शिशुओं के लिये आहार. Foods for Toddlers

📅 8 जनवरी 2011 👁 12.7 लाख बार देखी गई 💬 997 कमेंट ★ 3.1 (25210)


छोटे बच्चे 4-5 महिने तक सिर्फ दूध पीते हैं तब तक मां को सोचना ही नहीं पड़ता कि बच्चे के लिये खाने में क्या बनाया जाय. डाक्टर 5 या 6 माह के बाद बच्चे को ठोस आहार देने की सलाह देते हैं, बच्चे को पर्याप्त बढ़ने के लिये यह आवश्यक है कि उसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फल, सब्जियां और दूध जो उसको प्रत्येक दिन के खाने में मिलना चाहिये. तो हर मां के पास यही सवाल होता है कि बच्चे को ये आहार कैसे बना कर दिया जाय.

बाजार में बच्चों के लिये डिब्बा बन्द बहुत सारे प्रोडक्ट तैयार मिलते हैं लेकिन घर में ताजा बने खाने का मुकाबला नहीं जो आपके प्यार भरे हाथों से बना कर, बच्चे को मिलता है.

खाने में हम बच्चों के लिये कैसे और क्या बनायें:
छोटा बच्चा हमारा बड़ों का खाना नहीं खा सकता उसके लिये तो कुछ अलग से स्पेशल बना कर खिलायें या अपने खाने से इस तरह निकाल कर तैयार करलें जिसे बच्चा खा पाये.

1. आप अपने खाने में दाल बना रही हैं तो दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर कुकर में पका लीजिये, कुकर खोलिये और बच्चे के लिये इस दाल से थोड़ी सी दाल पानी सहित निकाल लीजिये, बच्चा ज्यादा छोटा है (4-10 माह तक), तब दाल को अच्छी तरह मैस कर लीजिये. मैस्ड दाल में आधा छोटी चम्मच मक्खन मिलाइये, वह दाल बच्चे को पिलाइये.

बची हुई दाल को आप अपने हिसाब से तड़का लगाइये और आपके लिये दाल तैयार.

2. लौकी, चने की दाल वाली बना रही हैं, लौकी और चने की दाल को नमक और हल्दी पाउडर डाल कर उबालने के लिये रखिये. कुकर खोलिये और थोड़ी सी लौकी चना दाल निकाल कर मैस कर लीजिये और सब्जी का पानी निकाल कर उसमें मिला लीजिये, आधा छोटी चम्मच मक्खन मिला कर बच्चे को दीजिये.

लौकी चना दाल को अपने हिसाब से तड़का और मसाले मिला कर तैयार कर लीजिये.

3. आप चावल बनायें तो चावल से निकले हुये माड़ को हल्का नमक या चीनी डाल कर बच्चे को पिलाइये. चावल को अच्छी तरह मैस करके, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा मक्खन डालकर बच्चे को खिलाया जा सकता है.

4.. एक कप सूजी को एक छोटी चम्मच घी डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भून कर रख लीजिये. बच्चे को जब भी खाना खिलाना हो, 100 ग्राम (आधा कप) दूध गरम कीजिये और 2 छोटे चम्मच सूजी उसमें डालिये, सूजी को पूरी तरह फूलने तक पका लीजिये, स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी डालिये, स्वादिष्ट सूजी की खीर बच्चे के लिये तैयार है.

5. बच्चे के खाने के लिये मूंग की दाल, चावल और दलिया भून कर बराबर मात्रा में मिला करके किसी कन्टेनर में भरकर रख लीजिये. बच्चे के लिये जब भी खाना बनाना चाहें, 2 टेबल स्पून मिली हुई खिचड़ी निकालिये, चार गुना पानी लीजिये, कुकर या किसी भी बर्तन में ताजा ताजा खिचड़ी बना कर बच्चे को खिलाइये.

