साबुत मसूर दाल – Masoor Dal recipe – Whole Masoor Dal Recipe

दालें प्रोटीन का मुख्य स्रोत है. रोजाना अलग अलग दाल बनाई जाय तब यह बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगती है. साबूत छिलका मसूर की दाल बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, आइये आज शाम के खाने के साथ साबुत छिलका मसूर की दाल (masoor dhal recipe) बनायें.
Read - Masoor Dal recipe – Whole Masoor Dal Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whole Masoor Dal Recipe
- काली मसूर दाल - 1 कप ( 8 से 10 घंटे भिगोकर ली हुई)
- पेस्ट - टमाटर - (4), हरी मिर्च (1) और अदरक (1 इंच लम्बा टुकड़ा)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1-2 पिंच
- घी - 1-2 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Sabut Masoor Dal
मसूर दाल को कुकर में डालिये. साथ ही 2 कप पानी, आधा नमक और आधा हल्दी पाउडर डालकर कुकर बन्द करके दाल को पकने के लिये रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, आग धीमी कर दीजिये और धीमी आग पर दाल को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये और कुकर का प्रैशर खत्म होने दीजिए.

इसी बीच, मसाला तैयार कर लीजिए. कड़ाही में 1 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिए. गरम घी में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भूनिये. फिर, टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर घी तैरने लगे.
कुकर खोलिये, दाल को मसाले में डाल कर मिलाइये. साथ ही नमक भी डाल दीजिए. दाल को जितना गाढ़ा या पतला करना चाहते हैं उसके हिसाब से पानी डाल दीजिये. इसमें गरम मसाला भी डालकर मिक्स कर दीजिए. दाल को ढककर 2 मिनिट पकाइये. बाद में, दाल में हरा धनिया डालकर मिलाइये.
साबुत मसूर छिलका दाल तैयार है. दाल को प्याले में निकालिये और चपाती, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
- दाल में करीब दाल के 1/2-3/4 इंच ऊपर तक पानी भरकर कुकर में इसे उबलने रखे.
- तड़के के लिए घी के बदले तेल का उपयोग भी कर सकते हैं लेकिन घी में बनी दाल ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.
- दाल में टमाटर काटकर भी डाल सकते हैं.
- अगर आप प्याज डालना चाहे, तो प्याज को बारीक काट लीजिए और घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज को हल्का सा ब्राउन होने तक भून लीजिए. इसके बाद, टमाटर डालकर बिल्कुल ऊपर दी गई विधि के अनुसार दाल बना लीजिए.
- दाल को अलग से तड़का ना लगाकर के सीधे कुकर में मसाला छौंककर भी दाल बना सकते हैं.
कमेंट (75)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Aap ki har ek recipe bhut bhut achhi aur esy hoti h you are rock
I love all your recepies
निशा: वैशाली जी, हल्दी एक ही बार डाल दीजिये, 2 बार डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: विशा जी, तरीका तो लिखा है, आप जो भी पसन्द वह चीज बनायें, और खायें थोड़ी सी प्रेक्टिस से ये सारी चीजें अच्छी होती चली जायेंगी.
निशा: खुशबू जी हां अवश्य यूज कीजिये.
निशा: नेहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्मी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दृष्टी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हनी जी, कई तरह की बर्फी वेबसाइट पर उपलब्ध है, सर्च बटन पर बर्फी लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
निशा: आशु जी, मेरे परिवार में बिना ओनियन के ही खाना खाया और बनाया जाता है, और मुझे पसन्द है.
maine aapki bahut recipe try ki hain ... thanx muze itna sikhane k liye
.
निशा: गुन्जन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अली, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Ap kuch sugarfree recipe bataye.plz.thx apki sari dishes bhut achi h.
Shadar Pranam..Ap Jo bhi recipe batati hain wo bahut hi parfect hoti hai main to ab kuchh bhi banata hoon to pahale apke Site se dekhkar hi banata hoon...Apaka bahut bahut dhanyawad...aap ka jabab nahi...Specially Apaki shahi paneer to lazabab hai....
Nisha G shahi paneer mein thoda sa shakkar bhi padata hai kya??
Thank You
Nisha G.
निशा: अभय आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद, सब्जी में अगर आप थोड़ी मिठास पसन्द करते हों तो एक छोटी चम्मच चीनी डाल सकते हैं.
निशा: अनीता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली, आपको बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
निशा: ज्योति, बहुत बहुत धन्यवाद.