी, धन्यवाद.
seema goyal
meri beti six mnth ki hone vali h lekin vo na to bottle se dudh piti na hi ktori chamch se....pilate hi rone lgti h m asa kya kru jisse vo bottle pkd le.........
निशा: सीमा, जब भी आप उसे दूध पिलायें, बोटल से ही कोशिश करें, कोशिश करते रहने कभी वह ज्यादा भूखी हो और पीने की कोशिश करने पर उसे पीने लगेगी, मां का दूध बच्चे को ज्यादा पसन्द आता है.
kumar mrityunjay
Mera beta one yearka hai par uska health nahi banta hai iske liay use kya khana de ki uska health banane lage àar baby ko kya khana dena chaye.Please bataye
निशा: कुमार जी, बेबी को दलिया, खिचड़ी, दाल, हरी सब्जी आप जो भी अपने लिये बनाते हैं कम मसाले वाली उसको थोड़ी अवश्य खिलायें, दूध हल्का गरम पिलायें, पाचन के लिये घुटी आदि दे सकते हैं और डाक्टर की सलाह भी अवश्य लीजिये, धन्यवाद.
ravi rastogi
mera beta 5 month ka ha bar bar doodh peta ha phir ulat deta ha koi upai bataye.
निशा: रवी, बेबी का पाचन गड़बड़ हो रहा है, पाचन के लिये घुटी या बोनीसन दे सकते हैं, ज्यादा प्रोब्लम है तो डा. की सलाह ले लीजिये.
deepika
Meri beti 2 years ki hai uske haath pair thode se dull ho gaye hai mujhe usko sunder banana hai main kya karu pls help mam kya lagana chsiye ya kya khilana chaiye
निशा: दीपिका, खाने में दूध, फल और घर का बना ताजा खाना दीजिये, ओलिव ओइल से रोजाना मालिश कीजिये, बेबी अच्छी दिखेगी, और आप डा. से सलाह ले सकते हैं.
sunil jian
meri beti 15 month ki ha kya meri beti ko sabudana khila sakta hu
deepika
Meri baby upar ka doodh nahin peti hai maine usko dood boil karke usme chai milakar di hai fir wo pe leti hai koi dikat to nahin hai chai pilane pe wo 2 years ki hai waise wo sab kha leti hai pls tell me
निशा: दीपिका, कोई दिक्कत तो नहीं है, लेकिन हमेशा चाय डालकर दूध की जगह अगर आप उसे बोर्नविटा मिलाकर दीजिये, कभी बनाना, मेन्गो शेक बनाकर दीजिये, तो ज्यादा अच्छा है.
khushi
Hello nishaji bahut din bad me apse fir kuch puchna chahti hun ki mera beta 2 year ka hogaya he or hum khuch time bad dubai se india arahe hain wanha kafi safar karna he isliyen me bete ke liyen safar me kya kya bana kar lejasakti hun jo jaldi kharab b na ho .or milk ko testy banane ke liyen kya dalun .horliks.ya bornvita dalne par bhi nahi peeta.
निशा: खुशी, बेबी के लिये कुकीज या बिस्किट रख सकते हैं वह आप अच्छी तरह जानती हैं, और बार्नविटा में चौकलेट फ्लेवर जो बच्चों को अच्छा लगता है वह आप ला सकती हैं, और बेबी नहीं पसन्द करता तो दूध बिना कुछ डाले दीजिये, उसे जो पसन्द है खिलाते रहिये, बहुत बहुत धन्यवाद.
chander shekhar
hello mam
mera ladka 12 month ka hai vo dimagi roop se kamjoor hai abhi tak vo apni gardan nahi uthata hai or hame pehchanta bhi nahi hai jab vo peda hua tha to usko piliya ho gaya tha jis vajah se uska blood change karna pada tha kya vo kabhi normal ho payega or vo namkeen khana nahi khata hai lekin meetha khata hai kya meetha khane se koi problem to nahi hogi
निशा: चंदर जी बेबी को रेग्यूलर डाक्टर के पास ले जाते रहिये और उसके परामर्शानुसार उसकी केयर करते रहिये, ईश्वर की कृ्पा से बेबी बहुत जल्द नार्मल हो जायेगा, बेबी मीठा पसन्द करता है, मीठे से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन आप जो भी खाना खाते है, उसे टेस्ट अवश्य कराती रहें, धीरे धीरे उसका खाने का टेस्ट डेवलप हो जायेगा और वह सबकुछ खाना सीख लेगा, धन्यवाद.