6. बच्चे के हाथ में पार्लेजी के बिस्किट भी पकड़ा सकती हैं जिन्हैं वह चूस कर प्यार से खाता है. ये 3-4 बिस्किट्स आधा छोटी प्याली दूध में डालिये, बच्चे के लिये खाना तैयार है इस खीर को चम्मच से बच्चे को खिलाइये.

7. चीकू या केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये, एक कप दूध लीजिये, किसी पैन में उबाल आने तक गर्म कीजिये, केला या चीकू को छील कर कद्दूकस करके दूध में डालिये, एक छोटी चम्मच चीनी डालिये, दूध में  3-4 मिनिट हल्का गाड़ा होने तक चमचे से चलाते हुये पकाइये. बच्चे के लिये स्वादिष्ट चीकू या केला की खी तैयार है. इसी तरह चीकू और केला की खीर बनाकर बच्चे को खिलाइये. सेब की खीर (Apple Kheer Recipe) बनाना चाहे तो यहां देख सकते हैं.

8. केला, चीकू, पपीता या सेब को मैस करके थोड़ा थोड़ा बच्चे को खिलाइये, कभी खीरे का जूस तो कभी आम का पल्प बच्चे को खिलायें, अपने घर में बनी सब्जी से किसी भी सब्जी के टुकड़े को मैस करके बच्चे को खिलाइये.

9. ताजा फुल क्रीम दही में केला या चीकू मैस कीजिये और बच्चे को स्वादिष्ट मीठा दही फ्रूटी बनाकर खिलाइये. दही में सब्जी से आलू के टुकड़े निकाल कर मिला लीजिये, थोड़ा सा नमक डाल लीजिये, ये नमकीन दही आलू बच्चा प्यार से खायेगा.

10. बच्चे को संतरे, मोसम्मी, अंगूर या सेब किसी भी फल का थोड़ा सा (2 टेबल स्पून) ताजा जूस निकाल कर पिलाइये. सर्दी के मोसम में जूस को थोड़ा गुनगुना करके बच्चे को पिलाइये.

छोटे बच्चे को कोल्ड ड्रिंक और जंक फूड से बचाइये. ये चीजें भूलकर भी अपने लाड़ले को मत पीने दीजिये.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (25210 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (997)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

meena patil
Bache ka bren strong karneke liye kya khilaye from exp dryfuts aur kitna matra
निशा: मीना जी, बच्चों को घर में बना ताजा खाना खिलायें और दूध, दही , फल और हरी सब्जियां भी बच्चों को खिलाती रहें, उनकी हर तरह से अच्छी ग्रोथ होगी.
RAJEEV SINGH
my 4month ka beby
neha gola
Hlo nisha ji....
Mam agr bachcha ma ka dudh pi rha h...to kya maa ke khana pine pr bhi baby ki health pr frk pdta h...?I mean ...maa ko kya khana chahiye jisse baby healthy bne
Ekdum golmtol....

निशा: नेही जी, बिलकुल माँ के खान पान का असर बच्चे पर होता ही है. इसलिए संतुलित और पौष्टिक आहार ही मां के लिए उचित होता है.
Kundan
Not eting my baby 13 month old

