Potato Stuffed Naan Recipe – Aloo Naan Recipe

सादा नान तो खाने में अच्छे लगते ही हैं लेकिन भरवां नान और भी स्वादिष्ट लगते हैं, भरवां नान हम आलू के, पनीर के, दाल के और गोभी इत्यादि विभिन्न चीजों के बनाये जा सकते हैं, सारे भरवां नान बनाने का तरीका तो यही होगा.
आज हम आलू के भरवा नान (Potato Stuffed Naan) बनायेंगे. तो आइये बनाना शुरू करें आलू के भरवां नान (Aloo Naan Recipe).
Read - Potato Stuffed Naan Recipe – Aloo Naan Recipe In English
आवशयक सामग्री - Ingredients for Potato Stuffed Naan
- मैदा - 400 ग्राम ( 2 कप)
- खाना सोडा - छोटी एक चौथाई चम्मच
- नमक - स्वादानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
- दही - 2 टेबल स्पून
- दूध - 2 टेबल स्पून
- तेल - 2 टेबल स्पून
- तेल या घी - नान को सेकने के लिये
आलू तैयार करने के लिये
- आलू - 200 ग्राम (3-4 मध्यम आकार के)
- हरी मिर्च - 1-2
- अदरक - 1 इंच का लम्बा टुकड़ा
- नमक - स्वादानुसार (1/3 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च - 1/6 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चमम्च
- हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Potato Stuffed Naan
मैदा को खाना सोडा और नमक मिला कर छान लीजिये, मैदा के बीच में हाथ से थोड़ी जगह बनाइये, दही, दूध और तेल इस जगह में डालिये और हाथ से धीरे धीरे मिलाइये, सारी मैदा में ये चीजें अच्छी तरह मिला लीजिये और थोड़ा सा पानी जितना कि आटा लगाने के लिये पर्याप्त हो डाल कर नरम आटा लगाइये. आटे को अच्छी तरह हाथ से मल मल कर चिकना कीजिये, यह आटा बहुत ही हल्का हो जाता है. गुथे हुये आटे को 4 घंटे के लिये ढककर रख दीजिये. आटा फूल कर नान बनाने के लिये तैयार हो जाता है.
आलू को धोकर उबाल लीजिये, ठंडा कीजिये, छीलिये और बारीक तोड़ लीजिये. हरी मिर्च धोइये, डंठल तोड़िये और बारीक काट लीजिये. अदरक को छीलिये, धोइये और कद्दूकस कर लीजिये.
आलू में हरी मिर्च, अदरक, नमक, लालमिर्च, अमचूर पाउडर, धनियां पाउडर और हरा धनियां डालकर मिलाइये. नान में आलू की पिठ्ठी भरने के लिये तैयार है.

तैयार आटे को आप 8 बराबर भागों में बांट कर गोले बना लीजिये और पिठ्ठी को भी 8 बराबर भागों में बांट लीजिये.
आटे का एक गोला उठाइये, मैदा के सूखे परोथन में लपेटिये और गोलाकार 5-6 इंच के व्यास में वेलिये, वेले गये नान के ऊपर आलू रखिये, चारों तरफ से उठाकर बन्द कीजिये. इस आलू भरे बन्द लोई को थोड़ा सा सूखा मैदा लगाकर हाथ और उंगलियों की सहायता से थोड़ा सा बड़ा लीजिये और अब इसे बेलन की सहायता से हल्के दबाब देते हुये गोल 6-7 इंच व्यास में बेल लीजिये.

तंदूर के ट्रे में तेल लगाइये और गरम कीजिये. बेला हुआ नान गरम ट्रे में डालिये और नान के ऊपर भी थोड़ा तेल या घी चुपड़ दीजिये. नान को पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. नान सेकते समय बीच बीच में तंदूर को स्विच आफ करके ठंडा भी कर सकते हैं ताकि नान जले नहीं. इसी तरह सारे नान बनाइये.
गरमा गरम आलू भरे नान,(Aloo Naan) आलू टमाटर की सब्जी, दाल मखनी, रायता, चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (76)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
thanks....mam....
निशा: कोमल, पिज्जा और मोमोज आप वेवसाइट के होम पेज पर दिये सर्च बटन पर लिखकर सर्च कर सकती हैं, नाचोज और बर्गर की रैसिपी में लिखने की कोशिश करती हूँ.
निशा: जी सोनिया,आपके लिये चूर चूर नान की रैसिपी लिखने की मैं कोशिश करूंगी.
निशा: सोनिया, तंदूर और ओवन दोंनो अलग अलग हैं, तंदूर में बिस्किट नहीं बनते है, नान बन जाते हैं, ओवन में बिस्किट बनते हैं.
Ajinomoto kaunsa masala hai .. plz aap detail main baatye ....
Thanku
thanku
निशा: स्वाति, अजीनोमोटो एक प्रकार का नमक है, ये खाने के स्वाद को बढ़ाता है, चाइनीज खाने में इसक यूज होता है.
निशा:शालू, ये तवे पर परांठे की तरह सेके जा सकते हैं.
निशा: रंजू, ये दोनों सेम है़.
hi,
plz kya aap tave par nan banane ki racipy mari ID par mail kar sakti hai.
Maine aapki recipes me se kadai paneer or cholle bhature try kiya the jo ki bahut ache and tasty bane the but kal maine naan banaye but wo to normal aaloo k paranthe ki tarah bane. Pls advise.
निशा:
बबिता, अगर आटा फूलता है तो नान परांठे से अलग लगते हैं, आटे का ही अन्तर होता है इनमें.
निशा: ज्योति, मेरी कोई बुक नहीं हैं, धन्यवाद.
निशा: भावना, मैं कोशिश करूंगी.
निशा: प्रियंका, नान तंदूर में बनाये जाते हैं, ओवन मे नान सख्त ही बनते हैं.
निशा: गीत, दोनों में टेक्चर का फरक है, नान, ट्राइएंगल या ओवल बनाये जाते हैं, जब कि कुलचा गोल गोल बनाये जाते हैं.
निशा: उपासना, जी आप इसे तवे पर भी बना सकते हैं.
निशा: शालिनी, नान में घी या मक्खन की परत लगाते हैं लेकिन कुलचे में नहीं.
tandoor kitni der pehle start kare. tray per refined oil use karna hai? paani bhi lagana hai kya naan jal to nahi jayega maine ek baar banaye the thik nahi banne please help me
thank u
निशा: अंजली, तवे पर हल्का सा तेल चुपड़ लीजिये, पानी लगाने से नान का टैक्सचर अलग तरह का आता है, अगर आप पानी नहीं भी लगायेंगी तो चलेगा, थोड़ी थोड़ी देर में नान को देखते रहिये और तंदूर के ज्यादा गरम होने पर स्विच बन्द कर दीजिये, थोड़ी से साबधानी रखने पर नान अच्छे बनेंगे.
mere pass gas tandoor hai jis par batti banti hai. kya naan uss par bhi banayi ja sakti hai. plz reply.my husband is fond of this.
निशा: नेहा, गैस तंदूर में नान बनाए जा सकते हैं. आप उसमें नान बनाइये और अपने अनुभव अवश्य लिखिये.