anchal
thank u so much for all the recipes.
deepika belwal
nisha ji aapko mera pranam,,
meri 8 month ki beti h jo active to bahut h per khana ke nam pe muh band kar leti h fbadi mushkil se use khilati ho plzz bataeye ki mai use kya kya de sakti ho mitthi n namkeen dono chhezo ke bare me bataeye
dhanybaad
निशा: दीपिका, आप जो भी अच्छी चीज खाती हैं उसमें बिलकुल जरा सा उसे खिलायें, और आर्टीकल पढ़े और बदल बदल कर जो भी आप चाहें उसे बनाकर बेबी को खिलाती रहें, धन्यवाद.
Ranjit jaiswal
mera 6 months ka beti hai,mai usai kya khani mai du.krpiya hamai batao.

निशा: रंजीत जी, इस आर्टीकल में 6 माह से लेकर 2 साल तक के बच्चों का खाना है, प्लीज इसे आप अवश्य पढ़िये, बहुत सारी चीजें हैं जो बेबी को खाने के लिये दे सकते हैं.
santosh
mera beta parikshit .wo bahut dubla hai uski helth ke liye kya khilana chahiye.
निशा: संतोष, बेबी को अपने हाथों से ताजा खाना बना कर खिलायें, बच्चे की हैल्थ ठीक रहनी चाहिये, बच्चे स्वस्थ हैं तो हैल्दी हो ही जाते हैं.
asha shukla
Nisha ji aapko mera namaskar....meri sis ka bhi nam nisha hai . maine pahli baar jab aapki website nishamadhulika.com dekhi to mujhe bahut hi khushi hui...aapki recipes sabhi bahut hi achhi hoti hain..uska method bhi bahut hi achha hota hai use koi bhi aashani se bana sakta hai...aap sabke sawalon ka uchit jabab bhi deti hai........aaj mai bhua hi tension mein hoon mera bhi baby 7 month ka hai usko bahut potty ho rahi hai ...milk peete hi potty ho jati hai....doctor ko dikhaya hai ab theek hai .....mai ye janna chahti hoon ki mai use khane mein kya doon jisse ki wo helthy bhi rahe aur pet ki bhi pareshani na ho .....
निशा: आशा, इस समय बच्चे के दांत निकलने को होते हैं, बच्चा हर चीज को मुंह में ले जा कर चबाने की कोशिश करता है, कभी कभी एसी चीजें वह मुंह में रख लेता है जो साफ नहीं होती और उसके पेट में हानिकारक बैक्टीरिया जाने की बजह से उसे दस्त हो जाते हैं, तो प्लीज बच्चे को धुली हुई का टुकड़ा उसके हाथ में दे सकती हैं, ध्यान रहे कि वह उसे जमीन में गिरा कर वापस न उठाये, पतला पतला खाने को देती रहें, मूंग की दाल का पानी, चावल का पानी, लौकी उबाली हुई, केला, पपीता मैस्ड और अपना दूध पिलाती रहें, बेबी को डाक्टर को अवश्य दिखायें, बेबी जल्दी से ठीक हो जायेगा, चिन्ता न करें.
sunny
hi nisha ji mujhe 1year and 5 month ka bete ke liye kya aahar doo
निशा: सुन्नी, प्लीज ये आर्टीकल पढ़े और बच्चे को ताजा खाना बनाकर देती रहें, जो भी वह प्यार से खायें खिलाती रहें.
jaswant
keep child healthy kya khilaye 5 year & 3 year
निशा: जसवन्त जी, बच्चों को घर का बना ताजा खाना दीजिये, दूध और फल खिलायें, बच्चे हैल्दी रहेंगे.