निशा: कुंदन जी, बेबी को आप हर खाने की चीज टेस्ट कराते रहें, खाना बदल बदल बनाकर खिलाइये, खाने की चीज उसके हाथ में दें और खाने को कहें भी. अवश्य उसे कुछ तो पसन्द आयेगा, फल भी मैस करके थोड़ी सी चीनी मिलाकर खिला सकते और आप डाक्टर से भी सलाह ले सकते हैं.
sunita
mera beta 3 saal ka h par weat bahot hi kam aur bar bar sirdi khasi hoti h usko aur bena dr.k dikhay nai hota ,ghar ki bani dava ka koi fark nai hota,es vajah s mai kuch nai khila pati plz weat badane aur mota karne ka opay batay
निशा: सुनीता जी, बेबी स्वश्थ हो तो वेट कम हो तो भी कोई बात नहीं, आप उसे घर में बना ताजा खाना दें, बाहर के जंक फूड से बचायें, बेबी की सही ग्रोथ के लिये ये आवश्यक है.
pooja
Mam mera baby 6 and half month ka h but Use kuch bhi khilao uske digest nhi hota wo kuch bhi khate hi turant potty kr deta h plz Koi suggestion btao...
निशा: पूजा जी, बेबी को घुटी दे सकती हैं, इससे बेबी का पाचन सही हो जायेगा.
Neha
5month old child diet plan
निशा: नेहा जी, बेबी को 6 महिने के होने के बाद से सोलिड फूड देना शुरू कर दीजिये, दिये गये आर्टीकल में अनेक प्रकार के खाने बेबी के लिये सुझाये गये हैं, दिन में 2 बार 2 छोटे चम्मच खाने से शुरूबाद करें, धीरे धीरे इसकी मात्रा बढ़ायें.
mayank prasad
Don't freeze on makhan hab a save?
Sonia
Mam my baby is completed 4th month..n nw use 5th month lag gaya h...wo mera breastfeed ni karta h...to me use abhi kya du use solid food me
निशा: सोनिया जी, बेबी को सोफ्ट खाना दाल का पानी एकदम मेश्ड चावल, मिक्सी से पीस कर, सूजी की खीर, मैश्ड केला और पपीता, दही आदि दिन में 2-3 बार थोड़ा और दूध बोटल या छोटे गिलास या कटोरी से पिलायें और बेबी के हाथ में सोफ्ट बिस्किट भी दे सकती है वह खाना सीखेगा, बेबी बहुत जल्दी खाना सीख लेगा और जल्दी ग्रो करेगा.
Akanksha
Hii mam I'm very worried about my 9month son he didn't like any thing only he want bf Mai use uper ka doodh droper se pilati wobhi 4-5droper plzz mam mai kya kru btayiye kaise interest dilau use khane ke liye
Rachna
Mera baby 15 month ka hai. Toh kuch Bataye usse kya Dena chahiye. Woh kuch acche se nahi karta.
shufi
Six month ke shishu ko shuji ki kheer daliya khila sakte h kya
Priya pream tripathi
Mera baby Abhi 4 month ka hai mujhe ab job joint karma hai 9 to 7 to uska daeait kase hoga please reply mi
निशा: प्रिया जी, बेबी को आप अपना फीड तो सुबह, शाम और रात के समय ही करा पायेंगी, बेबी को दिन में गाय का दूध या अमूल मिल्क पाउडर से बना दूध दे सकते हैं, बेबी को सोफ्ट बिस्किट दूध में डालकर दिन में खिला सकते हैं, बेबी के हाथ में भी बिस्किट दे सकते हैं और घर में बना या कम मसाले में बना खाना बेबी को थोड़ा टेस्ट करा सकते हैं, और पतली दाल छनी हुई या मेस्ड बनाना बेबी को दे सकते हैं, और थोड़े दिन बाद खिचड़ी एकदम कुक्ड, एसा ही दलिया और चावल, सूजी की खिचड़ी बेबी को दे सकते हैं, बेबी धीरे धीरे खाना सीख लेगा, बेबी को मेरा ढेर सारा प्यार.
khushi
Hi nisha ji mujhe ye poochna he ki meri beti 2 month ki hepehle wo 3 days me potty karti thi lekin last week usko 8 days Ho Gaye nahi ki Dr k lekar Gaye dawai li.lekin itne dinme honepar bhi uski potty normal hoti thi ziyada or gass bhi nahi he nahi pet dard he nahi pet tite. bas mujhe tantion hoti he kyon itne din lagte hain Sab. Bolte hain bachche esa karte Hain.only mera HI feed karati hun.plz aap kuch bataiye ki me kya karun
निशा: खुशी जी, कुछ बच्चे 2-3 दिन में पोटी करते हैं लेकिन एक सप्ताह तो ज्यादा होता है, आप डाक्टर के पास गये हैं उन्होंने कुछ बताया होगा और दबायें भी सजेस्ट की होंगी, उन्हैं देते रह सकते हैं, और आप बेबी को घुटी भी पिला कर देख सकती है, पहले आप बेबी को 1 छोटी चम्मच घुटी रात को या सुबह दे कर देखें और आप दोंनो टाइम सुबह और शाम भी घुटी बेबी को दे सकते हैं, बेबी का पोटी रुटीन अवश्य सही हो जायेगा.
Sonia
Mam mere baby ne 3.5 mnth complete kr liya h....n wo mera feed ni krta h me use cow milk deti hu..to me use baki upar ka khana kab chalu kar sakti hu...mam plz rply...
निशा: सोनिया जी,बेबी को काउ मिल्क दे रहे हैं अच्छी बात है, आप बेबी को मेश्ड बनाना भी दे सकते हैं, मेन्गो भी दे सकते हैं और बेबी के हाथ उसके मनपसन्द सोफ्ट बिस्किट भी दे सकते हैं, बेबी के 6 माह का होने पर पतला दलिय और मेश्ड राइस, पतनी बिन मसाले वाली दाल और खिचड़ी शुरू कर सकते हैं, लेकिन अभी आप जो भी कम मसाले का खायें, बेबी को बिल्कुल जरा सा टेस्ट कराते रहें,बेबी को बहुत बहुत प्यार.
Harmeet Kaur
Thanks mam for you instant & kind support :-) I wish these recipes gonna work for me!

