साबुत मसूर दाल – Masoor Dal recipe – Whole Masoor Dal Recipe

📅 10 अक्टूबर 2010 👁 6.4 लाख बार देखी गई 💬 75 कमेंट ★ 4.2 (7881)

sabut_masoor_dal

दालें प्रोटीन का मुख्य स्रोत है. रोजाना अलग अलग दाल बनाई जाय तब यह बहुत ज्यादा स्वादिष्ट लगती है. साबूत छिलका मसूर की दाल बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, आइये आज शाम के खाने के साथ साबुत छिलका मसूर की दाल (masoor dhal recipe) बनायें.

Read - Masoor Dal recipe – Whole Masoor Dal Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Whole Masoor Dal Recipe

  • काली मसूर दाल - 1 कप ( 8 से 10 घंटे भिगोकर ली हुई)
  • पेस्ट - टमाटर - (4), हरी मिर्च (1) और अदरक (1 इंच लम्बा टुकड़ा)
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • घी - 1-2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 1-2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Sabut Masoor Dal

मसूर दाल को कुकर में डालिये. साथ ही 2 कप पानी, आधा नमक और आधा हल्दी पाउडर डालकर कुकर बन्द करके दाल को पकने के लिये रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद, आग धीमी कर दीजिये और धीमी आग पर दाल को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. आग बन्द कर दीजिये और कुकर का प्रैशर खत्म होने दीजिए.

Sabut Masoor Ki Dal

इसी बीच, मसाला तैयार कर लीजिए. कड़ाही में 1 टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिए. गरम घी में हींग, जीरा डालिये. जीरा भुनने पर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भूनिये. फिर, टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर घी तैरने लगे.

कुकर खोलिये, दाल को मसाले में डाल कर मिलाइये. साथ ही नमक भी डाल दीजिए. दाल को जितना गाढ़ा या पतला करना चाहते हैं उसके हिसाब से पानी डाल दीजिये. इसमें गरम मसाला भी डालकर मिक्स कर दीजिए.  दाल को ढककर 2 मिनिट पकाइये. बाद में, दाल में हरा धनिया डालकर मिलाइये.

साबुत मसूर छिलका दाल तैयार है. दाल को प्याले में निकालिये और चपाती, नान या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.

4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त

सुझाव

  • दाल में करीब दाल के 1/2-3/4 इंच ऊपर तक पानी भरकर कुकर में इसे उबलने रखे. 
  • तड़के के लिए घी के बदले तेल का उपयोग भी कर सकते हैं लेकिन घी में बनी दाल ज्यादा स्वादिष्ट लगती है. 
  • दाल में टमाटर काटकर भी डाल सकते हैं.
  • अगर आप प्याज डालना चाहे, तो प्याज को बारीक काट लीजिए और घी में जीरा भूनने के बाद, प्याज को हल्का सा ब्राउन होने तक भून लीजिए. इसके बाद, टमाटर डालकर बिल्कुल ऊपर दी गई विधि के अनुसार दाल बना लीजिए.  
  • दाल को अलग से तड़का ना लगाकर के सीधे कुकर में मसाला छौंककर भी दाल बना सकते हैं. 

Masoor Dal recipe video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.2 / 5 (7881 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (75)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Abhishek Ambani
Thanx mam ye jo aap ne massor dal recipe ki jankari ki h ....mene isi ko read karke ..me apna Cisf ka treadsman cook ka test de ne gaya tha .to hm ne intervu me yahi badhi suna di aur me us me pass ho gaya hu......aap ka bahut bahut thanx.....

निशा: अभिषेक जी, बहुत बहुत धन्यवाद और मेरी ओर से आपको ढेर सारी शुभकामनाएं.
Rajeev kumar
Rate shabut mashoor ka
Azeem
masoor ki daal m adrak daalna jaroori q h or pisi haldi or pisa dhania aesa q

निशा: अजी़म जी, आप बहुत तरीके से इस दाल को बना सकते हैं आप चाहें तो इसमें खड़े मसालों का उपयोग भी कर सकते हैं.
Shivsagar Yadav
This is a good USE.

