पनीर छोले मसाला - Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala
पनीर छोले मसाला (Chole Paneer Masala) उबले हुये चने, देशी मसाले और पनीर को रिच ग्रेवी में मिलाकर बनाये जाते हैं. इन्हे भटूरे, कुलचे, नान, चावल या चपाती किसी के भी साथ परोसा जा सकता है.
Read - Chana Masala Recipe – Chole Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Masala
चार लोगों के लिये. बनाने. में करीब 20 मिनिट लग जायेंगे.
- सफेद चना ( काबुली चना) - एक कप या 150 ग्राम
- खाना सोडा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- टी बैग - 1 ( टी बैग न हो तो 1 1/2 छोटी चम्मच चाय एक सफेड और साफ कपड़े में बाँध कर प्रयोग करें )
- टमाटर - 3-4 मीडियम साइज
- हरी मिर्च – 3-4
- अदरक - 1 इन्च लम्बा टुकड़ा य़ा एक छोटी चम्मच अदरक का पेस्ट
- रिफाइन्ड तेल - 2 टेबिल स्पून
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- अनार दाना - आधा छोटी चम्मच
- धनियाँ पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- पनीर - 100 ग्राम (छोटा छोटा काट लीजिये)
- हरा धनियाँ - आधा छोटी कटोरी ( बारीक कटा हुआ )
विधि - How to make Chana Masala
चनों को रात भर पानी में भीगने रख दे.
चनों को धो कर कुकर में भरें, एक छोटा गिलास पानी, नमक और खाना सोडा मिला दें और टी बैग भी डाल दें. कुकर बन्द करें और गैस पर उबालने के लिये रख दें. कुकर में सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और चनों को 5 मिनिट तक पकने दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और प्रेशर खतम होने तक चनों को कुकर में ही पकने दीजिये.

कुकर का प्रेशर जब तक खतम होता है तब तक, चने केलिये मसाला तैयार कर लेते हैं. टमाटर, हरी मिर्च, अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद अनारदाना डालें और धनियाँ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल दें, चमचे से चलायें, अब टमाटर, अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण डाल दीजिये, मसाले को तब तक भूने जब तक कि मसाले के ऊपर तेल तैरने लगे. भुने मसाले में एक कप पानी डाल दीजिये. मसाले में उबाल आ जाने दीजिये.

पहले से उबाले हुये चनों को इस मसाले की तरी में मिला दीजिये. अच्छी तरह चमचे से चला लीजिये. यदि आपको छोले अधिक गाढ़े लग रहे हों तो आप उनमें आवश्यकतानुसार पानी मिला लीजिये और चनों 2 - 3 मिनिट पका लीजिये, पनीर के टुकड़ों को हल्का सा तल कर, गरम मसाला और आधा हरा धनियाँ मिला दीजिये, नमक टेस्ट करके नमक को ऎडज्स्ट कर लीजिये. गरमा गरम छोले (Chana Masala - Chole Masala ) तैयार हैं.
छोलों को प्याले मे निकाल लीजिये और हरे धनियाँ ऊपर से डाल कर सजा दीजिये. गरमा गरम छोले को चपाती, पराठा या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
यदि आप प्याज पसन्द करते है, तो जीरा भुनने के बाद एक प्याज बारीक कतर कर हल्का गुलाबी होने तक भूनें और उपरोक्त विधि के अनुसार छोले बनालें.
अनार दाना न होने पर एक चौथाई चम्मच अमचूर पाउडर प्रयोग करें.
Chole Paneer Masala Recipe - Punjabi Channa Paneer Masala video
कमेंट (181)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanks for this recipe....!!!
can you tell me..
chole banate samay hum isme tezz patta or kale mirch ka use kare to kya iska test or bhi accha ho jayega...???
निशा; यतेन्द्र जी, तेज पत्ते और काली मिर्च का यूज कर सकते हैं, इससे थोड़ा तीखापन और छोले की महक और बड़ जायेगी.
निशा: देव मैं कोशिश करूंगी.
निशा: चित्रा जी, छोले उबालते समय टीबैग का यूज छोले को डार्क कलर देने के लिये किया है.