निशा: हरमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sonia
Mam mere baby ne 3.5 mnth complete kiya j...n wo mera feed ni karta h as muje dhoodh aaya hi ni...me use cow milk deti hu...ab me use aur kya de sakti hu....
निशा: सोनिया जी, आप बेबी को काउ मिल्क दे रही हैं, बहुत अच्छा है, बेबी के हाथ में बिस्किट जो जल्दी से मुंह में घुल जायें दे सकती हैं, मैश्ड केला और पपाया भी दे सकती हैं, थोड़ा और बड़ा होने दीजिये तब बेबी को थोड़ा थोड़ा सब कुछ बिना मसाले वाला मैश्ड खाना दीजिये, बेबी को बहुत बहुत प्यार.
Anjali
Mem mera bada beta 7 year ka hai firbhi uska weight bahot low hai me use Aisa kya khilau k uska weight put on ho plz mem reply me thenks
निशा: अंजली जी बेबी को घर में बना ताजा खाना खिलायें, जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक न दें, भीगे हुये बादाम 8-10 रोजाना खिलायें, वह जो भी प्यार से खायें, घर का बना खाना हो तो अच्छा है, बेबी स्वस्थ है तो चिन्ता न करें, कुछ बेबी पतले दुबले ही दिखते हैं.
Netik
Sar 15.years Old baby
Sunita
My baby is 6 months old what I give to her to best growth and go sharp mind
निशा:सुनीता जी,बेबी को घर में बने खाने आर्टीकल अनेक प्रकार के खाने बेबी के लिये सुझाये गये हैं, बेबी को खिला सकती हैं, बेबी के साथ बातचीत ज्यादा ज्यादा से करती रहें.
Geetu Gupta
Mam mera beta namkeen Khana khata hi nhi hai agar use khichdi ta moon Ki day khilao to interest nhi Leta ya fir nikal kr ulti kr deta hai
निशा: गीतू जी, बेटे को एसी चीजें मत दीजिये जिन्हैं वह मुंह से निकाल देता है, आप चावल - दूध या दही में डालकर खिलायें, बेबी मीठा पसन्द करता है तो उसे हल्की चीनी डालकर खिलायें, चावल या साबूदाने या सूजी की खीर दीजिये, रोटी या परांठे के लिये आटा गूथने के समय में आटे में नमक डालकर गूथें, बेबी को रोटी घी लगाकर उसके ऊपर नमक छिड़क कर दे सकती है इसी तरह परांठा दिया जा सकता है.घर में आप जो भी खाना खाते हैं बेबी को थोड़ा सा अवश्य खाने को दें, जिससे बेबी खाना सीखता है, उसका खाने का टेस्ट डिवेलप होता है..
priti
meri beti 2-3 year ki hai ushe kya khilana ahha rahta hai , baby ko kya kya khilana chahiye

