पनीर छोले मसाला - Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala
पनीर छोले मसाला (Chole Paneer Masala) उबले हुये चने, देशी मसाले और पनीर को रिच ग्रेवी में मिलाकर बनाये जाते हैं. इन्हे भटूरे, कुलचे, नान, चावल या चपाती किसी के भी साथ परोसा जा सकता है.
Read - Chana Masala Recipe – Chole Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Masala
चार लोगों के लिये. बनाने. में करीब 20 मिनिट लग जायेंगे.
- सफेद चना ( काबुली चना) - एक कप या 150 ग्राम
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- टी बैग - 1 ( टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेड और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें )
- टमाटर - 3-4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च – 3-4
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अनार दाना - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- पनीर - 100 ग्राम (छोटा छोटा काट लीजिये)
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chana Masala
चनों को रात भर पानी में भीगने रख दे.
चनों को धो कर कुकर में भरें, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दें और टी बैग भी डाल दें. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दें. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और चनों को 5 मिनिट तक पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेशर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये.

कुकर का प्रेशर जब तक खतम होता है तब तक, चने केलिये मसाला तैयार कर लेते हैं. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद अनारदाना डालें और धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें, चमचे से चलायें, अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण डाल दीजिये, मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. भुने मसाले में एक कप पानी डाल दीजिये. मसाले में उबाल आ जाने दीजिये.

पहले से उबाले हुये चनों को इस मसाले की तरी में मिला दीजिये. अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हों तो आप उनमें आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये और चनों 2 - 3 मिनिट पका लीजिये, पनीर के टुकड़ों को हल्का सा तल कर, गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये, नमक टेस्ट करके नमक को ऎडज्स्ट कर लीजिये. गरमा गरम छोले (Chana Masala - Chole Masala ) तैयार हैं.
छोलों को प्याले मे निकाल लीजिये और हरे धनियाँ ऊपर से डाल कर सजा दीजिये. गरमा गरम छोले को चपाती, पराठा या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
यदि आप प्याज पसन्द करते है, तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज बारीक कतर कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और उपरोक्त विधि के अनुसार छोले बनालें.
अनार दाना न होने पर एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर प्रयोग करें.
Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala video
कमेंट (181)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नन्दनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Aapki website bahut achchi hai, specially for Jains, kyonki aap garlic / onion ka use nahi karti. I am great fan of you.
Agar hum teabag ki jagah dried amla use akrte hain to wo bhi bahut achchca colour dete hain or health ke liye bhi achcha hota hai. chane ko boil karte samay ak tablespoon chane ki dal add kar de to chane jaldi gal jate hain.
Regards
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक छोले भिगोकर ही स्वादिष्ट बनते हैं, आप भूल गये हैं, चनों को गरम पानी में 2 घंटे भिगो दीजिये और फिर गैस पर ज्यादा देर तक उबालिये या आप हरे मटर, या फ्रोजन मटर से छोले बना सकते हैं.
निशा: भूमिका, अगर आप इसमें पनीर नहीं डालना चाहती तो नहीं डालें, बिना पनीर के भी छोले अच्छे बनेंगे.
निशा: रीता, बहुत अच्छा तरीका है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा, इसमें टी बैग छोले को कलर देने के लिये डाला जाता है.
निशा: कृ्ष्णा, छोले में हल्दी डालने की आवश्यकता नहीं है, अगर आप डालना चाहें तो डाल सकते हैं.
Bt nisha ji is recepie me namak mising he banate tym ka...
निशा: तनु, नमक चनों के साथ चनों को उबालते समय ही डाल दिया है, बनने के बाद आप इसे टेस्ट करके नमक को ऎडज्स्ट कर लीजिये
निशा: दीपक, अनार दाने की जगह आधा छोटी चम्मच अमचूर डाला जा सकता है, और कम खट्टा पसन्द हो तो बिना इसके ही छोले बनाइये अच्छे लगते हैं.
thanks
निशा: अजयराज, रैसिपी ध्यान से देखें और थोड़ी सी प्रेक्टिस करे आप बहुत अच्छे भटूरे बना लेंगी.
Jab meri shadi huyi to mujhe cooking aati to thi lekin thodi-bahut... jis se main dal sabzi banaa to leti lekin swadisht nahi banti thi.... or mere sasural walo ko vo pasand nahi aati thi or shayad main bhi.... Fir meri ek friend ne apki website k baare main batayaa.. aap mere liye bahut special hai... Apki vajah se ab meri cooking bahut achi ho gayi hai... ab sab bahut khush hai... Thank u soooooo much nisha ji.... Aaj hi maine apki reciepe se chole bhature banaye hain jo ki bahut hi tasty bane hain
निशा: गुरप्रीत, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जिया, इसमें आपको हल्दी पाउडर डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: गीता, जी हाँ आंवले भी डाले जा सकते हैं.
निशा: उजमा, जी हां मैं आपके लिये ये रैसिपी बनाने की कोशिश करती हूँ.
your recipes are so much easy & nice . Even my mother liked them too much & your this recipe of chana masala has proved to be very good in entire family & me & my mom both are chana masala experts of our family .
thank you so much
निशा: कीर्ति, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा, जी इमली भी डाली जा सकती है, हर एक खटाई का अलग अलग स्वाद रहता है.