निशा: गायत्री जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
you did'nt include baking powder and salt, when you was boiling chana with tea bag in your video. but here (in text) you're written.....any way this was my first attemt to make chana masala and the test was not more delicious than market chana masala....
but no problem here mam i will try to make chana masala again next week....then i will inform...
thaks mam
निशा: वशीम जी, चनों को बिना बेकिंग सोडा और बिना नमक के उबाला जा सकता है, बिना सोडा डाले चने देर से उबलकर तैयार होंगे, और नमक को छोले का मसाला बनायेंगे उस समय डाला जा सकता है, आप छोले बनाइये, बहुत अच्छे छोले बनकर तैयार होंगे.
Nisha g agar aap AJWAIN ka tadka lagaige toh chole aur abhi swadist banege.
निशा: दीपक जी मैं अगली बार अजवायन का तड़का लगाकर जरूर देखूंगी, धन्यवाद.
निशा; सुनीता जी, छोले के लिये नार्मल टी ही लेनी होती है क्यों कि इससे हमें चने का कलर डार्क करना है.
aapne ek chole bhature ki nahi receipe 2-3 pahale dali hai. mainie banyaa bhut ache bane. par aap ne jo chole ke material me dahi 4-tbsp bola hai vo use tau kahi nahi kiya. vo kab dalna hai. agar mai lehsun and pyaz bhi dalna chahu tau vo kitna aur kab dalna hai. ek aapki last time receipe me bhature me aapne suzi use ki hai. isme nahi dali iska kaya pharak padta hai. ek agar mai kuch sabhut masale chole ubalte vakat dal du aur 1/2 tsp garam masala baad me dal du tau koi problem tau nahi hogi.
निशा: सोनिया जी, भटूरे के लिये मैदा में चाहें तो सूजी डाल सकते हैं और बिना सूजी के भटूरे भी बहुत अच्छे बनते हैं. छोले में आप 1-2 प्याज बारीक काट कर और 4-5 कली लहसन की बारीक कतर कर जीरा भूनने के बाद डालिये और प्याज के हल्की गुलाबी होने तक भून लीजिये, और सारी चीजें इसी तरह डालते हुये छोले बना लीजिये, साबुत मसाला अवश्य डाल सकते हैं.
निशा: सोनियां जी, सवाल उसी रेसिपी पर लिखें जिस के बारे में सबाल कर रहें हैं, मेरे जबाव भी वही पर मिल जायेंगे, मुझे यहा रेसिपी पर ही रिप्लाई करने होते हैं.
Thanks for all of ur receipes....i had not cook till the date i go through ur website....but now a days i am trying ur receipes and helping my wife...my family likes the dishes made by me...thanks alot....
निशा: सुनील जी, मैदा डाल सकते है लेकिन ये इतने क्रिस्पी नहीं बनेंगे.
निशा: सोनियां जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Chilkevali daal, urad, chole ubalte vakt jara sa oil daal kr ubale . 1 tea spoon to chilke kam utarte h .. try kijiega ....
निशा:नीलम जी अवश्य मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
निशा: नीलम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बलजीत जी, दोंनो अलग अलग है, वेबसाइट के सर्च बटन पर बेकिंग सोडा लिखकर इनके बारे में डिटेल जानकारी ले सकते हैं.
निशा: इशा, आप अवश्य बना लेंगी.
.
निशा: 500 ग्राम चने के छोले बना लीजिये, इससे लगभग तिगुनी मात्रा हो जायेगी, मसाले भी आप तिगुनी मात्रा में ले लीजिये.
maine cholley bahut aache bnaye.....first jb maine bnaye to bahut hi gande bne the,,,this tym super....thank u nisha ji....love u.......mai aapke site use krti hu to aisa lg rha hai ki koi apna khana bnana sikha rha hai....
निशा: सोनाली, आपको भी मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
Thnx ji
निशा: ठाकुर जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: नलिनी जी, बेटे को हैप्पी हैप्पी बर्थ डे. मेरा रिप्लाई थोड़ा लेट हो गया है, पार्टी तो हो गई है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रानी, ये सूखे हुये अनारदाने का पाउडर होता है.
Aap ki Kabile Tarif hi Hai.
Many many Thanks.
निशा: बिकास जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
I have learnt so many nice recipes from you websites and I am very happy to share with you that everything I cooked after learning from your site has always been wonderful. My husband just love everything I cook. Thanks a lot. I have a question for this recipe .. what if i don't have soda powder. Please advise because I have to cook it today. Many thanks.
निशा: हरसिमरान जी, चने उबालते समय ईनो फ्रूट साल्ट भी डाला जा सकता है और बिना कुछ डाले भी चने उबाल कर छोले बनाये जा सकते हैं.