निशा: प्रीती जी, बेबी को दलिया - मूंग दाल के साथ, दलिया और मूंगदाल की खिचड़ी बना सकते हैं, दूध दलिया या दही दलिया, दाल - चावल, चावल मूंगदाल से बनी खिचड़ी, आटे या बेसन से बना चीला उसमें पनीर भी मिलाया जा सकता है, परांठा, घरमें आप जो भी खाना खाते हैं, कम मसाले से बना हुआ बेबी को दिया जा सकता है, इस लेख में भी बेबी के लिये अनेक प्रकार के खाने सुझाये गये है उन्हैं बेबी को दे सकते हैं.
Komal
Mam mera baby 4month ka hone wala hai mai usko apna hi feed krati hu kya mai usko in sb mai se koi diet De sakti hu ya another milk
निशा: कोमल जी, अगर बेबी का पेट अच्छी तरह नहीं भर पाता है या बेबी खाने के लिये ज्यादा शोर मचाता है तो उसे आप ये चीजे दे सकती हैं, अगर एसी कोई बात नहीं है तो बेबी को 6 माह का हो जाने दीजिये तब आप उसे ये सब खिलायें.
Sheetal
Mera baby 4 month ka he kya use me ye Sab khane de sakti hoon ?
निशा: शीतल जी, अगर बेबी का पेट मां के दूध से नहीं भर पाता है, बेबी भूखा रहता है तो आप उसे ये थोड़ा एकदम पतले रूप में ये चीजें खिला सकती हैं और अगर बेबी का पेट भर रहा है तो आप बेबी को 6 माह का होने के बाद ये सब चीजें शुरू कीजिये.
shamima nasrin
mem plzzzzzz jaldi kijiyea mem please
Anjali
Hello mem mera beta 4 month ka hai me use solid food de Sakti hoo brestmilk milake ?
निशा:अंजली जी, अगर बेबी का पेट ब्रेस्ट मिल्क से नहीं भर पा रहा तब आप उसे सोलिड फूड दे सकती है और अगर बेबी का पेट भर जाता है तब बेबी को 6 माह का होने पर ही सोलिड फूड दीजिये.
Sonia
Mam mera babh poti bahut kar raha h ai...kya karu
निशा: सोनिया जी, बेबी को डा. को दिखायें, और खाने में चावल का मांड़,मैश्ड बनाना, दलिया, दही आदि दें.
Moshakeel
Mera bachcha 20 mahene ka hai wo upar ka kuch bhi khata nahi hai

निशा: बेबी को आप हर खाने की चीज टेस्ट कराते रहें, खाना बदल बदल बनाकर खिलाइये, खाने की चीज उसके हाथ में दें और खाने को कहें भी. अवश्य उसे कुछ तो पसन्द आयेगा, फल भी मैस करके थोड़ी सी चीनी मिलाकर खिला सकते और आप डाक्टर से भी सलाह ले सकते हैं.
Annushree chundawat
Hi Nisha ji
Meri beti aaj 5 month ki Hui hai kya me use in recipe me se kuch khila sakti hu
निशा:अनुश्री जी, आप बेबी को दाल का पानी, चावल मैश्ड बिलकुल एक छोटी चम्मच, मैश्ड बनाना आदि दे सकती हैं, बेबी के हाथ में ग्लूकोस बिस्किट दे सकती हैं.
Anita
Acchi h but meri beri kuch nhi khti h isliye aap acchi acchi recipe do jisse vo khana start kar de
निशा: अनीता जी, बेबी को प्यार से ताजा खाना बनाकर खिलाएं, उसके लिये कलर फुल प्लेट में खाना सर्व करें, बेबी अवश्य खाना खायेगी.