पनीर छोले मसाला - Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala

📅 12 अक्टूबर 2007 👁 9.8 लाख बार देखी गई 💬 181 कमेंट ★ 3.7 (18090)

पनीर छोले मसाला (Chole Paneer Masala) उबले हुये चने, देशी मसाले और पनीर को रिच ग्रेवी में मिलाकर बनाये जाते हैं. इन्हे भटूरे, कुलचे, नान, चावल या चपाती किसी के भी साथ परोसा जा सकता है.

Read - Chana Masala Recipe – Chole Masala Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Masala

चार लोगों के लिये. बनाने. में करीब 20 मिनिट लग जायेंगे.

  • सफेद चना ( काबुली चना) - एक कप या 150 ग्राम
  • खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • टी बैग - 1 ( टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेड और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें )
  • टमाटर - 3-4 मीडियम साइज
  • हरी मिर्च – 3-4
  • अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
  • रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • अनार दाना - आधा छोटी चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
  • नमक -  1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • पनीर - 100 ग्राम (छोटा छोटा काट लीजिये)
  • हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )

विधि - How to make Chana Masala

चनों को रात भर पानी में भीगने रख दे.

चनों को धो कर कुकर में भरें, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दें और टी बैग भी डाल दें.   कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दें.   कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और चनों को 5 मिनिट तक पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेशर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये.

कुकर का प्रेशर जब तक खतम होता है तब तक, चने केलिये मसाला तैयार कर लेते हैं. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद अनारदाना डालें और धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें, चमचे से चलायें, अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण डाल दीजिये, मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे.  भुने मसाले में एक कप पानी डाल दीजिये. मसाले में  उबाल आ जाने दीजिये.

पहले से उबाले हुये चनों को इस मसाले की तरी में मिला दीजिये. अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हों तो आप उनमें आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये और चनों 2 - 3 मिनिट पका लीजिये, पनीर के टुकड़ों को हल्का सा तल कर, गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये, नमक टेस्ट करके नमक को ऎडज्स्ट कर लीजिये.  गरमा गरम छोले (Chana Masala - Chole Masala ) तैयार हैं.

छोलों को प्याले मे निकाल लीजिये और हरे धनियाँ ऊपर से डाल कर सजा दीजिये. गरमा गरम छोले को चपाती, पराठा या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

नोट

यदि आप प्याज पसन्द करते है, तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज बारीक कतर कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और उपरोक्त विधि के अनुसार छोले बनालें.
अनार दाना न होने पर एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर प्रयोग करें.

Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (18090 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (181)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Tulika
Hi,
I tried your recipe and let me tell u that my 2 year daughter loved it, but i put little less chill.
Thank you for this recipe.