निशा: शिवसागर जी, धन्यवाद.
vidya
Agr rat me na bhigoye tutrnt banana ho to

निशा: विद्या जी, आप इसे भिगोये बिना भी बना सकते हैं. लेकिन इसमें आपको समय अधिक लगेगा.
sonu
Nishaji....wo wali dal kese bnate h..jisme mirchi to bahut hi km hoti h....use bina chapati k bhi kha skte h....jo bahut km masale wali hoti h....please us dal ki recipe send kr dijiye
jyoti
hi
masoor dal is same as moth dal tell. i want to make moth kachori
निशा: ज्योति जी, मोठ की दाल अलग होती है.
Utkarsh
Thanks Nisha ma'am for making my life easy with your recipes..... Mai akela rahata hu.,ab Jo bhi kuch Keane ka man hota hai YouTube parts videos dekh Kar Bana leta hu....
Thank you Nisha ma'am.

निशा: उत्कर्ष जी, बहुत बहुत धन्यवाद आप इसी तरह रेसिपी बनाते रहें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करें.
vinayak bhalerao
when I use 2 cups of water and cook it in the pressure cooker for 1 whistle and 3-4 minutes the deal gets dried. what should I do?

निशा: विनायक जी, अगर दाल पक गई है और सूखी दिख रही है तब आप उसमें अभी आवश्यकतानुसार पानी मिला सकते हैं.
Ragini srivastava
Delicious recipe

निशा: रागिनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Raksha shukla
Kya agar hmne daal nii bhigoye hai to daal nii bnegi masur ki ...???

निशा: रक्षा जी, अगर दाल नही भिगोई है, तब भी दाल बन जाएगी, लेकिन इसे 4 से 5 सीटियां आने तक पकाना पड़ेगा.
babli
kya gram masale ki jagah sabut masala use kr skte h?

निशा: बबली जी, हां आप साबुत मसालों का भी उपयोग कर सकती हैं.
Meenal Tejawat
Agar 8 ghante Na bhigoya ho or ek do ghante hi bhigoya ho to kese bnaye?

निशा: मीनल जी, आप इसे फिर कुकर थोड़ी और देर तक पका कर बना सकती हैं.
Sanjay
Party wala taste nahi ata
निशा: संजय जी, आप इस तरह से दाल बनाये, उसमें अच्छा बघार लगायें और ऊपर से देशी घी या बटर डाल कर खायें, आप कहेंगे कि पार्टी वाली दाल से हमारे घर की दाल अच्छी है.
Ravindra
मेरे पास दले चनेहैं मैं उसको कैसे बताऊं
निशा: रविन्द्र जी, इन्हैं भिगो कर चने की दाल बना सकते हैं.
dipali
Masoor ki dal ko es vidhi se bnane par family members ne bahut tarif ki .
Thanks

निशा: दीपाली जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
sonia garg
nishaji mujhe aapki hr recipe bahut bahut aayi thanku Nisha ji

निशा: सोनिया जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
kanji
Aap ki ye rit bahut sundar hai dhanyvad.

निशा: कांजी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
Prema
Thank you nisha mam.
Mene aapki bhut sari recipes bnayi h mere husband ko bahut pasand aati h. Gatte ki sbji,palak paneer,kulfi bhut ache bne the
Again thanks a lot

निशा: प्रेमा जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.
Jabin
Sabut masoor daal ki pakdo kaise bana te pls batavo
निशा: जविन जी, दालों से पकोड़े बनाने के लिये दाल को भिगो कर पीसकर यूज किया जाता है, मैं इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Sumit
This is good recipes

निशा: सुमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
K.K.. Malhotra
Please let me know whether Malka Dal is vegetarian or non-vegetarian.
निशा: मलहोत्रा जी, दालें वेजीटेरियन ही होती है.
Soumya
Waoo .......

निशा: सौम्या जी, धन्यवाद.
Anu jha
thanks for daal recipe..

निशा: अनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Your name...
it is so bad dal
Vidhya Gayathri
Nishaji I love all ur recipes.Though. I dont know. Hindi I can understand your explanation.I love. your voice modulation.Thank u for all ur recipes.

निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sushant
Nice site.

निशा: सुशांत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
mehak
aj try krugi dal....

निशा: महक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rashmi bakiwala
I made today dal it was awesome

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
ashok

काली उडत दाल का हलूआ  सीरा कौसे बनोवे